Month: May 2022

भागलपुर विधिक संघ ने मनाया अपना का 141 वां स्थापना दिवस // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर विधिक सघ का 141 वां स्थापना दिवस आज विधिक संघ परिसर में मनाया गया। जिसमें जिला जज सहित कई जजों के साथ-साथ काफी संख्या में अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।अधिवक्ताओं ने स्थापना दिवस के अवसर पर 2 वर्षों से जो विधिक संघ की छवि धूमिल हो रही थी उसे फिर से कायम करने को लेकर संकल्प लिया गया। चुनाव के बाद नई कमेटी का गठन होने के बाद मनाए जा रहे हैं स्थापना दिवस के अवसर पर महासचिव ने बताया कि 2 सालों से कुछ अधिवक्ताओं के द्वारा गुंडागर्दी की जा रही थी। जिसे चुनाव के दौरान अधिवक्ताओं ने खारिज कर दिया और देश में जो विधिक संघ की छवि धूमिल हुई है उसे एक […]

मुंडन कार्यक्रम में आए दो युवक और एक नाबालिक की गंगा में डूबने से हुई मौत // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के कहलगांव अनुमंडल के अंतीचक थाना अंतर्गत मुंडन कार्यक्रम में आए दो युवक और एक नाबालिक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। यह तीनों गंगा में नहाने आए थें कि डूबने से तीनो की मौत हो गई।तीनों का शव बरामद कर लिया गया है। घटना की पुष्टि कहलगांव सीओ रामावतार यादव ने कर दिया है।मृतक में रोहित कुमार उम्र 22 साल राहुल कुमार उम्र 20 साल, दोनों के पीता विष्णु देव राय है। तीसरे मृतक जो कि नावालिक है उसका नाम शिवम कुमार उम्र 14 साल ,पिता संतोष राय हैं । यह तीनों पीरपैंती के टोपरा दियारा के रहने वाले थें। यह लोग बटेश्वर मुंडन कार्यक्रम में आए हुए थें।इस संबंध में पूछे जाने […]

ख़रीक : प्रखंड साक्षरता कार्यालय में एक जून से समर कैम्प ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

खरीक प्रखंड के कठेला स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय परिसर स्थित प्रखंड साक्षरता कार्यालय में एक जून से समर कैम्प लगेगा|इस कैंप की सफलता को लेकर गुरूवार को प्रखंड केआरपी पूनम कुमारी अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के सभी तालिमी मरकज एवं शिक्षा सेवकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में पटना से आए प्रथम संस्था के राहुल कुमार मानव एवं एसआरजी जिज्ञाधर जिग्र ने मौजूद सभी कर्मियों को प्रशिक्षण के उद्देश्य की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।प्रखंड केआरपी ने बताया कि एक जून से 30 जून तक पूरे माह प्रखंड में समर कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसके माध्यम से टोले-मोहल्ले में कैम्प आयोजित कर वर्ग चार से छह तक बच्चों को खेल-खेल में मनोरंजन के साथ शिक्षा […]

नवगछिया : भवानीपुर एनएच 31 पर सड़क दुर्घटना में महिला की गयी जान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकसड़क दुर्घटनाDESK 040

रंगरा चौक ओपी क्षेत्र के भवानीपुर एनएच 31 पर सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो गई। मृतक महिला भवानीपुर निवासी कौशल्या देवी हैं। महिला नवगछिय बाजार से घर के समान खरीद कर घर वापस लौट रही थी। भवानीपुर चौक के पास पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। रंगरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। DESK 04

शराब के नशे में झूम -झूम कर हंगामा कर रहे तीन शराबी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर- बिहार में पूर्ण शराबबंदी और पुलिस के लाख सख्ती के बाद भी लोग शराब पीना व बेचना नही छोड़ रहे हैं.पुलिस भी इसको पकड़ने में कोताही नही बरत रही हैं.बुधवार की रात झंडापुर पूर्वी केबिन के पास शराब के नशे में झूम -झूम कर हंगामा कर रहे शराबी को झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार एवं एएलटीएफ प्रभारी चंदन दुबे के नेतृत्व में गिरफ्तार कर लिया.झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया की गिरफ्तार शराबी दूलो हसन साकिन मूसाझाग जिला बदायूं जिला उत्तरप्रदेश समेत औलियाबाद के लूखो सिंह एवं संजीव कुमार सिंह हैं.जिसे गुरुवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत कराने भेज दिया गया. DESK 04

नारायणपुर : पन्ना प्रमुख बनाए जाने पर सम्मानित // GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नारायणपुर- प्रखंड के जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत के शाहपुर चौहद्दी गॉव में गुरुवार कोभारतीय जनता पार्टी नवगछिया अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के शक्ति केंद्र के जयपुर चुहर पश्चिम शक्ती केंद्र के बूथ संख्या 46, 47, 48 ,49 ,50 पर पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य प्रारंभ किया गया.मौके पर बुथ अध्यक्ष जयप्रकाश यादव के द्वारा पन्ना प्रमुख बनाने पर जिलाध्यक्ष विनोद मंडल के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया.बैठक की अध्यक्षता शक्ति केंद्र प्रमुख पंकज झा ने की. इस अवसर पर बताया गया की नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत कुल 72 बूथों पर 31 मई तक पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य संपादित कर लिया जाएगा.मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, जिला उपाध्यक्ष द्रोपदी देवी जिला महामंत्री नीलांबर झा,प्रखंड महामंत्री मिथिलेश कुमार शर्मा, जिला […]