Month: June 2022

भागलपुर के बेरोजगार युवकों को बीएसएनएल दे रही है रोजगार, अब शहर में बीएसएनल फाइबर कनेक्शन लेकर कर सकेंगे हाई स्पीड डाटा का यूज||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर बीएसएनएल कार्यालय में जीएम महेश कुमार ने प्रेसवार्ता कर कई जानकारियां दी ।उन्होंने बताया कि बीएसएनल अब एफपीडीएस और भारत एयर फाइबर के व्यापार के तहत कई बेरोजगार को रोजगार देने जा रही है। जो युवक बेरोजगार हैं उन्हें बीएसएनल से जुड़कर व्यापार करने का सुनहरा अवसर दिया जा रहा है । साथ ही साथ उन्होंने बताया कि यह सेवा निशुल्क है। सिर्फ एग्रीमेंट कराकर बेरोजगार युवक 50- 50 के पार्टनरशिप मॉडल के रेवेन्यू पर यह काम कर सकते हैं और अपनी अच्छी आमदनी बना सकते हैं। साथ ही साथ बीएसएनल ने डाटा पर विशेष काम किया है। अब घर घर फाइबर कनेक्शन लगाकर लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही है ।वही ब्रॉडबैंड सेवा के तहत […]

मत्स्यजीवी  सहयोग समिति के चुनाव में 1660 वोटर करेंगे मतदान आज  || GS NEWS

नारायणपुरबिहारDESK 04 B0

नारायणपुर : मंगलवार को नारायणपुर प्रखंड मुख्यालय में मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के चुनाव में मतदान सुबह सात बजे शुरू हो जाएगा.बीडीओ हरिमोहन कुमार ने बताया 1660 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे. शाम पांच बजे तक मतदान होगा. शाम साढ़े पांच बजे से मतगणना शुरू कर एक घंटे में समाप्त कर लिया जायेगा. कुल मंत्री सह कोषाध्यक्ष में पांच, अध्यक्ष पद पर आठ तथा प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य में कुल चालीस प्रत्याशी मैदान में है. उसी में मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर चुनाव करेंगे.शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए भवानीपुर पुलिस पूरी तरह से तैनात रहेगें. मुख्यालय परिसर में ही तीन मतदान केन्द्र बनाया गया है. बीडीओ ने बताया कि पोलिंग पार्टी को सामग्री उपलब्ध करा दिया गया है. DESK 04 B

“एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। दोनों का चाल, चरित्र और विचार एक जैसा है। इन दोनों को क्षेत्र के विकास से कोई मतलब नहीं : अरुण यादव

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल और बिहपुर के भाजपा विधायक कुमार शैलेन्द्र के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों “एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। दोनों का चाल, चरित्र और विचार एक जैसा है। इन दोनों को क्षेत्र के विकास से कोई मतलब नहीं है। राज्य में डबल इंजन की सरकार है फिर भी गोपालपुर और बिहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता अनेकों समस्याओं से जूझ रही है। जनता को समस्याओं से निजात दिलाने के बदले दोनों विधायक सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए नूरा-कुश्ती और नौटंकी करते रहते हैं। ऐसे ही संवेदनहीन जनप्रतिनिधियों के कारण गोपालपुर और बिहपुर विधानसभा क्षेत्र विकास […]

भागलपुर हवाई जहाज संघर्ष समिति के द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाकर सभी लोगों से सहयोग की अपील || GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर में हवाई सेवा शुरू कराने की मांग लगातार जोर पकड़ रही है। अब यह आंदोलन दिनों दिन परवान चढ़ने लगी है। इसकी गूंज भागलपुर, नवगछिया के बाद अब कोसी पार ढोलबज्जा और खैरपुर कदवा पंचायत में भी सुनाई पड़ी।नवगछिया प्रखंड के कोसी पार ढोलबज्जा पंचायत भवन चौक और खैरपुर के चाणक्य पाठशाला में भागलपुर हवाई जहाज संघर्ष समिति के आंदोलनकारी सदस्य समाजसेवी सुबोध मंडल के नेतृत्व में जन जागरूकता अभियान चलाकर सभी लोगों से सहयोग की अपील की। ताकि भागलपुर से अविलंब हवाई सेवा शुरू हो सके। इस अवसर पर अंगिका कवि फुल कुमार अकेला व सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत कुमार कन्हैया ने अगर भागलपुर से हवाई सेवा शुरू होने से क्षेत्र में नये-नये उद्योग लगेंगे। पटना के बाद भागलपुर […]

