Month: June 2022

राज धर्म से लेकर, पितृ धर्म, रात्रि धर्म एवं पति धर्म के रूप में भी हर जगह पूजे जाते हैं श्री राम : संत नारायण दास

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत खगरा बोड़वा गांव के समीप 12 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ एवं विष्णु यज्ञ के मौके पर शुक्रवार को संत नारायण दास जी देवाचार्य ने भागवत कथा के दौरान भगवान कृष्ण एवं राम के महत्व को बताते हुए कहा कि, भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम राम है। उन्होंने मर्यादा की रक्षा कर अपने धर्म का निर्वाह किया उनकी पुरुषार्थ एवं मर्यादा को लेकर आज भी लोग उन्हें पूजते हैं उन्होंने अपने राज धर्म से लेकर के पितृ धर्म रात्रि धर्म एवं पति धर्म के रूप में भी हर जगह पूजे जाते हैं. उन्होंने अपनी पत्नी तक का त्याग कर दिया था ठीक इसी तरह से भगवान कृष्ण का जन्म लीला पुरुषोत्तम के रूप में हुआ है उन्होंने […]

नारायणपुर : छत ढलाई के दौरान भाईयों के बीच जमकर मारपीट ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपारा उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या आठ कॉलेज टोला नारायणपुर में छत ढलाई के दौरान भाईयों के बीच जमकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है।इस दौरान लाठी डंडे एवं हथौड़ी एवं रड का प्रहार किया गया।मारपीट के दौरान दोनो पक्ष के लोग जख्मी हुए है। घटना को लेकर दोनो भाई एक दुसरे पर आरोप लगाते हुए भवानीपुर ओपी में आवेदन दिया है।घटना को लेकर सर फूटने एवं विवाद बढता देख छत ढलाई का कार्य बंद हो गया। मिस्त्री एवं मजदुर भय वश घटनास्थल से रफुचक्कर हो गया।घटना को लेकर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया की नवगछिया में है।घटना की जानकारी नहीं है ।मामले में जॉचोपरांत कार्यवाई किया जाएगा। DESK 04

नवगछिया NH 31 पर हथियारबंद अपराधियों ने सिंघिया मकनपुर के व्यक्ति के साथ किया लूटपाट ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

गोपालपुर थाना क्षेत्र के महाकाल ढाबा एनएच 31 पर गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मकनपुर निवासी सचिन कुमार शर्मा के साथ लूटपाट किया। घटना की सूचना पर गोपालपुर पुलिस द्वारा मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार सचिन कुमार अपने ससुराल कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र से देर रात घर वापस आ रहा था। इसी दौरान हथियारबंद अपराधी ने महाकाल ढाबा के समीप दो मोटरसाइकिल से ओवरटेक कर लूटपाट कर लिया। सचिन कुमार के द्वारा इसकी सूचना गोपालपुर पुलिस एवं परिजनों को दिया। जिसके उपरांत गोपालपुर पुलिस द्वारा इस घटना में प्रतियुक्त मोटरसाइकिल एवं कई सामान बरामद कर लिया है। गोपालपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले को लेकर […]

इस्माईलपुर बिंदटोली के तटबंध पर बने स्पर पर पुनरस्थापन कार्य कई मीटर ध्वस्त ||GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडगोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

इस्माइलपुर बिनटोली के तटबंध पर बने स्पर पर पुनरस्थापन कार्य गुरुवार देर रात कई मीटर ध्वस्त हो जाने के कारण विभाग में हड़कंप मच गया। पिछले वर्ष भी यहां पर नदी के दबाव के कारण पत्थर का शलोप कार्य नहीं हो पा रहा था। बरसात एवं कटाव के समय में कई मीटर ध्वस्त हो गया था। जिसके बाद के लिए जल संसाधन विभाग के द्वारा यहां पर फिर से नोज बनाने का निर्णय लिया। लेकिन कार्य नदी के सामने में छोटा पड़ गया। सभी जिओ बैग एवं पत्थर का स्लोप ध्वस्त होकर खत्म हो गया। कार्यपालक अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि हम लोगों ने यहां पर कार्य को अपनी निगरानी में करवाया था। लेकिन नदी के दबाव एवं दलदली […]

