Month: September 2022

अपराधियों ने खगड़ा गांव के पास टोल प्लाजा के गार्ड से छीन ली मोटरसाइकिल ||GS NEWS

अपराधनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – अज्ञात अपराधियों ने खगड़ा गांव स्थित केसरी नंदन लाइन हॉटल के पास मदहदपुर स्थित टोल प्लाजा के गार्ड की मोटरसाइकिल छीन ली है. घटना की बाबत टोल प्लाजा के गार्ड भागलपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के जीरो माइल के तत्कालीन निवासी और बिहपुर के गौरीपुर निवासी शैलेश कुमार ने परवत्ता थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. शैलेश का कहना है कि वह अपने जीरोमाइल स्थित घर से ड्यूटी पर टोल प्लाजा जा रहा था. इसी क्रम में खगड़ा के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने उसकी मोटरसाइकिल पल्सर 150 सीसी छीन ली. तीनों अपराधियों में वह किसी को पहचानता नहीं है लेकिन एक को वह देखने पर पहचान लेगा. परवत्ता पुलिस मामले की छानबीन करने में […]

Noimg

नवगछिया नगर परिषद से सभापति पद के लिए एक और पार्षद पद के लिये दो दावेदारों ने भरा परचा || GS NEWS

नवगछिया नगर परिषदनवगछिया नगर परिषद चुनाव 2022Barun Kumar Babul0

नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में नगर परिषद चुनाव को लेकर चल रहे नामांकन प्रक्रिया में बुधवार को भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल की पत्नी पूनम कुमारी ने अपना पर्चा भरा है जबकि उपाध्यक्ष पद पर वार्ड नंबर एक से राजाराम सिंह की पत्नी फुलकी देवी और वार्ड नंबर 5 से मो गुफरान की पत्नी बीबी तबस्सुम खातून ने अपना पर्चा निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार के कार्यालय में दाखिल किया है. इधर जानकारी मिली है कि विभिन्न पदों के कुल 22 दावेदारों ने अपना एनआर कटाया है जिसमें सभापति पद पर जदयू के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा की पत्नी शांति देवी ने अपना एनआर कटवाया है. Barun Kumar Babul

बकाया रकम मांगने पर धोबिनियां की महिला के साथ मारपीट व छिनतई, थाने में दिया आवेदन ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभक्ति पूजा अर्चनाDESK 040

नवगछिया – नवगछिया के धोबिनियां निवासी मुस्कान कुमारी ने नवगछिया के पोस्ट ऑफिस रोड निवासी रौशन भगत के विरूद्ध बकाया पैसे मांगने पर गली गलौज, मारपीट एवं छिनतई करने का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. महिला का कहना है कि रौशन ने पैसे की जरूरत होने की बात कह कर उसके पति को फोन किया था और उनके कहने पर ही रौशन को ₹45000 फोन पे पर और ₹51 हजार नगद दिया था. रौशन ने रकम लेने के समय जल्द ही लौटा देने की बात कही थी. यह बात उसके घर वालों को पता था. जब वह रकम मांगने गयी तो लौटने से मना कर दिया और गाली गलौज, मारपीट व […]

Noimg

केंद्रीय मंत्री का नवगछिया स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह का नवगछिया स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया है. इस अवसर पर श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं का हालचाल लिया और नवगछिया की राजनीतिक स्थिति से भी अवगत हुए. जानकारी मिली है कि श्री सिंह दिल्ली से भागलपुर जाने के क्रम में नवगछिया स्टेशन पर पहुंचे थे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश रूप, जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, रौशन सिंह समेत अन्य भी मौजूद थे. DESK 04

