Month: December 2022

गणनाकर्मी का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – प्रखंड परिसर में सोमवार को पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का “बिहार जाति आधारित गणना 2022” के प्रथम बैच का एक दिवसीय प्रशिक्षण ‘शिल्प भवन’ में हुआ. प्रशिक्षण में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज अधिकारी हरि मोहन कुमार ने सभी पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों से कहा कि आप गौरवान्वित हों कि आप “बिहार जाति आधारित गणना 2022” में गणना कर्मी के रूप में नामित किए गए हैं. जिससे राज्य में कल्याणकारी योजनाओं को एक नया आयाम मिलेगा. हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप सभी गणना कर्मी अपने उत्तरदायित्व को पूरी लगन और सत्यनिष्ठा से निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करेंगे.उन्होंने कहा कि आपकी समस्या के निदान के लिए हर संभव फील्ड ट्रेनर, […]

Noimg

बाबा श्याम की पूजा अर्चना और भजनों के साथ पुराने साल से नए साल में करेंगे प्रवेश || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम भक्त मंडल का 33वाँ श्री श्याम महोत्सव स्थानीय बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड नवगछिया में शनिवार 31 दिसंबर एवं एक जनवरी 2023 दिन रविवार को बड़े ही धूमधाम एवं ह्षोल्लास के साथ होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में भजन गायक चैतन्य दाधीच, जयपुर निर्मल शर्मा, बरेली श्री अमन परवाना, कोलकाता श्री आयुष मोदी, कोलकाता आनंद खेतान, भागलपुर एवं विनायक डांस ग्रुप कोलकाता बाबा को रिझाने आ रहे हैं 31 दिसंबर दिन शनिवार को संध्या 5:00 बजे मारवाड़ी विवाह भवन से महा छप्पन भोग यात्रा विनायक डांस ग्रुप कोलकाता के साथ बड़े धूमधाम से साथ निकाली जाएगी. यह छप्पन भोग यात्रा नगर भ्रमण करते हुए बालभारती स्कूल के प्रांगण […]

पीपा पुल हटा कर माल वाहनक जहाज को किया गया एनएच 106 निर्माण स्थल के लिये रवाना || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया में कोसी नदी के सकुचा घाट पर फंसे मालवाहक जहाज को 25 वें दिन पीपा पुल को हटा कर एनएच 106 निर्माण स्थल के लिये रवाना किया गया तो दूसरी तरफ माल वाहक जहाज को खींचने के लिए लाया गया दूसरा जहाज सकुचा के दूसरे छोड़ पर कोसी नदी के किनारे बालू में फंस गया. देर शाम तक जहाज को निकालने का प्रयास किया जा रहा था. हालांकि देर रात समाचार लिखे जाने तक जहाज को नहीं निकला गया था. इधर 25 दिनों से कोसी नदी में फंसे मालवाहक जहाज को निकालने के लिये पीपा पुल को बीच से विक्षेदित किया गया. दो पीपा हटाने के बाद मालवाहक जहाज के निकलने का रास्ता बन गया था. पीपा […]

निकेश यादव हत्याकांड मामले में दिलखुश यादव गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया – गोपालपुर और रंगरा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर भवानीपुर निवासी मुखिया पति कुमोदी यादव के भाई निकेश उर्फ रितेश यादव हत्याकांड मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त डिमहा निवासी शातिर अपराधी दिलखुश यादव को गिरफ्तार कर लिया है. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने दिलखुश की मोबाइल और मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है. दिलखुश के पास मिली मोटरसाइकिल और मोबाइल किसकी है, इसका सत्यापन किया जा रहा है. एसपी ने कहा कि दिलखुश यादव कुल आठ जघन्य मामलों में आरोपी है जिसमें हत्या, लूट जैसे अपराध भी शामिल है. उन्होंने बताया कि दिलखुश को गोपालपुर, रंगरा थानों की पुलिस के अलावा वज्रा टीम ने गुप्त सूचना के आधार […]

परवत्ता थाना क्षेत्र के गरैया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जम कर चले लाठी डंडे || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – परवत्ता थाना क्षेत्र के गरैया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों से 16 लोगों के घायल होने की सूचना है. घायलों में सहिंद्र यादव, 75, माया देवी, 35, कपिलदेव यादव, 35, विजय यादव, 60, संजीव कुमार, 22, मिथुन यादव, 25, बबिता देवी , सोनू कुमार 20, कंचन देवी, 30, सरिता देवी35, श्रीकांत यादव, बलराम यादव, फूदो यादव 40, कृष्णा कुमार, शिवम कुमार, सन्नी कुमार है. सबों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है. जानकारी मिली है कि विजय यादव अपना घर बना रहे हैं, जबकि सहिंद्र यादव का कहना है कि उनकी जमीन पर घर बनाया जा रहा है. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच […]

Noimg

झंडापुर में दुकान का गल्ला तोड़कर दो लाख चोरी करने मामले में चोर गिरफ्तार ,3470 रुपया व एंड्रॉएड मोबाइल फोन व मोटर बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर। सोमवार को झंडापुर ओपी पुलिस द्वारा 16 दिसंबर की रात हुई वासुकीसाह के किराना दुकान का गल्ला तोड़कर दो लाख रुपया चोरी करने के मामले का उद्भेदन कर लिया है। झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार व दरोगा विकास कुमार की अगुवाई में औलियाबाद से शातिर चोर को दबोच लिया गया।बता दें की 25 दिसंबर की रात में औलियाबाद निवासी रवींद्र सिंह का एक एचपी मोटर चोरी हो गया। जिसको लेकर झंडापुर में केस दर्ज कराते हुये औलियाबाद के बादल कुमार को नामजद किया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये बादल के घर मोटर बरामद कर लिया और उसे गिरफ्तार भी कर लिया। उसके बाद बादल के निशानदेही पर वासुकी प्रसाद साह के दुकान में चोरी की रुपया को […]

Noimg

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार युवक जख्मी ,मायागंज रेफर || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर। सोमवार को दयालपुर गांव के पास एनएच 31 पर दोपहर के तीन बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को धक्का मार दिया।जिस कारण झंडापुर वार्ड नंबर 4 निवासी मोहम्मद मुमताज (22 वर्ष )व मोहम्मद अलीहसन अंसारी (21वर्ष ) गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं धक्का मार कर वाहन भागने में सफल रहा। वहीं स्थानीय लोगो द्वारा इस सड़क दुर्घटना की सूचना ओपी प्रभारी अजीत कुमार को दिया दिया गया। सूचना मिलते ही एन एच 31पर गश्ती कर रहे दरोगा अरविंद सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लेजाया गया । जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर […]