Month: September 2022

Noimg

“बिहार के आदर्श शिक्षक” पुस्तक के लोकार्पण समारोह में शिक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक अवधेश पासवान को किया सम्मानित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – पटना में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित महावीर सिंह मदरौनी इंटर स्तरीय विद्यालय चापरहाट के पूर्व प्राचार्य एवं सधुआ निवासी अवधेश पासवान को राज्य के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने अंग वस्त्र से सम्मानित किया। इसके पूर्व शिक्षा मंत्री द्वारा “बिहार के आदर्श शिक्षक” पुस्तक का लोकार्पण किया गया। “बिहार के आदर्श शिक्षक” पुस्तक में विगत एक दशक पूर्व से अब तक राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षकों के अलावे अवधेश पासवान के जीवन वृत्त एवं इनके द्वारा विद्यालय में शैक्षणिक एवं गुणवत्तापूर्ण सुधार का विस्तृत विवरण है । बताते चलें कि एक प्रचार्य के रूप में अवधेश पासवान ने सुदूर पिछडे एवं दियारा इलाके में अवस्थित विद्यालय में अपने […]

Noimg

बिजली के चिंगारी से घर में लगी ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर :-प्रखंड के बलाहा गाँव में शनिवार के रात्रि बिजली के चिंगारी से चन्द्रप्रकाश यादव के गाय के बठान में आग लगने से घर, भूसा सहित तीन गाय जलकर घायल हो गया.जिसमें कि एक गाय का घटना स्थल पर ही मौत हो गया व उधर दोनों गाय का स्थिति नाजुक बना हुआ है. ग्रामीण निलेश कुमार यादव ने बताया कि इसी पशु के बल पर चन्द्रप्रकाश यादव अपने पूरे परिवार का भारण पोषण करता था अगर उसे कुछ सरकारी प्रावधान के तहत कुछ भी नहीं मिला तो पूरा परिवार टूट जायेगा.सीओ सह अपदा पदाधिकारी अजय सरकार ने बताया कि मामले की राजस्व कर्मचारी ने जांच कर उचित मुआवजा दिया जाएगा. DESK 04

नवगछिया के समाजसेवी सुरेंद्र कुमार सुमन ने किया ऐलान धर्मपत्नी “खुशबू कुमारी” लड़ेगी चेयरमैन पद पर चुनाव || GS NEWS

नवगछियानवगछिया नगर परिषदबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया के धोबिनिया निवासी वर्तमान में प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त एयर फोर्स के जवान सुरेंद्र कुमार सुमन ने अपनी पत्नी खुशबू कुमारी को भावी चेयरमैन पद पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है । जीएस न्यूज़ से बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि परिवर्तन की लहर में नवगछिया नगर परिषद को स्वच्छ और समृद्ध बनाना है जिसके लिए वे स्वयं तैयारी कर रहे थे महिला का सीट आरक्षित होने के कारण उनकी पत्नी खुशबू कुमारी सभापति पद पर नगर परिषद नवगछिया से चुनाव लड़ेंगी । वहीं उन्होंने मौके पर नवगछिया नगर परिषद की जनताओं से अपील भी की है कि सभी एक साथ होकर खुशबू कुमारी के लिए तैयार हो जाएं । नवगछिया को सशक्त समृद्ध और स्वच्छ बनाने […]

Noimg

मुगलपुरा हुसैनाबाद में हजरत शाह हसन पीर बाबा के मजार पर हुई चादरपोशी जलसा और मेले का हुआ भव्य आयोजन || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर,मुगलपुरा हुसैनाबाद में हजरत शाह हसन पीरबाबा की दरगाह पर उर्स व कव्वाली का आयोजन किया जा रहा है, आज के इस आयोजन में चादर पोशी, जलसा और मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दर्जनों कार्यकर्ता अपना भरपूर सहयोग दे रहे हैं। बताते चलें कि यह उर्स व कव्वाली का कार्यक्रम विगत 83 साल से हजरत शाह हसन पीर बाबा के मजार पर होता चला आ रहा है। इस बार कव्वाली में चांद कादरी का मुकाबला अजीम नाजा कव्वाल से होने वाली है इसके लिए लोग काफी इंतजार कर रहे हैं ।यह उर्स का मेला दक्षिणी क्षेत्र के लिए सबसे बड़ा आयोजन है, वहीं प्रशासन की ओर से पूरे मेले ग्राउंड […]

Noimg

दुर्गा पूजा महासमिति बटा दो खेमे में, आरोप-प्रत्यारोप से हुई बैठक की शुरुआत ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरमास्क और वाहन जाँचDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी दुर्गा पूजा महासमिति के हो रहे चुनाव के दौरान दो गुटों में हंगामा, मामला हाथापाई तक पहुंचा भागलपुर,बूढ़ानाथ मंदिर के हॉल में आज श्री श्री 108 दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक सामान्य तरीके से चल रहा था लेकिन अचानक अध्यक्ष पद एवं अन्य पदों के लिए दोनों तरफ से सहमति नहीं मिलने के कारण दोनों गुटों में विवाद शुरू हो गया और यह विवाद इस कदर बढ़ता चला गया कि बात हाथापाई पर उतर आई, बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ और हाथापाई की नौवत तक हो गई। बैठक के दौरान एक गुट के द्वारा बैठक की अध्यक्षता कर रहे शिक्षाविद राजीव कांत मिश्रा का जमकर विरोध किया गया। दरअसल पिछले अध्यक्ष पद का […]

Noimg

15 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा तय करेंगे पूर्णिया के अविनाश झा , 12 ज्योतिर्लिंग सहित चारो धाम की करेंगे यात्रा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर, अंग क्षेत्र की धरती आस्था से जुड़ी धरती है । आपको बता दे यंहा भागलपुर के सुल्तानगंज से लोग पैदल जल भर कर झारखंड देवघर को जाते हैं ।जिसकी दूरी महज 120 किलोमीटर है । लेकिन आज आपको एक ऐसे श्रद्धलु से मिलवाने जा रहे हैं जो पैदल 15 हजार किलोमीटर यात्रा पर है । इनका नाम अविनाश झा उर्फ बाबा है । जो पूर्णिया जिले की रहने वाले हैं । ये 12 ज्योतिर्लिंग और चारो धाम की यात्रा के लिए पैदल निकल पड़े है । ये भारत का ऐसा पहला व्यक्ति है जो 12 ज्योतिर्लिंग व चारो धाम की यात्रा पैदल तय करेंगे । इस दौरान भारत के चारो कोने में यह पहुंचगे । उन्होंने कहा […]

Noimg

नरगाकोठी विद्यालय में मातृ सम्मेलन का हुआ आयोजित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर,गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगाकोठी चंपानगर भागलपुर में मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय बालिका शिक्षा संयोजिका रेखा चूड़ा समा ,क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम, क्षेत्रीय सचिव नकुल कुमार शर्मा, प्रदेश मंत्री भरत पूर्वे, प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा ,चिकित्सक डॉ रोमा यादव, समाज सेविका प्रीति शेखर, क्षेत्रीय बालिका शिक्षा प्रमुख शर्मिला कुमारी, भारती शिक्षा समिति सदस्या उत्तरा सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मातृ सम्मेलन के उद्देश्य कथन के रूप में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय बालिका शिक्षा संयोजिका रेखा चूड़ा समा ने कहा कि लालयेत पंचवर्षाणि दश वर्षाणि तु ताडयेत पाँच वर्षों तक लालन-पालन एवं स्नेह अत्यावश्यक है। 5 वर्षों तक खेलना कूदना दौड़ना पढ़ना स्वच्छंद रूप से […]