Month: September 2022

Noimg

बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय महेशपुर में हुई चोरी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर में आए दिन चोरियों का मामला बढ़ते जा रहा है। कुछ चोरियो का मामला का उद्भेदन हुआ है तो वहीं कुछ केस अभी भी बस्ते में पड़े हैं।वही बिते 9 सितंबर की रात्रि में बबरगंज थाना क्षेत्र में राजकीय मध्य विद्यालय महेशपुर के विद्यालय में चोरों ने चोरी को अंजाम दिया है, विद्यालय के कई खिड़कियों को तोड़कर चोरी कर ली गई है और स्कूल में भी क्षति पहुंचाई है। वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी को अंजाम देते हुए स्कूल की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है साथ ही कई स्कूल के सामग्रियों को लेकर चोर शपथ भी हो गए हैं , इसका लिखित आवेदन बाबरगंज थाना में विद्यालय […]

Noimg

अमेजॉन कंपनी ने 45 लाख के पैकेज पर किया ट्रिपल आईटी के 7 बच्चों का चयन||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर/निभाष मोदी ट्रिपल आईटी के निदेशक ने सफल बच्चों को दी शुभकामनाएं भागलपुर, सच ही कहा गया है गर नेक हों इरादे तो आसमान भी कदम चुनती है ऐसा ही कुछ कर दिखाया ट्रिपल आईटी भागलपुर के छात्रों ने ,भागलपुर जैसे छोटे शहर में उच्च शिक्षा देने वाली भारतीय सूचना प्रौधोगिकी संस्थान (IIIT)भागलपुर लगातार उपलब्धियां हासिल कर रहा है। पूर्व में जहाँ पहले ही बैच के सत प्रतिशत छात्रों का प्लेसमेंट बेहतर कम्पनियों में हुआ था। वहीं अब तीसरे बैच 2019-2023 के 7 छात्रों का चयन अमेज़न कम्पनी में हुआ है। अमेज़न कंपनी से ट्रिपल आईटी के छात्रों को 45 लाख रुपए सालाना पैकेज मिला है साथ ही इंटर्नशिप के दौरान 80 हजार रुपये भी मिलेंगे। चयनित होने वाले छात्रों […]

Noimg

इलाज के दौरान भागलपुर के सीआरपीएफ जवान की मौत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर/ निभाष मोदी सीआरपीएफ के जवानों द्वारा दी गई सलामी के साथ हुआ अंतिम संस्कार भागलपुर ईसाकचक थाना क्षेत्र अंतर्गत भीखनपुर गुमटी नंबर 12 वार्ड नंबर 34 के बुनियादी स्कूल गली का रहने वाला सीआरपीएफ का जवान सूरज कुमार की इलाज के दौरान हार्ट अटैक आने से मौत हो गई, वेल्लोर में इलाज के दौरान सीआरपीएफ के जवान सूरज कुमार की मौत के बाद पूरे शहर में मातम का माहौल छा गया, मंगलवार की देर रात उनका शव भीखनपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचा, आज शव यात्रा पूरे शहर में निकाली गई , बरारी श्मशान घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई, मुखाग्नि उनके बेटे अभिजीत ने दी ,उन्हें सीआरपीएफ के जवानों द्वारा सलामी देकर अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों के […]

Noimg

2024 का चुनाव भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से जीतेगी- पूर्व उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर/ निभाष मोदी हवाई सेवा चालू कराने की पहल पर शहरवासियों को दिया आश्वासन भागलपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बिहार सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री और वर्तमान एमएलसी सैयद शाहनवाज हुसैन बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। यहां उनका स्वागत कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ किया। उन्होंने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की मजबूती और आगामी चुनाव की रणनीति पर वार्ता की ,उन्होंने कहा 2024 का चुनाव भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से जीतेगी , वहीं पूर्व उद्योग मंत्री ने आम लोगों के द्वारा शहर से वायुयान सेवा शुरू करने की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री से इसको लेकर बात की […]

