Month: June 2022

शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन युवक गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 टोलप्लाज़ा के समीप नवगछिया पुलिस द्वारा शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया है. नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के लौआलगान निवासी पंकज कुमार, रोहित कुमार और सुमन कुमार है. तीनों नशे में धुत होकर एनएच 31 सडक के बीचोबीच अपनी अपाचे मोटरसाइकिल खड़ी कर हंगामा कर रहा था. तभी नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार दलबल के साथ रात्री पेट्रोलिंग करते हुए उधर से गुजर रहे थे. पुलिस ने तीनों की मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है. मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में दर्ज कर ली गयी है.  DESK 04 B

तेज रफ्तार के कारण स्पीड ब्रेकर पर मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होने से पीछे बैठे महिला गिरकर हुई जख्मी || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया – गोपालपुर थाना क्षेत्र एनएच 31 मकनपुर चौक से पूरब एक होटल समीप रविवार की दोपहर मोटरसाइकिल के तेज रफ्तार के कारण स्पीड ब्रेकर पर मोटरसाइकिल चालक के अनियंत्रित होने से पीछे बैठी महिला चलती गाड़ी से गिरकर जख्मी हो गई.  मोटरसाइकिल चालाक ने जख्मी महिला के इलाज के लिए नवगछिया पीएचसी लेकर पहुंचे जहां उनकी प्राथमिक उपचार किया गया.  हादसे में महिला के हाथ-पाँव जख्म और कमर में गंभीर चोटें आई है. घायल महिला मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज निवासी कमलेश्वरी मंडल की पत्नी हेमंती देवी 55 वर्ष है.  हेमंती देवी अपनी बेटी-दामाद के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर भागलपुर रजन्नीपुर रिश्तेदार के यहां जा रही थी.  जिरोमाइल से सीधा भागलपुर रजन्नीपुर जाने के बजाय रास्ता भटककर […]

अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस पर जागरूकता के लिए नवगछिया पुलिस जिले के सभी थाने में निकाली गई प्रभातफेरी || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस के अवसर पर रविवार को आदर्श थाना नवगछिया समेत पुलिस जिले के सभी थानो में प्रभातफेरी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. इस अवसर पर नवगछिया एसपी शुशांत कुमार सरोज एवं अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने नवगछिया के विभिन्न क्षेत्रों में नशा विमुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। आदर्श थाना नवगछिया में थानाध्यक्ष भारत भूषण के नेतृत्व में नवगछिया थाना परिसर से नौनिया पट्टी, मुसहरी पट्टी, स्टेशन चौक का भ्रमण करते हुए वैशाली चौक, महाराज जी चौक, पोखड़ रोड होते हुए पुनः थाना परिसर में सम्पन्न हुआ. वही रँगरा  थाना, गोपालपुर, ढोलबज्जा, कदवा, खरीक, बिहपुर थाना, झंडापुर, भवानीपुर, परबत्ता, स्माइलपुर व महिला थाना नवगछिया में सभी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रभात […]

गुरुपूर्णिमा महोत्सव को लेकर बनारसी लाल कॉलेज में हुई महत्वपूर्ण बैठक || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया आषाढ़ पूर्णिमा के मौके पर आगामी 12 व 13 जुलाई को नवगछिया स्थित बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज परिसर में श्रीशिवशक्ति योगपीठ के तत्वावधान में  होने वाले विराट श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव के आयोजन को लेकर रविवार की शाम बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज के बहुद्देश्यीय प्रशाल में दूसरी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जहां योगपीठ के पीठाधीश्वर संत शिरोमणि परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज के सचिव तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा ने की।  इस बैठक में स्वामी शिवप्रेमानंदजी, स्वामी मानवानंद जी, स्वामी कुंदन सिंह, पंडित प्रेम शंकर भारती, कौशल बाबा,पंडित शंभु शास्त्री, शैलेश कुमार, सराफ कॉलेज के प्राचार्य मो. नईम […]

गोपालपुर पीएचसी में खराब पड़ी है एंबुलेंस में लगी आग, जलकर हुआ खाक||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।रविवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे गोपालपुर पीएचसी में कबाड़ वाले द्वारा आग लगाई गई। जिसमें वहां पर वर्षों से खराब पड़ी एंबुलेंस में आग पकड़ ली। आग पकड़ते ही स्थिति भयावह हो गई। अस्पताल सहित आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं अस्पताल में मौजूद मरीजों में भी भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एंबुलेंस अन्य कई सामान को डाक लगाकर जिला मुख्यालय से बेचा गया था। जिसमें पटना से आई टीम ने खरीद कर ले जा रहा था। वही एंबुलेंस में मधुमक्खी के छत्ता को हटाने के लिए आग लगा दिया।जिसमें स्थिति बहुत ही भयावह हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल […]

गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने इंजीनियर शैलेंद्र को बताया नाटक बाज, किया अपशब्द का प्रयोग |GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी सरकार के पास राशि की कमी होने के चलते नहीं हो रहा समय पर बाढ़ विरोधी कार्य-गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल भागलपुर। नवगछिया में लगातार हो रहे कोसी और गंगा के कटाव पर जदयू के गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि कटाव हो रहा है लेकिन सरकार के पास राशि की कमी है जिसके कारण दिक्कतें आ रही है वहीं उन्होंने पिछले दिनों कटाव पीड़ितों के द्वारा बिहपुर के बीजेपी विधायक इंजीनियर शैलेंद्र को बंधक बनाए जाने. को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इंजीनियर शैलेंद्र नाटक बाज है इससे पहले भी वह नाटक कर चुके हैं ।सुरक्षा बढ़ाने को लेकर इस तरह का नाटक करते हैं अगर वह हमें कहे तब हम उन्हें सुरक्षा और दिलवा […]

मायागंज अस्पताल के पीछे विसर्जन घाट में एक अधेड़ की मिली क्षत-विक्षत लाश, पुलिस जुटी जांच में ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर के मायागंज अस्पताल के पीछे विसर्जन घाट में एक अधेड़ की क्षत-विक्षत परिस्थिति में शव बरामद हुआ, घटना के बाबत मृतक के पिता ने बताया कि किसी काम को लेकर वह दियारा गया हुए था, जिसके बाद वापस नहीं आने पर उनका काफी खोजबीन किया, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया, 24 घंटे बाद जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीछे विसर्जन घाट पर उनका क्षत-विक्षत परिस्थिति में शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन ने कहा कि उनकी हत्या कर शव को फेंका है। मृतक व्यक्ति की पहचान सियाराम मुसहर के पुत्र मोती कुमार के रूप में हुई है। इधर घटना की सूचना मिलने पर नाथनगर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में […]

क्रिकेट खेल रहे एक युवक को विषैले सांप ने काट लिया, घायल युवक अपने इलाज के लिए सांप को बोतल में बंद कर पहुंचा मायागंज अस्पताल ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर, के इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में क्रिकेट खेल रहे इंजीनियरिंग पासआउट छात्र शुभम कुमार को शाम विषैले सांप ने काट लिया। जिसके बाद खेल रहे छात्रों और शुभम ने मिलकर सांप को पकड़ लिया और उसे बोतल में बंद कर इलाज कराने जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल पहुंचा। जहां उसका चिकित्सकों ने इलाज किया। वही शुभम ने वन विभाग को सांप के पकड़ने की सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारी जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल पहुंचे और बोतल में बंद सांप को अपने कब्जे में लेकर चले गए। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि यह सांप काफी विषैला है और इसके काटने के तुरंत बाद अगर इलाज नहीं कराया जाता है तो व्यक्ति की मौत भी हो […]

मसदी पंचायत के वार्ड तीन मे दबंगों द्वारा टंकी नहीं चढाने पर मुख्यमंत्री जलनल योजनाओं का लाभ 15 दिनों नहीं मिल रहा, पानी के लिए ग्रामीण त्राहिमाम||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। सुलतानगंज प्रखंड के मसदी पंचायत के वार्ड तीन मे मुख्यमंत्री जलनल योजनाओं का लाभ पन्द्रह दिनों से नहीं मिल रहा हैं।वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री जलनल योजनाओं के लिए अशोक कुमार गौतम के नाम से जमीन का एनओसी दिया गया हैं।तीन वर्षों से मुख्यमंत्री जलनल योजनाओं का लाभ मिल रहा था।टंकी खराब होने पर नया टंकी लगाया जा रहा था। लेकिन जमीन मालिक अशोक कुमार गौतम ने टंकी चढाने से मना करने पर 15 दिनों से पानी नहीं मिल रहा हैं।वहीं वार्ड तीन के सदस्या गीता कुमारी ने बताया कि टंकी अशोक कुमार गौतम के द्वारा नहीं चढाने दिया जा रहा हैं।जिससे ग्रामीणों को पन्द्रह दिन से.पानी नहीं मिल रहा हैं।इसकी शिकायत विडिओ मनोज कुमार मुर्मू […]

जनता दरबार मे 38 केश पहुचने पर 30 केश का हुआ निष्पादन ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। सुलतानगंज थाना परिसर मे सीओ शंभुशरण राय एंव थानाध्यक्ष लालबहादुर के नेतृत्व मे जनता दरबार लगाए गए थे।सुबह से ही जनता दरबार मे लोगों कि भीड उमडने लगी थी।लेकिन आवेदन कर्ताओं ने कहा कि जनता दरबार सरकार के.निर्देश पर लगाए गए है।लेकिन.महिनों से जनता दरबार का चक्कर लगा रहे हैं।लेकिन कोई सुनवाई अबतक नहीं हो पाई हैं। वहीं सीओ शंभुशरण राय ने बताया कि सुलतानगंज, अकबरनगर, बाथ थाने मे जनता दरबार लगाए गए थे।जिसमें 38 केश पहुचे थे।जो 30केशों का निष्पादन कर लिये गए हैं।इस दौरान अंचल के राजस्व कर्मचारी हरी मंडल, सहित कई पुलिस कर्मी मौजुद थे। DESK 04