Month: September 2022

Noimg

बारिश के कारण बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग के क़्वालिफायर,एलिमिनिट्रेट व फाइनल मैच स्थगित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के निर्देशानुसार एवं नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा रेलवे मैदान,बिहपुर में आयोजित प्रथम बिहार बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग ( बीबीपीएल ) के चौथे व अंतिम दिन रविवार को खराब मौसम,भारी बारिश के कारण ग्राउंड व कोर्ट में पानी जमा हो जाने क कारण क़्वालिफायर व एलिमिनिट्रेट मैच के साथ-साथ फाइनल मुकाबले नहीं हो पाया। अब ये सभी मुकाबलों की तिथि की घोषणा शीघ्र की जायेगी. आज पूर्वाहन में खेले गये लीग मैचों में. राइजिंग बिहार ने बिहार वारियर्स को 35-29,35-25 से,बिहार वारियर्स ने बिहार दबंग को 35-30,35-21 से,राइजिंग बिहार ने रॉयल चैलेंजर्स बिहार को 35-33,35-33 से पराजित किया. राउंड रोबिन लीग मैचों के आधार पर बिहार वारियर्स ने 18 अंको के […]

प्रशांत कन्हैया बने जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – जनता दल यूनाइटेड बिहार प्रदेश के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह बरारी विधायक विजय सिंह निषाद ने प्रदेश कमेटी की विस्तारित सूची जारी कर दी है. इस बाबत पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि ढोलबज्जा के प्रशांत भवेश कुमार कन्हैया को पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है. प्रशांत ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रशांत ने कहा कि वे नीतीश कुमार के नीति-सिद्धांत और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे. मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, बिहपुर विधानसभा के राज्य परिषद सदस्य बुलंजी चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुबोध साह व रंजीत मंडल, जिला महासचिव, भवेश यादव, पुष्पक […]

Noimg

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – भाजपा नवगछिया द्वारा आयोजित आगामी सेवा पखवारा कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी के लिए बैठक का आयोजन संयोजक प्रोफ़ेसर भोला कुंवर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. बैठक में जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, अजय कुशवाहा, गोपाल चौधरी, जिला महामंत्री अरविंद चौधरी, नीलांबर झा, जिला मंत्री, शंभू ठाकुर, मनोज कुमार, जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज कुंवर, जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष गौरव सिंह, जिला मंत्री सुबोध यादव, हिमांशु ठाकुर, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा राजेश पासवान, कार्यालय मंत्री रंजीत झा, मंडल महामंत्री चंदन कुमार भगत, जिला संयोजक मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ महेश्वर सिंह निषाद, स्वच्छता विभाग जिला संयोजक आशीष कुमार उपस्थित थे. DESK 04

Noimg

ताईक्वांडो हॉल में योगासन खेल संघ का किया गया गठन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – खेलविद घनश्याम प्रसाद की अध्यक्षता में ताइक्वांडो हॉल नवगछिया में भागलपुर जिला योगासन खेल संघ की बैठक का आयोजन किया गया. ताइक्वांडो मीडिया प्रभारी सह कोच विकास चौरसिया ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से संघ की कार्यकारिणी कमिटी का गठन किया गया जो इस प्रकार है. जिसमें अध्यक्ष आर पी राकेश, उपाध्यक्ष रामकुमार साहु, संतोष कुमार सिंह, महासचिव घनश्याम प्रसाद , संयुक्त सचिव – जेम्स, विकाश चौरसिया, धर्मचन्द भगत, कोषाध्यक्ष – संजय सिंहकार्यकारणी सदस्य – चंदन कुमार, अनुराज साह, अमित कुमार को बनाया गया. भागलपुर जिला योगासन खेल संघ के गठन होने पर बिहार योगासन खेल संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश सिन्हा ने सभी पदाधिकारी को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है. DESK 04

Noimg

संतान होने का लालच देकर महिला से रुपये ठगने वाला बाबा पुलिस हिरासत में ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

गोपालपुर – गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकन्दपुर चौक पर एक ढोंगी बाबा के द्वारा महिला से तंत्र मंत्र के द्वारा संतान होने के नाम पर रुपया ठगने के मामले में गोपालपुर पुलिस ने बाबा को हिरासत में लिया है. विवाहित महिला क्रांति देवी ने बताया कि मेरा घर बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरी बिशनपुर में है. मुझे संतान नहीं हो रहा है. शनिवार को बाबा लाल वस्त्र में मेरे मायके बड़ी मकन्दपुर गांव आए हुए थे . उन्होंने मुझे संतान देने की बात कह कर ₹3900 की ठगी कर लिया तथा उनके द्वारा तंत्र मंत्र व पूजा पाठ कर मोबाइल फोन पर बात करने के लिए कहा गया था. उक्त बाबा के द्वारा शनिवार की शाम को फोन कर संतान […]