Month: September 2022

Noimg

नवगछिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर दो वर्ष की लावारिस बच्ची बरामद || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

रेल पुलिस ने किया चाइल्ड लाइन को सुपुर्द नवगछिया – नवगछिया रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर दो पर लावारिस अवस्था में एक बच्ची को रेल पुलिस ने बरामद किया है. बच्ची की उम्र करीब दो वर्ष बतायी जा रही है और वह पूरी तरह से स्वस्थ है. रेल पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड लाइन नवगछिया के पदाधिकारियों को बुला कर सुपुर्द कर दिया. चाइल्ड लाइन नवगछिया द्वारा बच्ची का मेडिकल जांच नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया. चाइल्ड लाइन ने पदाधिकारी संजय कुमार मंडल ने बताया कि अब वे लोग बच्ची को भागलपुर के नाथनगर स्थिति अनाथालय में भर्ती करा देंगे. जबकि बच्चे के परिजनों को भी ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है. DESK 04

Noimg

किरासन तेल के उठाव की समस्या को लेकर डीलरों ने की बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – मंगलवार को नवगछिया बाजार स्थित बिहारी धर्मशाला में नवगछिया अनुमंडल के सातों प्रखंडों के जन वितरण विक्रेताओं की आपात बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता डीलर संघ के गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष स्मृति चौधरी एवं संचालन अनुमंडल सचिव अरविंद चौधरी ने किया. बैठक में सभी डीलरों ने किरासन तेल के उठाव व वितरण संबंधी समस्याओं के समाधान पर विचार विमर्श कर नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी के नाम आवेदन सौंपकर समस्याओं के समाधान के लिए गुहार लगाया. डीलरों ने किरास्त तेल के उठाव करने में अपनी असमर्थता जताते हुए लिखा है कि किरासन तेल का दर अधिक महंगा होने के कारण सातों प्रखंड के डीलर माह अगस्त एवं सितंबर का उप आवंटन किरासन तेल का उठाव करने से असमर्थ हैं. […]

Noimg

बाल भारती विद्यालय के छात्रों का नीट में शानदार प्रदर्शन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – बाल भारती विद्यालय के तीन छात्रों ने नीट परीक्षा 2022 में शानदार प्रदर्शन किया है. विद्यालय के प्रशासक डी पी सिंह ने बताया चंद्रमणि सिंह 720 में 605 अंक लाया. चंद्रमणि सिंह के पिता का नाम उदय कुमार सिंह एवं माता का नाम पूनम सिंह है. आस्तिक सिंह ने 720 में 577 अंक लाया. आस्तिक के पिता का नाम डीपी सिंह एवं माता का नाम ममता सिंह है. नीतीश कुमार ने 720 में 558 अंक लाया. नीतीश के पिता का नाम महा नारायण मंडल एवं माता का नाम नीलम कुमारी है. बच्चों के इस शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, डॉ बीएल चौधरी कोषाध्यक्ष अभय प्रकाश मुनका, अशोक गोपालका […]

Noimg

सर्राफ कॉलेज में शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव 24 को, अधिसूचना जारी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया। स्थानीय बनारसीलाल सराफ कॉमर्स कॉलेज के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए शिक्षक प्रतिनिधि के चयन हेतु कॉलेज के प्रभारी प्राध्यापक द्वारा मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही 39 मतदाताओं की सूची भी जारी कर दी गई है। जिसके तहत नामांकन करने की तिथि 19/09/2022 सोमवार को 11 बजे से 3 बजे तक है। नामांकन पत्रों की जांच इसी दिन 3 बजे के बाद होगी। वहीं नामांकन पत्र वापिस लेने की तिथि 20/09/2022 को 3 बजे तक है। इसके लिए मतदान की तिथि 24/09/2022 को 11 बजे से 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। मतदान के बाद इसी दिन मतगणना भी कर ली जाएगी DESK 04

Noimg

इस्माइलपुर भिट्ठा स्थित ससुराल से दो दिन पहले निकली विवाहिता नहीं पहुंची मायके ||GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – इस्माइलपुर भिट्ठा स्थित अपने ससुराल से भवानीपुर स्थित अपने मायके के लिए निकली रंजीत यादव की पत्नी लता देवी दो दिन बाद अपने मायके नहीं पहुंची है. भवानीपुर स्थित लता के मायके वाले किसी अनहोनी की आशंका से डरे सहमे हैं. परिजनों ने सगे संबंधियों के यहां लता को ढूंढने के काफी प्रयास किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला. मामले की सूचना संबंधित थाने को दी गयी है. जबकि परिजनों ने लता से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना के लिये 9608717848 और 9263073487 जारी किया है. DESK 04

Noimg

भवानीपुर से सब्जी लेने नवगछिया गए तीन छात्र लापता ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

परिजनों को है अनहोनी की आशंका नवगछिया – रंगरा के भवानीपुर गांव से रविवार को सब्जी लेने नवगछिया बाजार गए तीन छात्र रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं. तीनों लड़कों के परिजन किसी अनहोनी की आशंका से डरे सहमे हैं. तीनों छात्र नाबालिग हैं. छात्रों में प्रकाश दास का पुत्र रूपेश कुमार, विनोद साह का पुत्र राजा कुमार और उपेंद्र मंडल का पुत्र राहुल कुमार है. परिजनों ने बताया कि उनलोगों ने तीनों लड़कों को सगे संबंधियों के यहां काफी खोजने का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चला. मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी है. DESK 04