कुर्की जब्ती करने गई पुलिस के समक्ष आरोपी ने किया आत्मसमर्पण || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया जीआरपी थाना क्षेत्र के कई महीने से फरार चल रहे आरोपित रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के मदरौनी गांव निवासी मनोज यादव पिता स्वर्गीय महेश्वरी यादव के घर कुर्की करने जीआरपी पुलिस टीम के साथ पहुंची हुई थी. जीआरपी थाना अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने बताया कि पिछले कई महीनों से मनोज यादव जीआरपी थाना कांड संख्या 15/12 में फरार चल रहा था. जिसको लेकर इसतेहार भी दिया था. लेकिन वह न्यायालय में उपस्थित समय पर नहीं हुए जिसके कारण न्यायालय के द्वारा कुर्की जब्ती करने का आदेश दिया. इस कुर्की जब्ती करने में पुलिस बल राकेश कुमार , पिकू कुमार , शोभा कुमारी, एएसआई अमरिंदर सिंह के द्वारा शुरू किया गया. इसी बीच अभियुक्त पुलिस के पास […]

नये वोटर लिस्ट में नाम गायब होने पर चुनाव आयोग सहित वरीय पदाधिकारियों को दिया आवेदन || GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया – नवगछिया नगर परिषद वार्ड नंबर 13 के शंभू यादव ने चुनाव आयोग और वरीय पदाधिकारियों को आवेदन देकर उनकी पत्नी और मां का नाम वोटर लिस्ट से गायब होने की शिकायत की है. अपने आवेदन में शंभू यादव ने बताया कि वह पुराना वार्ड नंबर 9 और अब नया वार्ड नंबर 13 जो धोबीनिया में है. उन्होंने बताया 6 सितंबर को जो नया वोटर लिस्ट प्रकाशित किया गया है उसमें उनकी पत्नी पुतुल देवी और मां अवधी देवी का नाम नहीं है. जबकि उनका कहना है कि वर्ष 2017 में उनकी पत्नी पुतुल देवी वार्ड से चुनाव लड़ चुकी है और उनका नाम वोटर लिस्ट में भी है. मगर इस बार नए वोटर लिस्ट प्रकाशित होने के बाद […]

Noimg

इस बार 36 घंटे तक निर्जला जीवित्पुत्रिका व्रत करेंगी महिलाएं ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – इस बार जीवित्पुत्रिका व्रत 36 घंटे का होगा. मालूम हो कि इलाके में जीवित्पुत्रिका व्रत बड़ी संख्या में महिलाएं करती हैं. यह व्रत महिलाएं अपने पुत्र के लिए करती हैं और मान्यता है कि यह व्रत करने से पुत्र शतायु होता है और उसके जीवन में कभी बाधाएं नहीं आती है. मिथिला पंचांग के मर्मज्ञ पंडित शंभूनाथ वैदिक ने कहा है कि मिथिला पंचांग के अनुसार जीवित्पुत्रिका व्रत प्रदोष व्यापिनी अष्टमी तिथि में मनाया जाता है. सप्तमी युक्त अष्टमी व्रत में दोष नहीं है. उदया तिथि से कोई लेना देना नहीं है. कृष्ण पक्ष में पिछली तिथि एवं शुक्ल पक्ष में अगली तिथि व्रत उपासना के लिए फलदाई होता है. इस बार जीवित्पुत्रिका व्रत 16 अगस्त शुक्रवार को […]

थाने के मुंशी पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के एवज में घूस लेने का आरोप || GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया – इस्माइलपुर प्रखंड में दो अलग-अलग जगहों पर नहाने के दौरान डूबने से हुई मौत के बाद परिजनों द्वारा थाना से पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने में थाना के मुंशी पर घूस मांगने का आरोप लगाया है. इस बाबत इस्माइलपुर के जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल ने नवगछिया एसपी को लिखित सूचना दी है. विपिन कुमार मंडल ने कहा है कि इस्माइलपुर के दुर्गा मंदिर के पास 12 अगस्त को कुर्सेला निवासी आशीष कुमार और वेदी राय टोला के पास दयानंद राय की दो पुत्री की डूबने से मौत हो गई थी. जिसके बाद लगातार परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने के लिए थाना का चक्कर लगा रहे थे. इस क्रम में मृतक आशीष कुमार के मामा अवधेश से ₹500 रुपए और दयानंद […]