अग्नीवीर योजना के विरोध में नवगछिया के गोशाला रोड स्थित कांग्रेस कैंप कार्यलय में धरना ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

अग्नीवीर योजना के विरोध में नवगछिया के गोशाला रोड स्थित कांग्रेस कैंप कार्यलय में धरना दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने किया। गोपालपुर विधान सभा के प्रभारी सलभ यादव ने कहा कि यह अग्नीवीर योजना देश के युवाओं को अग्नी में झौकेने के समान हैं। इस योजना के समाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक दुष्परिणाम निकल कर सामने आयेंगे। अग्नीवीर योजना से निकले ट्रेन नोजवान गलत रास्ते पर भी भटक सकते हैं। वहीं शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने कहा कि केंद्र सरकार देश के नोजवानों को नौकरी देने की बजाय उसका भविष्य बर्बाद कर रही हैं। अग्नीसेना से सेवानिवृत युवाओं को रोजगार के लिए फीर से दर दर फटकना होगा। इस योजना वापस ले लिया जाना चाहिए। […]

चार साल के बाद रिटायर होने पर युवाओं का भविष्य हो जाएगा अंधकारमय ,कांग्रेसियों ने अग्निपथ स्कीम के विरोध में दिया धरना  ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर-  सोमवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार बिहपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में कांग्रेसजनों द्वारा भारत सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ स्कीम के विरोध में विसस्तरीय एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन का किया गया।वहीं धरना समापन के पूर्व कांग्रेस नेताओं ने प्रखंड कार्यालय में पहुंचकर बीडीओ सतीश कुमार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम का लिखा ज्ञापन भी सौंपा. धरना का संचालन वरीय कांग्रेस नेता मो इरफान आलम ने किया.धरना को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस कमिटी के भागलपुर जिला संयोजक मो. अरशद अली,खरीक प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अजीत झा,मो.हसन खां,अमरजीत कुमार,शिवशंकर चौधरी,राजनीति सिंह,रणजीत राणा आदि ने अग्निपथ योजना को. सरकार से अबिलंब वापस लेने की मांग करते हुए इस स्कीम को युवा विरोधी बताया.कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चार साल के […]

अमरपुर बहियार से शराब से लदी एक्सयूवी कार बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर- बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब के कारोबारी शराब का अवैध रूप से भंडारण करने एवं बेचने से बाज नही आ रहे हैं.  पुलिस भी लगातार दबिश देकर शराब माफिया को पकड़ रही हैं.इसी कड़ी में बिहपुर पुलिस ने अमरपुर बहियार में गुप्त सूचना पर रविवार की रात में छापामारी कर एक लाल रंग की महिंद्रा एग्सयूवी -300 को जब्त कर लिया. बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया एग्सयूवी गाड़ी में 184 बोतल अंग्रेजी शराब जो  कुल 81 लिटर हैं.वही कार का  ड्राइवर भागने में सफल रहा.उक्त वाहन में नाइट ब्लू 750 मिली का 84 बोतल और 180 मिली का 100 बोतल शराब बरामद हुआ हैं.वही थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया शराब तस्करों के खिलाफ लगातार छापेमारी जारी […]

 राजस्व कर्मचारी द्वारा मोटी रकम लेकर जमाबंदी छेड़छाड़ कर विवाद बढावा का आरोप ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर प्रखंड के चकरामी निवासी शंकर झा ने अपर समाहर्ता भागलपुर को आवेदन देकर नारायणपुर अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध मौजा चकरामी खाता 502 खसरा 596 रकवा .35 जमावंदी 1017 को खतियानी रैयत लखन लाल झा एवं प्राण मोहन झा से दादाजी के द्वारा जमीन खरीद की थी जिसका रसीद मेरे परिवार के द्वारा  कटाया जा रहा था.लेकिन राजस्व कर्मचारी द्वारा रैयत द्वारा जमीन बिक्री के वावजूद रैयत के पुत्र राजैश झा से मोटी रकम लेकर बिना किसी पदाधिकारी के. निर्देश पर मेरा जमावंदी रद्द कर 50 हजार रूपए घुस लेकर ऑनलाईन रसीद काटने का आरोप लगाया है। दुसरी और बलाहा निवासी रूस्तम अली ने मौजा जयपुर चुहर खाता 281 खसरा 2425,2426 खसरा रकवा .4   खतियानी रैयत मफूर […]