Month: September 2022

Noimg

राजगीर में प्रशिक्षण शिविर को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास )के कार्यकर्ताओं ने भागलपुर में की एक अहम् बैठक ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं ने राजगीर में प्रशिक्षण शिविर को लेकर आज भागलपुर के स्थानी होटल में एक अहम बैठक की गई, इस बैठक में लोजपा प्रभारी बेबी यादव, लोजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, अमर कुशवाहा सहित काफी संख्या में लोजपा कार्यकर्ता मौजूद थे, वहीं बैठक के उपरांत लोजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा एवं अमर कुशवाहा ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन कर भागलपुर जिला के सभी कार्यकर्ता को पच्चीस सितम्बर को राजगीर में होने वाले लोजपा प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने की अपील की है, वहीं उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि राजगीर में होने वाले लोजपा प्रशिक्षण शिविर में संगठन का विस्तृत रुप रेखा तैयार करने के साथ साथ संगठन को मजबूती प्रदान […]

Noimg

पुर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी के धर्मपत्नी के निधन पर सभी राजनैतिक दलों के लोगों ने उनके पार्थीव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित किए ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर/निभाष मोदी पुर्व तारापुर विधायक पार्वती देवी के निधन पर उनके छोटे पुत्र धर्मेंद्र कुमार चौधरी ने दी मुखाग्नि भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम के शमशान घाट में पुर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी कि धर्मपत्नी सह पुर्व तारापुर विधायिका पार्वती देवी के निधन पर पार्थीव शरीर पंहुचने पर सभी संगठन एंव सभी राजनैतिक दलों के लोगों ने उनके पार्थीव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुये श्रद्धांजलि दिए। पार्वती देवी का निधन शनिवार को 11 : 30 बजे रात्रि में पैत्रिक आवास पर हुई , आज सुलतानगंज के शमशान घाट में छोटे पुत्र धर्मेंद्र कुमार चौधरी के द्वारा उन्हें मुखाग्नि दी गई,साथ ही पुर्व पंचायत राज्य मंत्री सह विधान परिषद विपक्षी दल के उपसभापति सम्राट चौधरी ने भी अपने माता के […]

Noimg

चीनी व्यवसाई भानु जैन के कर्मचारी से सात लाख रुपये की लूट का पुलिस ने किया खुलासा||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर/निभाष मोदी यह जानकारी प्रेसवार्ता कर भागलपुर सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी भागलपुर में अपराधियों का ग्राफ बढ़ता ही चला जा रहा है उस पर लगाम लगाने को लेकर प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है कई बिंदुओं पर उन्हें कामयाबी जी हासिल हुई है, उसी बाबत आज सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेस वार्ता कर अहम जानकारी दी, बताते चलें कि भागलपुर के जोग्सर थाना क्षेत्र के खलीफाबाग बूढ़ानाथ रोड में चीनी व्यवसायी से 6 सितंबर को शाम में सात लाख रुपये लूट मामले में पुलिस ने एक अपराधी को धर दबोचा। सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेसवार्ता कर बताया की लूट मामले में चुनिहारी टोला निवासी हरिओम शर्मा के बेटे विकास शर्मा को गिरफ्तार किया गया […]

Noimg

लायंस क्लब ऑफ भागलपुर ने शिक्षक सम्मान समारोह का किया आयोजन ||GS NEWS

बिहपुरभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर /निवास मोदी भागलपुर, लायंस क्लब ऑफ भागलपुर शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन भागलपुर लाइंस सेवा केंद्र में आयोजित की गई कार्यक्रम में उद्घाटन करता प्रोफेसर डॉ जवाहरलाल कुलपति तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉ रमेश कुमार प्रति कुलपति तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉ पवन कुमार पोद्दार प्रति कुलपति बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के अलावे अध्यक्ष महेश कुमार राय सचिव प्रदीप गुप्ता कोषाध्यक्ष रूपक अग्रवाल और संयोजक गण अभिषेक डालमिया सुमंत कुमार महतो ने सामूहिक रुप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आए कई शिक्षक गण एवं कई छात्रों को विशिष्ट कार्य के लिए […]

