Month: June 2022

Noimg

श्रावणी मेला के नाम पर सुल्तानगंज के ध्वजागली में दोबारा पीसीसी सड़क निर्माण, भ्रष्टाचार की खुली पोल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर की जा रही है। वहीं नगर परिषद सुल्तानगंज के वार्ड संख्या तीन स्थित ध्वजागली में पहले से बनी पीसीसी सड़क को दोबारा बनाए जाने का काम शुरू हो गया है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह पहले से बनी सड़क को फिर से बनाना जनता के पैसों की बर्बादी और राजस्व की क्षति है। आरोप है कि नगर परिषद द्वारा सड़क निर्माण कार्य में अनावश्यक खर्च कर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि नवनिर्मित पीसीसी सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब है। निर्माण कार्य में गिट्टी, बालू […]

Noimg

सबौर में विवाहिता का शव पेड़ से मिला, जांच में जुटी पुलिस ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सबौर अंचल कार्यालय के पास स्थित एक बगीचे में उस समय हड़कंप मच गया जब एक विवाहिता का शव लटका हुआ पाया गया। मृतका की पहचान साहिल दास की पत्नी सीमा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सीमा देवी का विवाह महज एक वर्ष पूर्व हुआ था और वह अक्सर घर में अकेली रहती थी, क्योंकि उसका पति दूसरे राज्य में मजदूरी करता है। घटना की सूचना मिलते ही सबौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन जिस प्रकार से शव पेड़ से लटका मिला, उस पर संदेह भी जताया जा रहा है। […]

Noimg

नाथनगर प्रखंड का डीएम ने किया भ्रमण, विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर दिए कई निर्देश ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शुक्रवार को नाथनगर प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बुलाई गई राजनीतिक दलों की बैठक में हिस्सा लिया और सभी दलों के प्रतिनिधियों से विशेष मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SVEEP) में जागरूकता फैलाने तथा अपेक्षित सहयोग देने की अपील की। बैठक में नाथनगर, सबौर और जगदीशपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी भी मौजूद थे। जिलाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय में चल रही बीएलओ और बीएलए की बैठक में भी भाग लिया और तीनों प्रखंड विकास पदाधिकारियों को, जो सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी भी हैं, बीएलओ से जुड़े कार्यों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायतवार अधिकारियों की टीमें गठित की जाएं, जो […]

बाथ थाना के धांधीबेलारी के वार्ड 2 मे गांव के दबंगों ने लुटपाट मारपीट करते हुये जमीन पर किये अबैध कब्जा ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड के बाथ थाना क्षेत्र के धांधीबेलारी पंचायत के वार्ड 2 मे गांव के दबंगों द्वारा घर मे घुसकर लुटपाट करते हुये जमीन पर अबैध कब्जा करते हुये जमीन मालिक को जान से मारने कि धमकी का मामला प्रकाश मे आया हैं।वहीं जमीन मालिक के पत्नी एंंव पुत्र धर्मवीर पासवान ने बताया कि हमारा पुस्तैनी जमीन 4.84डिसमिस हैं।जो गांव के दबंग सुरेंद्र पासवान, लालु पासवान, विशाल पासवान, मंजु देवी,साधना देवी,बलराम पासवान, रुपा देवी सहित सभी उनके परिवार के लोग हमारे घर मे. घुसकर लूटपाट करते हुये मारपीट किये और हमारे जमीन पर अबैध कब्जा कर जान से मारने कि धमकी दिये हैं।और कहा जमीन छोडकर गांव से बाहर चले जाओ नहीं तो जान मार देगें।जबकि हमारा […]

केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा रक्षा मंत्रालय के तहत अग्नीपथ योजना युवाओं को अनुशासित व रोजगार युक्त व्यक्तित्व देगा ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी चौबे ने बंगाल सफारी नॉर्थ बंगाल सफारी सिलीगुड़ी में टाइगर को लिया गोद, नाम दिया अग्निवीर भागलपुर में आज वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान पखवाड़े के अवसर पर 25 जून काला दिवस (आपातकाल) पर परिचर्चा कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने रक्षा मंत्रालय के तहत होने वाले अग्निपथ योजना को देश के युवाओं में देशभक्ति जगाने को लेकर व बेरोजगारी को रोजगार में तब्दील करने , साथ ही युवाओं को अनुशासित करने की पहल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रक्षा मंत्रालय को धन्यवाद दिया और कहा की इससे युवाओं में देश के प्रति देशभक्ति जागेगी और वह अनुशासित होंगे ।साथ ही बेरोजगारी कुछ हद तक कम होगी। […]

मत्स्य जीवी सहयोग समितियों का आज 38 बूथों पर शांतिपूर्ण हुआ वोटिंग, जिले में 12 जोन व तीन सुपर जोन बनाए गए थे ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर । भागलपुर जिले में मत्स्य जीवी सहयोग समितियों का चुनाव आज 38 बूथों पर किया गया, जहां जिले को 12 जोन और तीन सुपर जोन में बांटा गया था। वोटिंग सुबह 7:00 बजे से प्रारंभ हो गया था। इस दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी बूथों पर दंडाधिकारी तैनात थे । सदर अनुमंडल में सबौर और गोराडीह, शाहकुंड, सुल्तानगंज में 7, कहलगांव के तहत पीरपैंती और सनहौला में 7 जबकि नवगछिया अनुमंडल के तहत खरीक, गोपालपुर, नारायणपुर ,बिहपुर, नवगछिया, रंगरा में 24 मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतस्य जीवी के अध्यक्ष पद का चुनाव कडी सुरक्षाओ बीच के सम्पन्न कराया गया।इस दौरान तमाम मतदाता एंव पुलिस बल सहित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजुद थे। […]

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान पखवारे के अवसर पर 25 जून काला दिवस (आपातकाल) पर हुई परिचर्चा व सम्मान समारोह कार्यक्रम ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर के तिलकामांझी स्थिति एक विवाह भवन में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान पखवाड़ा के अवसर पर आपातकाल काला दिवस पर परिचर्चा सहित जेपी आंदोलन से जुड़े सेनानियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य पर्यावरण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे जेपी सेनानियों ने पहले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और जयप्रकाश नारायण के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी वही मंत्री ने जेपी आंदोलन में शिरकत करने वाले सेनानियों को अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान आपातकाल को लेकर चर्चा की गई और उस समय किस तरह की परेशानियों से लोगों को गुजरना पड़ा था इसकी चर्चा की गई। कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ साथ जेपी आंदोलन से जुड़े सेनानियों […]

जेपी आंदोलन के सेनानियों के स्मृति में आजादी के 75 में अमृत महोत्सव के तहत 75 वृक्षों का केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने किया वृक्षारोपण ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में जेपी आन्दोलन के सेनानियों के स्मृति में आज़ादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर जय प्रकाश उद्यान में केंद्रीय राज्य पर्यावरण मंत्री अश्वनी चौबे सहित वन विभाग के अधिकारियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 75 तरह के पौधे लगाए। अश्वनी चौबे ने कहा कि जय प्रकाश उद्यान में जेपी आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानी जो शहीद हो गए। उनकी स्मृति में आज 75 पौधे लगाए जा रहे हैं। जेपी सैनानी जो अभी भी हैं उनको आज सम्मानित किया जाएगा। DESK 04

जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों में हुई जमकर झड़प, वार्ड नंबर 14 का पंच मेंबर शिव यादव बुरी तरह जख्मी, इलाज के लिए सदर अस्पताल से रेफर कर भेजा गया मायागंज ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहजंगी के नवटोलिया वार्ड नंबर 6 में जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों में काफी झड़प हुई, इस झड़प में लाठी डंडे के साथ साथ हथियार तक निकल गए। मांजो प्रसाद यादव का पुत्र शिव यादव को उसके भाई लक्ष्मण यादव ,लक्ष्मण यादव के चारों बेटे रॉकी यादव, राज यादव, रोहित यादव और ऋषि यादव ने बुरी तरह मारपीट कर जनप्रतिनिधि शिव यादव को घायल कर दिया। शिव यादव किसी तरह अपना जान बचाकर हबीबपुर थाना पहुंचा जिससे उसकी जान बच पाई। लक्ष्मण यादव एवं उनके चारों बेटे इतने खूंखार हो गए थे कि शायद शिव यादव को वही मार दिया जाता। बताते चलें कि शिव यादव वार्ड नंबर 14 का पंच […]