Month: June 2022

बिहपुर : कहारपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र का दो कमरा कोसी में समाया ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

विषहरी मां का मंदिर कटाव से 15फिट दूर  बिहपुर- हरिओ पंचायत के कोसी पर गांव कहारपुर के वार्ड नंबर चार और पांच में भीषण कटाव का सिलसिला जारी हैं.शनिवार की रात गांव का लाइफ लाइन कहे जाने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र का जो दो कमरा झूल रहा था.वो कोसी के गर्भ में समा गया.ग्रामीणों के अनुसार जब कमरा गिरा तो बहुत तेज आवाज हुआ था.मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह ,पंसस अंजू देवी ,प्रतिनिधि शिवशंकर दास और वार्ड सचिव रविशंकर यादव ने बताया की  कोसी बड़ी तेजी गांव को काटते आगे की ओर बढ़ रही. गांव का विषहरी मंदिर कटाव से अब मात्र 15 फिट की दूरी हैं.रविवार को लोग अपने घरों को अपने हाथों से तोड़ते दिखे.लोग ट्रेक्टर से  घर के समान […]

बिहपुर के युवा को इंदौर में राष्ट्रीय प्रेरणा अवार्ड 2022 से किया गया सम्मानित ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – रविवार को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में बिहपुर निवासी हरीलाल साह व चुन्नी देवी के पुत्र घनश्याम को शिक्षक संस्थान के छात्रों के लिए आयोजित समारोह में देशभर के कुल 110 प्रतिभागियों को राष्ट्रीय प्रेरणा अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया.इंदौर के मैरीओट फाईवस्टार होटल में यह अवार्ड समारोह आयोजित हुआ.घनश्याम के द्वारा ग्रामीण शिक्षा के उपर अपने विचार व सुझाव को रखा था।और धनश्याम ने ग्रामीण शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए कुछ अपने सोच को रखा था. बताया गया कि उक्त राष्ट्रीय प्रेरणा अवार्ड घनश्याम को मुख्य अतिथि पद्मश्री कनूभाई टेलर,सांसद लंबी समेत अन्य दिग्गज हस्तियाें ने प्रदान किया.बता दें कि बिहपुर निवासी घनश्याम कुमार ने अपनी मेघा का डंका राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर […]

ई शैलेंद्र ने किया पलटवार, कहा – खुद नौटंकीबाज है गोपालपुर विधायक || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहपुरबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – गोपालपुर के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल का बयान सामने आने के बाद भाजपा के बिहपुर विधायक इ कुमार शैलेन्द्र ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि गोपालपुर विधायक खुद नौटंकीबाज है. वे स्टेज पर किसके साथ नौटंकी करते हैं, यह किसी से छिपी नहीं है. वे अपने जायदात के लिये नौटंकी करते है. विधायक ने कहा कि तेजस एक्सप्रेस ट्रेन पर वे अर्धनग्न अवस्था में नौटंकी करते देखे गए थे. विधायक श्री शैलेन्द्र ने कहा कि वे चुनौती देते हैं कि गोपालपुर विधायक बिहपुर से चुनाव लड़ें और मैं गोपालपुर से चुनाव लड़ूंगा. हकीकत क्या है समझ में आ जायेगा, कौन कितना बड़ा पहलवान है. DESK 04 B

आइसा -आरवाईए ने 26 जून 2022 काला दिवस के रूप में  मनाया || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – आइसा, आरवाइए ने बाबा साहेब अम्बेडकर भवन सकुचा में आपातकाल की वर्षी को काला दिवस के रूप में मनाया है. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया. इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए आरवाईए के राज्य सह सचिव गौरीशंकर राय ने कहा कि अग्निपथ योजना के खिलाफ उठ रहे छात्र – नौजवानों कि आंदोलन को इंद्रा कि तानाशाही  के. तरह हीं मोदी सरकार हजारों छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज रहे हैं. देश के अंदर अघोषित आपातकाल लागू कर दिया गया. विरोध की हर आवाज को दमन के जरिए दबाने कि कोशिश की जा रही है. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल थे – दिवाकर कुमार, लखिंदर कुमार, सोनू कुमार ,अमरेश कुमार, देवेंदर […]

ढाई केजी सोना लूट कांड – पुलिस की अलग अलग टीम कर रही है छापेमारी  || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

पुलिस ने कहा, मिला है सुराग, जल्द करेंगे मामले का उद्भेदन नवगछिया प्रतिनिधि – काढ़ागोला में ढाई केजी सोना लूट कांड मामले में रेल पुलिस की अलग अलग टीमों द्वारा सघन छापेमारी कर रही है. नवगछिया थनाध्यक्ष प्रमोद सिंह के नेतृत्व में भी अलग अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि कांड में पुलिया को अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि जल्द ही पुलिस मामले में बड़ी कार्रवाई करने वाली है. दूसरी रेल पुलिस के वरीय पुलिस पदाधिकारियों की इस कांड पर प्रत्यक्ष नजर है. कांड का उद्भेदन करने के लिये वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लिया जा रहा है. अपराधियों के हुलिये के आधार पर पहचान करने का […]