Month: June 2022

नारायणपुर : पत्नी की हत्या कर शव गायब करने का आरोपित पति गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारDESK 040

नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र के नया टोला बीरबन्ना गॉव के एक मामले में पत्नी की हत्या कर शव गायब करने का आरोपित नया टोला बीरबन्ना निवासी मो.रसूल को गिरफ्तार किया गया.उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया की दो माह पुर्व विवाहिता के पिता नवगछिया के नगरह वैसी निवासी मो.मुबारक ने अपनी पुत्री बुसरा परवीन की हत्या की आशंका को. लेकर भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज की थी मामले में कांड के अनुसंधान कर्ता अनि राहुल कुमार जॉचोपरांत शुक्रवार की रात्रि आरोपित पति को पुराने घर मधेपुरा जिले के उदाकिशूनगंज थाना क्षेत्र के फनन उजानी गॉव से गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपित से पुलिस पुछताछ कर रही है जिसे स्वास्थ्य जॉच के बाद न्यायिक हिरासत में कोर्ट से […]

बिहपुर : आरएमपीएस के प्राचार्य का निधन ,इलाके में शोक की लहर ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – शनिवार की अल सुबह बिहपुर निवासी रवि मेमोरियल पब्लिक स्कूल (आरएमपीएस) के प्राचार्य भोला दत्त झा (58वर्ष ) का निधन अपने आवास पर हो गया.उनके पुत्र रोहन दत्त झा ने बताया की कुछ दिनों से उनका तबियत खराब चल रहा था.प्राचार्य श्री झा के निधन पर इलाके के शिक्षाविदों और बुद्धिजीवीयों में शोक की लहर दौड़ गई।लोगों ने उनके घर पहुंच कर अंतिम दर्शन किये और गहरी संवेदना व्यक्त करते हुये कहा भोला दत्त झा काफी मिलनसार और प्रभावशाली व्यक्तिव के धनी थे.उनका मार्गदर्शन एवं विशेष सहयोग सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे. DESK 04

बेगूसराय से भागलपुर जा रही स्कॉर्पियो गड्डे में घुसी ,कोई हताहत नही |GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर- शनिवार को करीब 11बजे बेगूसराय से भागलपुर जाने के दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो नन्हकार गांव के समीप एनएच 31पर गड्डे में घुस गई।स्कॉर्पियो में बैठे चालक सह मालिक विश्वजीत सिंह ,सिविल इंजीनियर प्रणय कुमार और मेकनिकल इंजीनियर दिलीप कुमार को हल्कीफुल्की चोट आई.ग़नीमतरही की बड़ा हादसा नही हुआ.मिली जानकारी केअनुसार नमामि गंगे प्रोजेक्ट के काम केलिये भागलपुर जा रहे थे. इसी गाड़ी का चक्का पंचर हो जाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्डे में चली गई।स्कॉर्पियो ने पलटी नही मारी और पेड़ से अटक गई. DESK 04

बिजली के चाक से कुंभकारों के जीवन में आएगी खुशहाली 20 परिवारों को मिला विद्युत चाक ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर- शनिवार को प्रखंड के ट्राईसम भवन में ग्राम विकास योजना अंतर्गत कुंभकार सशक्तिकरण योजना के तहत 20 परिवारों के बीच विद्युत चाक का वितरण किया गया.विद्युत चाक पाने वाले में मणिकांत पंडित ,मंजू देवी ,मीणा देवी ,सुमित्रा देवी ,नीतू देवी जयकांत पंडित,संजय पंडित ,सुखदेव पंडित ,अनिल कुमार ,सुनीता देवी ,गौतम कुमार ,जिछा देवी ,मिथुन कुमार ,कृष्णदेव पंडित ,माधव पंडित ,मुकेश पंडित ,रवींद्र ,अनीता और विकास पंडित शामिल थे. इस मौके पर सहायक निदेशक नरेंद्र सिंह ,कार्यकारी समन्वयक शंकर साह,प्रखंड प्रधान सहायक राजेश कुमार ,उपप्रमुख एनामुल एवं मुखिया प्रतिनिधि महंत नवल किशोर दास ने कहा कुंभकार अब भी पूर्व से चले आ रहे पत्थरों के चाक को चलाकरअपनी रोजी रोटी कमा रहें थे .पुराने चाक के चलते बढ़ती महंगाई के […]

