Month: May 2022

नारायणपुर : सिटी नेटवर्क ऑनलाइन सेंटर में लगी आग,क्षति // GS NEWS

नवगछियानारायणपुरभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या आठ राजमार्ग 31 नारायणपुर चौक के समीप बुधवार की देर रात्रि सिटी नेटवर्क ऑनलाइन सेंटर में अचानक आग लगने से कंप्यूटर,फर्नीचर,प्रिंटर,सीसीटीवी कैमरा,लेमिनेशन मशीन,समेत अन्य समान जलकर राख हो गया.आग लगता देख आसपास के ग्रामीणों ने घंटो मशक्कत बाद आग पर काबू पाया. संचालक ने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा द्वेष की भावना से आग लगाने की आशंका जताई जा रही है.आग लगने से करीब तीन लाख रुपए का आर्थिक क्षति हुआ है.पीड़ीत संचालक ने घटना की जानकारी आपदा पदाधिकारी सह सीओ अजय कुमार सरकार को देते हुए मामले में भवानीपुर ओपी में सनहा दर्ज किया है.वार्ड सदस्य मुकेश कुमार यादव ने अग्नीपीड़ीत संचालक को सीओ से दुरभाष पर बात कर […]

नवगछिया के रंगरा चेक पोस्ट पर दो वाहनों से पुलिस ने बरामद किया 99 बोतल अंग्रेजी शराब // GS NEWS

अपराधनवगछियाभागलपुररंगरा चौकDESK 04 B0

नवगछिया – रंगरा पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में चेक पोस्ट रंगरा के पास एनएच 31 पर दो चक्का वाहन से 99 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है. जबकि पुलिस ने मौके से ₹30000 की नगदी भी बरामद की है. इस मामले में पुलिस ने भागलपुर के सुल्तानगंज मुंशी पट्टी निवासी ओमनी का चालक मनोज भारती, शाहाबाद निवासी खलासी पंकज मंडल, चालक रुदल मंडल और खलासी अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दोनों चार चक्का वाहनों को जब्त कर लिया है. शराब कारोबारियों ने अपने-अपने वाहनों में शराब को इस तरह से छुपाया था कि सामान्य रूप से देखने पर कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था. लेकिन रंगरा पुलिस में गहनता से छानबीन […]

नवगछिया के बनिया से शराब के नशे में चार लोगों को पुलिस नें दबोचा|| GS NEWS

नवगछियाबिहाररंगरा चौकविक्रमशीला सेतुDESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के बनिया गांव में रंगरा थाना पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रंगरा पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई है जिसमें बिहार में शराब पी रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है गिरफ्तार हुए लोगों में 55 वर्षीय राजकुमार सिंह, 25 वर्षीय युवक आदर्श कुमार, 27 वर्षीय पंकज कुमार सिंह, 68 वर्षीय महेंद्र प्रसाद शामिल है. सभी रंगरा थाना क्षेत्र के बनिया गांव के रहने वाले हैं. जिसे रंगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया अनुमंडल अस्पताल मेडिकल जांच के लिए लाया गया है । DESK 04 B

नवगछिया रेलवे स्टेशन की विभिन्न समस्याओं को डीआरयूसीसी की बैठक में उठाया गया|| GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – सोनपुर रेल मंडल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक समेत वरीय रेल पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई बैठक में नवगछिया रेलवे स्टेशन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया. नवगछिया से डीआरयूसीसी के सदस्य प्रवीण कुमार भगत और दीपक भगत बैठक में शामिल हुए थे. प्रवीण कुमार भगत ने नवगछिया में देर शाम एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि नवगछिया माल गोदाम के एप्रोच पथ को दुरुस्त करने, मालगोदाम पर माल रखने की समुचित व्यवास्था करने, पेयजल और मालगोदाम को विस्तारित करने की मांग की गयी है. ज गेट नंबर 11 पर रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण विगत कई वर्षों से अर्ध निर्मित व्यवस्था में पड़ा हुआ है. इस कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने […]

फर्जी सर्टिफिकेट मामले में एक गिरफ्तार // GS NEWS

अपराधनवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया – फर्जी सर्टिफिकेट के मामले में डॉ दीपक कुमार को नवगछिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मालूम हो नवगछिया पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बरुण कुमार ने वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जानकारी मिली है कि एक आरटीआई में डॉ दीपक की डिग्री पूछे जाने पर सीएस ने मामले में जांच करने का आदेश नवगछिया के पदाधिकारियों को दिया था. जांच में डिग्री फर्जी पायी तो सीएस के निर्देश पर मामले में प्रथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया था. अनुसंधान में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गयी. जानकारी मिली है कि डॉ दीपक नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के पास ही फिजियोथेरेपी चिकित्सक के रूप में प्रैक्टिस […]

बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में कृषि विभाग के सौजन्य से एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि अपर निदेशक डीपी त्रिपाठी थे। वही कार्यक्रम का आयोजन जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा भागलपुर के द्वारा किया गया। सबौर कृषि विश्वविद्यालय के प्रशाल में कृषि वैज्ञानिकों ने कई बिंदुओं पर अपना विचार प्रकट किया, वही कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर भागलपुर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने किया। कार्यक्रम के दौरान किसान प्रशिक्षु के अलावे दर्जनों कृषि पदाधिकारी एवं कृषि विश्वविद्यालय के शिक्षक व वैज्ञानिक उपस्थित थे। DESK 04 B