Noimg

बिहार कौशल विकास मिशन के अंतर्गत क्रिएशंस परिवार के उत्तीर्ण छात्र छात्राओं का किया गया विदाई समारोह ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर,बिहार कौशल विकास मिशन के अंतर्गत बिहार सरकार द्वारा सम्मानित प्रशिक्षण केंद्र क्रिएशन परिवार के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह का आयोजन आज भागलपुर के स्थानीय होटल में भव्य रूप से किया गया, कार्यक्रम के दौरान गणमान्य लोगों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर विधिवत कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया उसके बाद बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया सात निश्चय योजना के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बिहार कौशल विकास मिशन के तहत पूरे राज्य में यह कार्यक्रम चल रहा है उसी बाबत भागलपुर में भी क्रिएशन परिवार ने 3 महीने के प्रशिक्षण के बाद उसने बच्चों को आज पुरस्कार से सम्मानित किया कार्यक्रम के क्रिएशंस संचालक कुणाल कुमार वह उत्तम झुनझुनवाला ने बताया की […]

Noimg

विद्यालय की जमीन विवाद को लेकर ग्रामीण और महादलित परिवार के बीच जमकर चली लाठियां || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर, जमीनी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा ,आए दिन जमीन को लेकर शहर में कई खून खराबे होते रहते हैं , 2 दिन पहले ही लोदीपुर के कोढा गांव में दो पक्षों में जमकर चाकू बाजी हुई थी जिसमें एक महिला सहित पांच युवक गंभीर रूप से घायल भी हुए थे फिर इस लोदीपुर क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक वारदात सामने आया है बताते चलें कि लोदीपुर थाना क्षेत्र के कोढा स्थित चौधरीडीह मध्य विद्यालय की जमीन पर महादलित परिवारों के द्वारा घर बनाने का प्रयास किया गया। जिसको लेकर ग्रामीण और महादलित परिवारों के बीच जमकर लाठियां चली। वही सूचना पर मौके पर पहुंची लोदीपुर पुलिस के द्वारा मामले को शांत कराया गया […]

Noimg

पुलिस पाठशाला के तहत शिक्षक सह विद्यार्थी सम्मान समारोह का हुआ आयोजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर, पुलिस पाठशाला के तहत सैंडिस कंपाउंड ओपन थिएटर में आज शिक्षक सह विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गणमान्य शिक्षक एवं मुजाहिदपुर एसएचओ सुबोध कुमार के अलावे कई पुलिस पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे । इस पुलिस पाठशाला भागलपुर के 2022 के छात्र छात्राओं ने शिक्षक सह विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन काफी भव्य तरीके से किया।वहीं कार्यक्रम के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि आप अपने करियर में आगे बढ़े पुलिस की तरफ से आपको पूरा सहयोग मिलेगा, साथ ही विशिष्ट अतिथियों ने सम्मानित सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। बताते चलें कि यह पुलिस पाठशाला कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत बिल्कुल निशुल्क कोचिंग […]

Noimg

10 और 20 अक्टूबर को दो चरणों में होगा नगर पालिका का चुनाव ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर सदर एसडीओ धनंजय कुमार ने कहा प्रशासन पूर्णरूपेण तैयार भागलपुर, पूरे सूबे में 10 और 20 अक्टूबर को दो चरणों में नगर पालिका का चुनाव होगा, वही 20 अक्टूबर को 17 नगर निगमों में पहली बार मतदाता मेयर और डिप्टी मेयर चुनेंगे, वहीं राज्य निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संगीता की भी घोषणा कर दी है । बताते चलें कि 12 और 22 अक्टूबर को चुनाव का परिणाम भी घोषित किया जाएगा, पहली बार इस चुनाव में सभी बूथों पर तीन ईवीएम का इस्तेमाल किया जा रहा है, वही भागलपुर के एसडीओ सदर धनंजय कुमार ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को लेकर भागलपुर में लगभग तैयारियां कर ली गई हैं, नॉमिनेशन को लेकर 4 काउंटर […]

Noimg

पहले दिन एक भी नामांकन नहीं, 17 ने कटाया एनआर || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया नगर परिषद चुनाव के लिये नवगछिया में चल रहे नामांकन प्रक्रिया में पहले दिन एक भी दावेदार ने अपना पर्चा दाखिल नहीं किया. जबकि कुल मिला कर 17 लोगों ने एनआर कटाया है. जिसमें सभापति पद के लिये तीन, उपासभापति पद के लिये एक और विभिन्न वार्ड क्षेत्रों से वार्ड पार्षद पद के लिए 13 लोगों ने एनआर कटाया है. इधर चुनावी प्रक्रिया को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार के निर्देश पर अनुमंडल परिसर के निकास और प्रवेश द्वार पर कुल पांच दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गयी है. DESK 04