Month: June 2022

रेलवे-स्टेशन नारायणपुर परिसर में मिष्ठान एवं ऑनलाईन सेंटर दुकान में चोरी ||GS NEWS

नारायणपुरबिहारDESK 04 B0

नारायणपुर – रेलवे-स्टेशन नारायणपुर परिसर स्थित चाय नास्ता व मिष्ठान दुकान एवं ऑनलाईन सेंटर दुकान में गुरुवार की देर रात्रि पीछे से ईट का दिवाल तोड़कर विभिन्न प्रकार की मिठाई, ठंडा समेत ऑनलाईन सेंटर दुकान से कंम्यूटर नगदी समेत अन्य समान चोरी का मामला प्रकाश में आया है.पीड़ीत दुकानदार पप्पु झा उर्फ अमोद झा एवं गुड्डू झा उर्फ कुमोद झा दोनो भाई के दुकान में चोरी की घटना को लेकर दुकानदार भयभीत हैं.पीड़ीत व्यवसाई ने बताया की चोरी की घटना से दुकान से करीब 50 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है.घटना को लेकर बिहपुर जीआरपी को दुरभाष से जानकारी दिया गया है. मामले को लेकर जीआरपी पदाधिकारी एवं जीआरपी के जवान छानबीन में जुटे थे.जीआरपी थानाध्यक्ष अजय सहनी ने […]

नितिन गडकरी की सभा में बिहपुर से 3000 और गोपालपुर से 2000 कार्यकर्ता होने शामिल || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहपुरबिहारDESK 04 B0

भाजपा जिला कार्यालय में बैठक कर लिया गया निर्णय नवगछिया – भारतीय जनता पार्टी नवगछिया कार्यालय में बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल जी ने की. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 8 साल बेमिसाल वन् नेशन वन लीडर का कर्तीमान स्थापित करते हुए गरीब कल्याण के लिए अनेकों कार्य हुए हैं इस संदर्भ में 14 जून तक सभी मोर्चा के नेतृत्व में विभिन्न स्तरों के कार्यक्रम होना है. जिसकी समीक्षा की गई और निर्णय लिया गया कि पूरी पार्टी सभी कार्यक्रमों में सहयोग कर सफल करेगी 7 जून को भागलपुर हवाई अड्डा के प्रागंण में केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार नीतिन गडकरी का गरीब कल्याण जनसभा होना है . जिसमें नवगछिया के गोपालपुर विधानसभा से 2000 […]

एसडीपीओ की गोली से घायल हुए गुरुदेव उर्फ फूफा || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि पुलिस पर गोली गुरुदेव ने ही चलायी थी. आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ दिलीप कुमार ने जब अपराधियों पर गोली चलायी तो एक गोली गुरुदेव को जा लगी. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि गुरुदेव का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. उसके कई नाम है. जिनमें गुरुदेव उर्फ फूफा, सनोज कुमार, प्रकाश कुमार और जसमीत सभी नाम एक ही अपराधी का है. पुलिस ने बताया कि गुरुदेव काफी शातिर और चालाक किस्म का अपराधी है. पुलिस उक्त कार्रवाई को एक उपलब्धि के रूप में देख रही है. एसपी ने कहा कि हर हालत लुटेरा गिरोह के सभी सदस्यों सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. DESK 04 B

खरीफ महाभियान 2022 के तहत किया गया समारोह का आयोजन || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया प्रखंड अन्तर्गत ई–किसान भवन में शुक्रवार को खरीफ महाभियान 2022 के अन्तर्गत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण-सह-उपादान वितरण कार्यक्रम का उदघाटन गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल द्वारा दीप प्रजवलित कर किया गया. इस अवसर पर पूर्व प्रमुख मानकेश्वर सिंह, उप–प्रमुख गौतम कुमार, सहायक कृषि अभियंत्रण भागलपुर, कृषि वैज्ञानिक सबौर भागलपुर, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, नवगछिया, प्रखंड कृषि पदाधिकारी नवगछिया, कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार उपस्थित रहे. मौके पर विधायक, प्रमुख, उप–प्रमुख नवगछिया, सहायक कृषि अभियंत्रण भागलपुर, कृषि वैज्ञानिक सबौर भागलपुर द्वारा कृषि से संबंधित बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई. प्रखंड कृषि पदाधिकारी, विजय कु० सिंह, कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकारों द्वारा आगुंतको का स्वागत किया गया. […]

नवगछिया के जीरोमाइल में होटल में छापेमारी कर बाल श्रमिक को किया गया विमुक्त || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – श्रम संसाधन विभाग के धावा दल ने शुक्रवार को नवगछिया जीरोमाइल के समीप मिठाई दुकान में छापा मारी कर एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया.  इस करवाई के बाद मिठाई दुकानदार के खिलाफ नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया. बाल मजदूरी पे अंकुश लगाने के लिये श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी इस्माइलपुर बिभाष कुमार , पीरपैंती के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दिलीप कुमार झा, गोपालपुर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी आदित्य कुमार एवं बिहपुर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दिवाकर कुमार को लेकर धावा दल का गठन किया गया था. दल ने  श्रम संसाधन विभाग  नवगछिया  नगर परिषद अवस्थित जीरोमाइल के आप पास दुकानों का निरीक्षण किया. विभाग ने करवाई करते हुए बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम 1986 के तहत श्रमिक की […]

बिहार बॉल बैडमिंटन टीम दोनों वर्गों में जीते ||GS NEWS

बिहारDESK 040

भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में पश्चिम बंगाल बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा अशदतला ( पश्चिम बंगाल ) में खेली जा रही 17वीं पूर्वी क्षेत्र अंतर राज्य बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरूष वर्ग में बिहार ने पहले लीग मैच में मणिपुर को 35-26,35-13 से एवं दूसरे लीग मैच में सिक्किम को 35-10,35-8 से पराजित किया। जबकि महिला वर्ग के पहले लीग मैच में बिहार ने मणिपुर को 35-21,35-14 से एवं दूसरे लीग मैच में सिक्किम को 35-18,35-10 से पराजित किया। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर व राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि पुरुष वर्ग के मैच में बिहार की ओर से कप्तान विनोद कुमार,अभिषेक कुमार,अविनाश कुमार,रोहित कुमार ने एवं […]

बीएसएनएल कर्मियों ने ऑल यूनियन एंड एसोसिएशन के तहत अपनी मांगों को लेकर किया एक दिवसीय प्रदर्शन ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,ऑल यूनियन एंड एसोसिएशन बीएसएनल ए यू ए बी भागलपुर शाखा द्वारा आज महाप्रबंधक कार्यालय भागलपुर में अपने तीन मांग वेतन रिवीजन ,पेंशन रिवीजन और जेई को जेटीओ में प्रमोशन के समर्थन में आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शनी के बैनर तले किया गया । मीडिया से बात करते हुए प्रदर्शनकारी कर्मियों ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा। बीएसएनएल के कार्यपालक और गैरी कार्यकारिणी की ज्वलंत समस्याओं पर जब तक बीएसएनएल कंपनी गंभीरता से विचार नहीं करेगी तब तक यह प्रदर्शन हम सभी करते रहेंगे। यह बीएसएनएल कर्मियों के प्रति विभाग की उदासीन रवैया कहीं से सही नहीं है ।प्रदर्शन के दौरान दर्जनों कार्यकर्ता महाप्रबंधक कार्यालय […]