बिहपुर : उपप्रमुख ने कब्रिस्तान घेराबंदी का किया मांग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर- बिहपुर प्रखंड उपप्रमुख एनामूल ने सीओ को मांग पत्र देकर बिहपुर कब्रिस्तान की घेराबंदी का मांग किया है.जिसकी प्रतिलिपि बीडीओ, एसडीओ, जिलाधिकारी , उप विकास आयुक्त ,सांसद ,विधायक और मुख्यमंत्री को भेजा है।मांग पत्र में उन्हौंने कहा है की बिहपुर कब्रिस्तान की घेराबंदी एक दशक पहले कंटीले तार द्वारा किया था.लेकिन एक वर्ष के अंदर कब्रिस्तान की घेराबंदी नष्ट हो गई।जिस कारण कब्रिस्तान जानवरों का चारागाह बन गया है और बगलगीर कब्रिस्तान की जमीन का अतिक्रमण कर रहे है.जिस कारण अप्रिय घटना घटने की संभावना बनी रहती है. DESK 04

नारायणपुर निवासी हाईस्कूल दयालपुर के प्राचार्य का निधन || GS NEWS

नारायणपुरबिहारDESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड के मधुरापुर निवासी मरहूम प्रो इशाक साहब के बड़े पुत्र उच्च माध्यमिक विद्यालय दयालपुर के प्राचार्य इस्तखार अली उर्फ लल्लू का आवास पर गुरूवार की रात्रि हृदय गति रुकने से निधन हो गया.उनके निधन पर बिहपुर एवं नारायणपुर के बड़ी संख्या में शिक्षक ने आवास पहुंच संवेदना व्यक्त किया.उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है. ग्रामीण चौक चौराहे पर दिवंगत शिक्षक को लेकर चर्चा हो रही है बताया जाता है की वह काफी मिलनसार व्यक्ति थे.जिन की कमी परिवार और क्षेत्र को हमेशा महसूस होगी.मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी प्रो.अयूब अली,मुखिया गुड्डू यादव,उपप्रमुख अशोक कुमार यादव,समाजसेवी बाबुसाहब,संजू लोहिया,समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी वर्ग के ग्रामीण ने आवास पहुंच शोक संवेदना प्रकट किया है. DESK 04 B

पुर्नवास के लिए 46 विस्थापितों को 40 साल बाद मिला सरकारी जमीन || GS NEWS

नारायणपुरबिहारDESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गॉव के 46 विस्थापितों को 40 साल के बाद सरकार ने पुनर्वास के लिए सरकारी जमीन उपलब्ध करवाया है.मालूम हो की वर्ष 1976 में भीषण गंगा कटाव विस्थापित परिवार इधर उधर सड़क किनारे एवं रेलवे लाईन किनारे 40 वर्षो से शरण लेकर गुजर-बसर कर रहे थे.प्रशासनिक मुहिम के तहतरेलवे का चौड़ीकरण कार्य शुरू होने पर लोगों को हटाया जाने लगा इधर पुनर्वास की समस्या लोगों को सताने लगी तो एसडीएम यतेन्द्र पाल के निर्देश पर नारायणपुर बीडीओ एवं सीओ के द्वारा बीते दिनों 87 परिवार एवं शुक्रवार को 46 लोगों के साथ कुल 133 विस्थापितों को सरकारी स्तर पर पुनर्वास के . लिए बीडीओ हरिमोहन कुमार एवं सीओ अजय कुमार सरकार ने पर्चा के […]

छत ढलाई के दौरान भाईयों के बीच मारपीट,जख्मी || GS NEWS

नारायणपुरबिहारDESK 04 B0

नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपारा उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या आठ कॉलेज टोला नारायणपुर में छत ढलाई के दौरान भाईयों के बीच जमकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. इस दौरान लाठी डंडे एवं हथौड़ी एवं रड का प्रहार किया गया.मारपीट के दौरान दोनो पक्ष के लोग जख्मी हुए है.स्थानीय ग्रामीणों की मदद से जख्मी को परिजन पीएचसी नारायणपुर में इलाज करा रहे हैं पीएचसी प्रभारी डा.विनोद कुमार ने बताया की जख्मी हरिशंकर यादव,अधिवक्ता शिवशंकर यादव,रविशंकर कुमार का. इलाज चल रहा है.इधर दोनो भाई एक दुसरे पर आरोप लगाते हुए भवानीपुर ओपी में आवेदन दिया है.घटना को लेकर सर फूटने एवं विवाद बढता देख छत ढलाई का कार्य बंद हो गया मिस्त्री एवं मजदुर भय वश घटनास्थल से […]