Month: September 2022

Noimg

ब्रजलेश्वरधाम में भादो पूर्णिमा पर जलार्पण को उमड़ा भक्तों का रैला ,बोल बम व ऊ नमः शिवाय के जयकारों से गूंजा इलाका ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – गंगा व कोसी के बीच प्रखंड के मड़वा गांव स्थित स्वयंभू महादेव बाबा ब्रजलेश्वरधाम में शनिवार को भादो पूर्णिमा के अवसर पर जलार्पण को भक्तों का रैला उमड़ा .पूर्णिमा के अल सुबह से ही शिवभक्त गंगा स्नान व घर में स्नान कर महादेव ,मां पार्वती ,मां काली ,बाबा विश्वकर्मा ,बजरंग बाबा ,ठाकुर जी महाराज व नंदी जी महाराज को जलार्पण कर मंगलकामना किया. इस दौरान मंदिर परिसर बोल बम व ऊ नमः शिवाय के जयकारों से गुंजायमान रहा ।मेला कमिटी के सदस्य सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी ,पंसस विमल शर्मा ,गोपाल चौधरी ,संजीव कलाकार ,विलास कुंवर,चंदन चौधरी ,आशुतोष चौधरी ने बताया की करीब चालीस हजार से अधिक शिवभक्तों ने जलार्पण किया।मंदिर के गर्भगृह में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की […]

Noimg

नवगछिया नगर परिषद से सभापति पद पर चुनाव लड़ेगी रश्मि रथी, कटवाया एनआर || GS NEWS

नवगछियानवगछिया नगर परिषदनवगछिया नगर परिषद चुनाव 2022बिहारBarun Kumar Babul0

नवगछिया नगर परिषद चुनाव की बिगुल बजतें ही चुनावी गलियारी में हलचल मच गई हैं । विभिन्न पदों पर चुनावी मैदान में उतरनें वाले प्रत्याशी ताल ठोकते नजर आ रहें हैं । जिसे देखकर ही लग रहा हैं कि चुनाव रोमांचक होगा । इसी बीच नामांकन के पहलें दिन नवगछिया नगर परिषद के पूर्व पार्षद अजय उर्फ़ प्रमोद यादव की पत्नी रश्मि रथी नें अपना एनआर कटवाया हैं । मौक़े पर अजय कुमार उर्फ प्रमोद यादव ने बताया कि नवगछिया नगर परिषद जो पूर्व में नगर पंचायत था, की देवमयी जनता ने उनके परिवार को काफी आशीर्वाद, प्रेम स्नेह दिया है पूर्व में भी उनके पिताजी उनकी माता जी और वे स्वयं नगर परिषद में जनसेवक बन कर रहे हैं […]

Noimg

मोबाइल में दिखाकर गंदी वीडियो करनें लगा अश्लील बातें, विरोध करनें पर घर घुसकर माँ-बेटी को पीटा ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र के नया टोला भवनपुरा में दबंगों ने घर घुसकर माँ-बेटी को बुरी तरह पीटा और गंभीर रूप से जख्मी कर दिया .कैली देवी, बेटी उषा कुमारी,मनीषा कुमारी को लाठी डंडे से मारपीट कर बुरी तरह घायल हो गई.तीनों घायलों का इलाज पीएचसी में हुआ.मामले को लेकर घायल कैली देवी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.आवेदन में पीड़ित महिला ने कहा है कि मेरी बेटी बीते 6 सितंबर की शाम घर के समीप कर्मा-धर्मा पूजा कर रही थी. उसी गाँव के मणिकांत कुमार और बच्ची कुमार आया और मेरी बेटी को सुना-सुना कर आपस में अश्लील बातें करने लगा. युवकों के अमर्यादित हरकत का मेरी बेटियों ने विरोध किया […]

Noimg

राइजिंग बिहार,रॉयल चैलेंजर्स बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग में जीते ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के निर्देशानुसार एवं नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा आयोजित प्रथम बिहार बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग ( बीबीबपीएल ) के अंतर्गत आज तीसरे दिन बिहपुर के एक प्राइवेट स्कूल मड़वा में खेले गये मैच में बिहार दबंग ने राइजिंग बिहार को 35-32,22-35,35-28 से,रॉयल चैलेंजर्स बिहार ने बिहार वारियर्स को 30-35,35-25,39-38 से,राइजिंग बिहार ने बिहार वारियर्स को 23-35,35-33,35-30 से,बिहार दबंग ने रॉयल चैलेंजर्स बिहार को 36-34,35-23 से,बिहार वारियर्स ने बिहार दबंग को 35-31,22-35,35-23 से पराजित किया. बैडमिंटन प्रीमियर लीग के तीसरे दिन के खेल की शुरुआत नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ मुख्य संरक्षक -सह- स्थानीय बिहपुर विधायक ई.कुमार शैलेन्द्र ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.विधायक ने खेल […]