Month: June 2022

उद्योग मंत्री मक्का लूट की घटना पर काफी चिंतित ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। अन्नदाता से उर्जादाता बनाने के बाद किसानों का मक्का लूटा जाने लगा है। पूर्णिया में इथनॉल प्लांट लगने के बाद बेगूसराय से कटिहार के बीच मकई लूट की घटना शुरू हो गई है। नौगछिया में मकई लूट की घटना लगातार हो रही है। वहां के एसपी सुशांत सरोज स्वीकार रहे हैं। बिहार सरकार में उद्योग मंत्री मक्के लूट की घटना पर चिंतित हैं। बोले कि पहले तो किसानों को मक्के की कीमत नहीं मिलती थी। अब इथनॉल की फैक्ट्री लगी तो अन्नदाता, उर्जादाता बनने में शामिल हो गया। लेकिन मकई लूट की घटना दुःखद है।बाइट – सुशांत सरोज, एसपी, नौगछिया।बाइट – शाहनवाज हुसैन, उद्योग मंत्री, बिहार सरकार। DESK 04

बिहपुर में भाभी और देवर ने खाया जहरीला पदार्थ ,भाभी की हुई मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर- शनिवार की शाम प्रखंड के झंडापुर वार्ड नंबर 1में भाभी और देवर ने जहरीला पदार्थ खा लिया।जिस कारण दोनों की स्थिति गंभीर हो गई। जैसे ही परिवार और ग्रामीणों को इस बात की जानकारी हुई तो आननफानन में इलाज के लिये बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार भाभी गुडिया देवी (25वर्ष )और देवर माधव कुमार (22वर्ष ) है.इस घटना की सूचना लोगों ने झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र को दिया। इधर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मायागंज रेफर कर दिया. मायागंज ले जाने के क्रम में भाभी गुडिया की मौत हो गई और देवर की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है .वही इस घटना के बाद सास रानी देवी, पति शेखर उर्फ अमित एवं […]

रैयती जमीन पर मनरेगा से मिट्टी भराई व नहर की जमीन पर बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के मुख्यमंत्री सडक योजना से सडक निर्माण का हुआ खुलासा ||GS NEWS

नवगछियानिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारDESK 040

नवगछिया: रैयती जमीन पर मनरेगा से मिट्टी भराई व नहर की जमीन पर बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के मुख्यमंत्री सडक योजना से सडक निर्माण का हुआ खुलासा। भागलपुर प्रमंडलीय आयुक्त को दिये गये आवेदन के आलोक में डीडीसी के निर्देश पर वरीय उपसमाहर्त्ता सह गोपालपुर के प्रभारी पदाधिकारी मो मोईज जिया की जांच से खुलासा हुआ है कि सैदपुर पंचायत के गोढियारी कालीमंदिर की चहारदिवारी के बाद रैयती जमीन पर मनरेगा से. मिट्टी भराई कर गड्ढा भरा गया है तथा बिना अंचलाधिकारी से अनापत्ति प्रमाणपत्र लिये नहर को भरकर मुख्यमंत्री सडक योजना से सडक का निर्माण किया गया। जबकि इस सडक का कोई औचित्य भी नहीं है। बिना अनापत्ति प्रमाण के सडक का निर्माण किया जाना नियम के खिलाफ है […]

डॉ बी दास को मिला नवगछिया पीएचसी का प्रभार, हटाये गए डॉ बरुण GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – भागलपुर के सीएस डॉ उमेश शर्मा ने डॉ बी दास को नवगछिया पीएचसी के प्रभारी का दायित्व सौंपते हुए तत्कालीन पीएचसी प्रभारी डॉ बरुण को पदमुक्त कर दिया है. सीएस द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि पद दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आने के बाद गठित पांच सदस्यीय टीम द्वारा मामले की जांच की गयी थी, जांच प्रतिवेदन सामने आने के बाद डा बरुण को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त किया गया. सीएस ने अपने पत्र में कहा है कि डॉ बरुण को भविष्य में कभी भी वित्तीय दायित्व नहीं सौंपा जाएगा. DESK 04

बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक में उठाये गए कई मामले ||GS NEWS

नवगछियाबाढ़बिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल के नेतृत्व में किया गया. बैठक में विभिन्न जगहों से आये प्रतिनिधियों ने विभिन्न बांधों की समस्या को उठाते हुए निदान की मांग की. खरीक दक्षिण जिला पार्षद ने हाईलेवल से काजीकोरैया तक बांध पर फ्लड फाइटिंग का कार्य करवाने की मांग की. इस्माइलपुर के जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल ने इस्माइलपुर प्रखंड में बाढ़ के दौरान आने वाली समस्याओं पर चर्चा की. विपिन ने इस्माइलपुर प्रखंड में. बहुत जगहों पर सड़क टूटे होने और बाढ़ पीड़ितों को दिए जाने वाले आपदा राहत कोष से संबंधित बातों को रखते हुए कहा कि एक वर्ष बाद भी कई लोगों को मुआवजे की राशि नहीं मिल […]

नारायणपुर में अतिक्रमण के विरूद्ध आज चलेगा बुलडोजर,तैयारी पुर्ण ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के एनएच 31बीरबन्ना चौक से मधुरापुर बाजार तक 14 नंबर सड़क किनारे करीब दो किलोमीटर तक बिहार सरकार एवं भारत सरकार की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर झुग्गी झोपड़ी मकान एवं दुकान लगाकर अतिक्रमित को लेकर प्रशासनिक स्तर से आज (रविवार) अतिक्रमण हटाया जाएगा.नारायणपुर अंचलाधिकारी अजय कुमार सरकार ने बताया कि अतिक्रमण मुक्त के लिए नवगछिया डीसीएलआर परमानंद साह वरीय दंडाधिकारी रहेंगे.उनके साथ नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न प्रखंड से बीडीओ,सीडीपीओ समेत अन्य दस दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्त की गई है. साथ ही एंबुलेंस,दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी,जेसीबी मशीन के साथ साथ करीब तीन सौ महिला एवं पुरूष पुलिस जवानों की तैनाती रहेगी.उक्त जानकारी देते हुए सीओ ने बताया कि अतिक्रमणकारी को पूर्व में नोटिस दिया गया […]