Month: September 2022

Noimg

बेगूसराय के बाद नाथनगर में जमकर चली कई राउंड गोलियां, सिल्क व्यवसाई की मौत ,पूरा इलाका दहशत में ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर, बीते दिनों एसएसपी बाबूराम ने बेगूसराय में 10 लोगों की गोली मारे जाने की घटना को लेकर भागलपुर के भी पूरे इलाके में हाई अलर्ट कर दिया था, परंतु अपराधियों का मनोबल इतना सर चढ़कर बोल रहा है कि उन्हें प्रशासन का थोड़ा भी खौफ नहीं। बेगूसराय का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि भागलपुर में दहशत का माहौल तैयार हो गया आपको बता दें कि भागलपुर के नाथनगर में के बी लाल चौक से एक बड़ी घटना सामने आ रही है, अपराधियों ने नाथनगर के केवी लाल चौक पर पहले लगातार कई फायरिंग की वही अपने चाचा के दुकान से वापस लौट रहे सिल्क व्यवसाय मोहम्मद अफजल को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया […]

कैंप में दिव्यांग बच्चों के प्रमाणीकरण के लिए हुई दिव्यांगता जांच ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

खरीक प्रतिनिधि खरीक प्रखंड प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुवार को अस्थि दिव्यांग एवं दृष्टि दिव्यांग बच्चों का प्रमाणीकरण कैंप का आयोजन किया गया.इस कैंप में बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के कर्मी डॉ.गोपाल कुमार फिजियोथैरेपिस्ट,श्री चक्रधर नेत्र सहायक के द्वारा जांच किया गया. शिविर में कुल 35 बच्चों की उपस्थिति हुई जिसमें 23 अस्थि बाधित एवं 10 दृष्टिबाधित बच्चों का आकलन सर्टिफिकेट के लिए किया गया. चार बच्चों का यूडी आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन किया गया. पूरे कार्यक्रम को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान के मार्गदर्शन में संचालन किया गया.कार्यक्रम को सफल बनाने में ऋषिकेश प्रखंड साधन सेवी खरीक,संतोष कुमार,जय कृष्ण दुबे,रवीश कुमार,मनीष कुमार,रंजीत कुमार झा ,एवं अरविंद कुमार राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मालूम हों कि माननीय […]

भवानीपुर विद्यालय में गंदगी देख भङके बीडीओ ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर : प्रखंड के भवानीपुर पंचायत में बुधवार को बीडीओ हरिमोहन कुमार ने विद्यालय, आंगनबाङी केंद्र, जल नल योजना सहित अन्य पंचायत की योजना का निरीक्षण किया.जिसमें उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीपुर में गंदगी को देख भङके. वहां के प्रधानाध्यापक चंदन कुमार सिंह बिना सूचना के अनुपस्थित पाये, आंगनवाङी केंद्र पर बच्चों की उपस्थित संतोष जनक नहीं मिलने पर सेविका को फटकार लगाई.बर्षा के कारण सङक पर कही कही जलजमाव को लेकर पंचायत के मुखिया को निकास करवाने की सलाह दिया और सङक पर गंदगी नहीं रखने दें. मौके पर भवानीपुर पंचायत के रोजगार सेवक सहित अन्य लोग मौजूद थे.बीडीओ ने बताया कि प्रधानाध्यापक को स्पष्टीकरण पूछा है जिसका जबाब दो दिन में प्रखंड मुख्यालय को उपलब्ध करावें. DESK 04

चेहल्लुम के दौरान उपद्रवियों पर रहेगी टेढ़ी नजर ,चेहल्लुम व विश्वकर्मा पूजा को ले शांति समिति की हुई बैठक ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

बिहपुर – बुधवार को बिहपुर थाना परिसर में 17सितंबर को विश्वकर्मा पूजा एवं 18 सितंबर को चेहल्लुम को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सतीश कुमार एवं संचालन थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किया. इस बैठक में इंस्पेक्टर विनय कुमार, आरओ आमिर हुसैन व रेल थानाध्यक्ष अजय कुमार सहनी भी मौजूद थे. बैठक में बताया गया की शांतिपूर्ण व सौहार्दयपूर्ण माहौल में त्योहार मनाए. इस दौरान उपद्रवियों एवं असामाजिक तत्वों पर पुलिस की टेढ़ी नजर रहेगी. पुलिस गश्ती गाड़ी क्षेत्र में घूमती रहेगी. इस दौरान किसी प्रकार की अफवाह से बचें. किसी प्रकार की सूचना हो तो पुलिस को दें. शांति समिति की बैठक में मुखिया सलाउद्दीन, राजेश कुमार, प्रमोद सिंह उर्फ लालू, राजेश […]

भाजयुमो के जिला अध्यक्ष ने कहा – बेगूसराय में किसी ने जानबूझकर किया कृत्य || GS NEWS

बिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

प्रतिनिधि बिहपुर – भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रुपेश कुमार रुप ने कहा बेगूसराय में किसी ने जानबूझकर यह किया है. लगता है कोई साजिश हुई है. अतिपिछड़ी जाति के लोगों को निशाना बनाया गया.नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार सीएम का यह बयान बिल्कुल हीं हास्यास्पद है .मुख्यमंत्री जी उलटा पुल्टा बयान देकर अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रहे हैं सत्ता दल के प्रवक्ता विपक्ष की साजिश बता रहे हैं जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है. जबकि हकीकत तो यह है कि जब जब प्रदेश में राजद सत्ता में आई है तब तब अपराधी का मनोबल बढा है .हो भी क्यों न कहीं न कहीं सरकार में रह रहे लोगों के द्वारा अपराधियों को संरक्षण दिया जाता है .जीता जागता उदाहरण पिछले […]

शिवशक्ति योगपीठ में हिन्दी दिवस परिचर्चा कार्यक्रम का हुआ आयोजन ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया – हिन्दी दिवस के मौके पर आश्रम रोड स्थित शिवशक्ति योगपीठ में परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशन में हिन्दी दिवस परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका संचालन पंडित चंद्रकांत जी ने किया। जहां सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्ण कुमार सिंह और सेवानिवृत्त पुस्तकालयाध्यक्ष सियाशरण पोद्दार सिया ने हिन्दी दिवस समारोह कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की. इस कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित कपीश के श्रीगणेश वंदना के साथ हुआ. मौके पर स्वामी शिवप्रेमानंद जी उर्फ भाई जी, कुंदन बाबा, पंडित केशव, दरोगा जी, बालक जी, राजेश कानोडिया सहित काफी गणमान्य लोग शामिल रहे. DESK 04

अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी और भागलपुर के सीएस अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बोले तत्काल की जाएगी शुद्ध पेय जल की व्यवास्था अल्ट्रासाउंड शुरू करने के लिए भी दिया गया है निर्देश साफ सफाई की मुकम्मल व्यवास्था करने का भी दिया गया निर्देश भागलपुर के अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी शिव कुमार शैव व सिविल सर्जन उमेश शर्मा बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में दोनों पदाधिकारियों ने अस्पताल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न तरह की सुविधाओं की समीक्षा भी की. अपर समाहर्ता शिव कुमार शैव ने समीक्षा और निरीक्षण कार्यक्रम के बाद मीडिया कर्मियों से मुखातिब होकर बताया कि- अस्पताल में सफाई, रोगी की देखभाल व इलाज जैसे विभिन्न प्रकार के बिंदुओं पर सीएस के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई. जहां निर्देश दिया गया […]