Month: July 2022

शौच का बहाना बना कर ढोलबज्जा में पुलिस हिरासत से भागा शराब अधिनियम का आरोपी || GS NEWS

ढोलबज्जानवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – ढोलबज्जा में शराब अधिनियम मामले में गिरफ्तार किया गया एक आरोपी पुलिस को चकमा दे कर भागने में कामयाब रहा है. जानकारी मिली है कि शराब का सेवन करने के आरोप में ढोलबज्जा पुलिस ने कुल सात लोगों को गोरफ्तार कर थाने पर लाया था. सात में से एक आरोपी शौच जाने का बहाना बना कर पुलिस हिरासत से भाग गया. घटना के बाद पुलिस दिन भर आरोपी की तलाश करती रही लेकिन आरोपी नहीं मिला. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में आरोपी के विरूद्ध अलग से  प्राथमिकी दर्ज की जाएगी जबकि हर हालत आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. एसपी ने कहा कि किसकी […]

जहांगीरपुर बैसी में फिर 3 परिवार बेघर, मुख्य सड़क का हुआ 50 फीट तक कटान || GS NEWS

बिहारDESK 04 B0

विगत एक सप्ताह से रंगरा के जहांगीरपुर वैसी गांव में जारी कटाव में अब तक 25 परिवार बेघर हो गए हैं. इनमें अधिकांश लोगों का पक्का घर था. मंगलवार को भी गांव में कटाव की रफ्तार जस की तस रही. जल संसाधन विभाग द्वारा यहां पर दिन रात बचाव कार्य किया जा रहा है लेकिन कटाव के रफ्तार में किसी भी तरह की कमी नहीं आ रही है. ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए कहा कि नदी का रुख अब गांव की मुख्य सड़क की ओर हो गया है. मंगलवार को 30 फीट लंबाई में सड़क का कटान हो गया था. ग्रामीणों इस्तेखार आलम, पूर्व सरपंच मो अब्दुल ने बताया कि बेघर हो गए लोगों की स्थिति ठीक नहीं है. यहां […]

मुंगेर से खगड़िया जा रहा बीज कंपनी का अधिकारी लापता || GS NEWS

बिहारDESK 04 B0

अनहोनी की आशंका से डरे सहमे हैं परिजन मुंगेर से खगड़िया जा रहे एक बीज कंपनी का अधिकारी लापता हो गया है. बीज कंपनी के अधिकारी रमण कुमार वर्मा मुंगेर में कार्यरत हैं जबकि वे अपने परिवार के साथ खगड़िया में रहते थे. लापता अधिकारी की पत्नी मनीषा कुमारी ने बताया कि उसके पति चार चक्का इनोवा वाहन से तीन जुलाई को मुंगेर से खगड़िया के लिए निकले थे. उन्हें जानकारी मिली है कि वे नवगछिया के दोनियां टोला पकड़ा स्थित अपने ससुराल पहुंचे और यहां काफी कम समय तक रुकने के बाद फिर खगड़िया के लिए रवाना हुए. जबकि लापता रमण की सास इंदु देवी ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि टोल प्लाजा से आगे बढ़ने के […]

नवगछिया : अनुश्रवण समिति की बैठक में उठा कटाव पीड़ितों के राहत और मुआवजे का मामला || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में विभिन्न कोसी तटवर्ती इलाके में चल रहे कटाव और कटाव से बेघर हो रहे लोगों के लिए राहत और मुआवजे का मामला प्रमुखता से उठाया गया. रंगरा की जिला पार्षद शबाना आजमी ने कहा कि जहांगीरपुर वैसी गांव में बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए हैं और सभी धूप बरसात में रहने को विवश हैं. उन्होंने पीड़ितों को राहत देने और मूलभूत सुविधा मुहैया करवाने की मांग की. जिस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने तत्काल रंगरा सीओ को कटाव पीड़ित लोगों का अभिलेख उपलब्ध करवाने और पीड़ितों को किस तरह की सुविधाओं की नितांत आवश्यकता […]

नवगछिया : राजद कार्यालय में मनाया गया पार्टी का 26 वां स्थापना दिवस || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – जिला राष्ट्रीय जनता दल नवगछिया के तत्वावधान में पार्टी का   26 वां स्थापना दिवस जिला राजद कार्यालय में मनाया गया. इस अवसर पर विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया. इस अवसर पर राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर मोहम्मद खालिद भी मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान तथा संचालन जिला प्रधान महासचिव संजय कुमार मंडल ने किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गोपालपुर विधानसभा के राजद नेता सह पूर्व प्रत्याशी शैलेश कुमार भी उपस्थित हुए. कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल की विचारधारा से जोड़ते हुए लोगों को ₹10 की सदस्यता शुल्क के साथ प्रदेश अध्यक्ष के साथ स्थानीय नेता गण ने सामूहिक रूप से सदस्यता पत्र प्रदान किया. कार्यक्रम में मो मोहिउद्दीन, महेश […]

कटाव प्रभावित स्थलों का निरीक्षण कर भाजपा के जिलाध्यक्ष ने की पदाधिकारियों से पीड़ितों को राहत देने की मांग || GS NEWS

नवगछियाबिहारसरकारी योजनाDESK 04 B0

नवगछिया – भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने नवगछिया अनुमंडल के कटाव प्रभावित स्थलों का निरीक्षण कर बेघर हुए लोगों को राहत सामग्री और मुआवजा देने की मांग की है. जिलाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि ठाकुरजी कचहरी टोला में शौचालय, चापानल और अन्य मूल भूत सुविधा की आवश्यकता है जबकि जहांगीरपुर वैसी गांव में बेघर हुए लोगों को अविलंब सहायता की आवश्यकता है. जबकि कोरचक्का, लोकमानपुर गांव के कटाव पीड़ितों की भी सुध लेने की आवश्यकता है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे सभी कटाव प्रभावित गांवों में गए थे और पीड़ितों से उन्होंने लंबी बातचीत की है. DESK 04 B