सड़क हादसे में जख्मी युवक की मौत,
कमाऊ पुत्र के गुजर जाने से घर पर टूटा विपत्ति का कहर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK 040

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी जीवन मौत से जूझ रहे जमुनिया के श्रीशंकर ठाकुर ठाकुर के पुत्र बृजेश ठाकुर 28 वर्ष की मौत पटना जाने के क्रम में रास्ते में हो गयी.घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में विपत्ति का कोहराम मच गया. कमाओ पुत्र के गुजर जाने से परिवार को बहुत बड़ी क्षति हुई है. जमुनिया पहुंचने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. मृतक अपने पीछे माता पिता पत्नी द्रोपदी देवी,2 वर्षीय बच्ची संध्या कुमारी और दिव्यांग भाई संजीव ठाकुर अपने पीछे छोड़ दी गया है . मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है. […]

नवगछिया पुलिस ने किया कई लूट कांडों का खुलासा, सात अपराधियों को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

अपराधउपलब्धिनवगछियाBarun Kumar Babul0

अवैध हथियारों की भी हुई बरामदगी नवगछिया में एक के बाद एक हो रहे लूट कांड के बाद नवगछिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई लूट कांडों का खुलासा किया है. इस क्रम में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पुलिस ने अपराधियों के पास से पांच देशी कट्टा, एक देशी पिस्तौल, 41 जिंदा कारतूस, छः खोखा, छः मोटरसाइकिल, लूटे गए 300 रुपये बरामद कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों में पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के हरिनकोल निवासी गुरुदेव मंडल उर्फ सनोज मंडल उर्फ फूफा जी (इलाजरत), रंगरा थाना क्षेत्र के भीमदास टोला निवासी रोहित मंडल, भवानीपुर निवासी भवेश कुमार, इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी शंभु यादव, गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईंगांव निवासी […]

तीन साल से लड़का कर रहा था यौन शोषण, गर्भवती हो गयी लड़की तो लड़के ने शादी से किया इनकार ||GS NEWS

अपराधनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया के एक गांव से लड़की का तीन वर्ष तक यौन शोषण करने और लड़की के गर्भवती हो जाने के बाद लकड़े द्वारा शादी से इनकार कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की बाबत लड़की ने नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज से न्याय की गुहार लगायी है. एसपी ने संबंधित थाने को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ करने का निर्देश दिया है. लड़की का कहना है कि लड़का उसके भाई का दोस्त था और उसके घर पर आता जाता था. इसी दौरान हमदोनों के साथ प्यार हुआ. इसी क्रम में लड़के ने उसे शादी का झांसा दे कर कई बार यौन संबंध स्थापित किया. जब तो गर्भवती हो गयी तो उसने लड़के पर शादी […]

एक ही रात में एक ही गिरोह के अपराधियों ने तीन घटनाओं को दिया अंजाम, तीनों का हुआ उद्भेदन ||GS NEWS

अपराधउपलब्धिगोपालपुरनवगछियाBarun Kumar Babul0

इसके अलावे कुल चार अन्य मामलों का भी हुआ उद्भेदन पुलिस ने कुल सात मामलों का किया उद्भेदन  नवगछिया – दो जून की रात को एक ही गिरोह के अपराधियों ने खरीक, गोपालपुर और नवगछिया थाना क्षेत्रों में लगातार तीन छिनतई की घटना को अंजाम दिया था. सर्वप्रथम अपराधियों ने खरीक में ट्रांसपोर्ट को गोली मार कर बाइक और 20 हजार की नगदी की छिनतई कर ली थी, इसके बाद अपराधियों ने गोपालपुर में महाकाल ढाबा के पास बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया जबकि इसी रात अपराधियों ने जीरो माइल के पास झंडापुर के एक हॉटल कर्मी से भी बाइक और पैसे की छिनतई कर ली. नवगछिया एसपी ने कहा कि तीन घटना को अंजाम देने के बाद […]