Noimg

भागलपुर के लाल ने किया कमाल, इजात किया अनोखे डिवाइस से चलने वाले मोटरसाइकिल का ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर/ निभाष मोदी 150 किलोमीटर का सफर मात्र 15 से 20 रुपए में बिना हेलमेट पहने या शराब पीने के बाद नहीं चलेगी मोटरसाइकिल भागलपुर, बिहार भागलपुर जिला के कहलगांव सलेमपुर सैनी के रहने वाले बुग्गी राम का पुत्र इंटर का छात्र राजाराम ने महज 16 वर्ष की उम्र में एक अद्भुत आविष्कार किया है, एक ऐसे मोटरसाइकिल का इजाद किया है जिसके बैटरी को एक बार चार्ज करने पर तकरीबन 150 किलोमीटर तय करती है, वह भी मात्र 15 से 20 रुपये के खर्च पर, 2 घंटे चार्ज करें और 150 किलोमीटर तय करें । युवा वैज्ञानिक राजाराम ने अपने मोटरसाइकिल के खासियत के बारे में बताई कई अनोखी बातें वही युवा वैज्ञानिक राजाराम ने कहा कि अभी मैं […]

रुमा फ्यूल सेंटर का उद्घाटन 19 को ,भवन निर्माण मंत्री करेंगे उद्घाटन ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरDESK 040

बिहपुर – दयालपुर गांव के समीप एनएच 31किनारे रुमा फ्यूल सेंटर ,रुमा ऑटोमोबाइल्स (पावर ट्रेक्टर शोरूम ),रुमा रेस्टोरेंट एंड ढाबा और रुमा सदन का भव्य शुभारंभ 19 सितंबर को होगा.यह जानकारी देते खरीक भवनपुरा के मुखिया विनीत कुमार सिंह उर्फ बंटी सिंह ने बताया की रुमा फ्यूल सेंटर का उद्घाटन भवन निर्माण मंत्री बिहार सरकार अशोक चौधरी और सदस्य बिहार विधान परिषद संजय सिंह करेंगे. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ई शैलेंद्र और विशिष्ट अतिथि रुमा देवी होंगी.उद्घाटन कार्यक्रम दिन एक बजे से शुरू होगा. DESK 04

नन्हकार-जयरामपुर के युवक का बेंगलुरु में मौत,घर में कोहराम ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

बिहपुर- प्रखंड के नन्हकार -जयरामपुर के वार्ड चार निवासी गोपाल चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र केशव कुमार की मौत सोमवार की रात बेंगलुरु के एक अस्तपाल में इलाज के दौरान मौत हो गया. इस घटना की सूचना बेंगलुरु में केशव के साथ काम रहे ग्रामीण प्रदुम्मन कुमार ने फोन पर दिया. मिली जानकारी के अनुसार केशव छह माह पहले बेंगलुरु गया था. वह कूटनूर रोड साउथ एशिया के भेवल कॉलेज में सिक्यूरटी गार्ड का काम करता था. वह 12 सितंबर को ड्यूटी कर सोने गया था. जब उसको रात में खाना खाने बुलाया गया तो देखा वह मदहोश था.कॉलेज के कर्मी व परिजन द्वारा अस्तपाल भेजा गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जैसे ही केशव की मौत की […]

नवगछिया नगर परिषद से सभापति पद पर दो दावेदारों ने भरा परचा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया नगर परिषद चुनाव के नामांकन प्रक्रिया में अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार के कार्यालय में सभापति पद पर दो दावेदारों ने परचा दाखिल किया है तो पार्षद पद पर कुल चार दावेदारों ने पर्चा दाखिल किया है. सभापति पद पर जदयू नेता चंदेश्वरी प्रसाद सिंह निषाद की पत्नी इंद्रा देवी और स्व विनोद यादव की पत्नी सोनी देवी ने अपना पर्चा दाखिल किया है. जबकि वार्ड नंबर आठ से निवर्तमान उपमुख्य पार्षद अभिषेक रमण उर्फ टीएन यादव की पत्नी साक्षी कुमारी, वार्ड नंबर सात से निवर्तमान उपमुख्य पार्षद अभिषेक रमण उर्फ टीएन यादव, वार्ड नंबर 14 से सुभाष सिंह की पत्नी रेणु देवी, वार्ड नंबर 18 से कुणाल गुप्ता की पत्नी पुष्प […]