Month: December 2022

भूतपूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने बिहपुर के विकास को दी थी गति , बिहपुर विस के कांग्रेसी जुटे थे स्वराज आश्रम में || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

श्री शर्मा के चित्रों पर किया पुष्प अर्पण 1980 -1990 तक रहे थे बिहपुर के विधायक बिहपुर। बिहपुर के ऐतिहासिक स्वराज आश्रम परिसर स्थित कांग्रेस भवन में सोमवार को प्रखंड के अमरपुर निवासी भूतपूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद शर्मा के 14 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन के फूल चढ़ाने कांग्रेसियों का हुजूम उमड़ा। वहीं पुण्यतिथि कार्यक्रम का संयोजन नवीन कुमार शर्मा व संचालन पंचायती राज जिलाध्यक्ष राधाकृष्ण सिंह ने किया। वहीं भूतपूर्व विधायक श्री शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित करने वालों में जिलाध्यक्ष परवेज जमाल आशुतोष राय ,अनामिका शर्मा गिरधर राय , राजीव मुखिया ,अंबर इमाम अल्संख्यक सेल के अरशद अली सोनू ईश्वर ,युवा विस अध्यक्ष आरिफ हुसैन ,इरफान आलम , सोनू ईश्वर,नरेश चौधरी, रजनीति सिंह,रंजीत राणा आदि समेत अन्य कांग्रेसी […]

Noimg

श्री श्याम भक्त मंडल का 33वाँ श्री श्याम महोत्सव का होगा भव्य आयोजन, तैयारी पूरी || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | नवगछिया में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम भक्त मंडल का 33वाँ श्री श्याम महोत्सव स्थानीय बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड नवगछिया में शनिवार 31 दिसंबर एवं 1 जनवरी 2023 दिन रविवार को बड़े ही धूमधाम एवं ह्षोल्लास के साथ होने जा रहा है इस कार्यक्रम मे भजन गायक चैतन्य दाधीच, जयपुर निर्मल शर्मा, बरेली श्री अमन परवाना, कोलकाता श्री आयुष मोदी, कोलकाता आनंद खेतान, भागलपुर एवं विनायक डांस ग्रुप कोलकाता बाबा को रिझाने आ रहे हैं 31 दिसंबर दिन शनिवार को संध्या 5:00 बजे मारवाड़ी विवाह भवन से महा छप्पन भोग यात्रा विनायक डांस ग्रुप कोलकाता के साथ बड़े धूमधाम से. साथ निकाली जाएगी यह छप्पन भोग यात्रा नगर भ्रमण करते हुए बालभारती स्कूल […]

Noimg

बिहार राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन के प्री-क्वार्टर फाइनल में || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर। नवगछिया बिहपुर के राहुल व अंकित का शानदार प्रदर्शन जारीकोटारकारा ( केरल ) में खेली जा रही 68वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के आज तीसरे दिन खेले गये पुरूष वर्ग के पूल ” ई ” के दूसरे मैच में बिहार ने पंजाब को 35-12,35-25 से,तीसरे मैच में एनसीआर दिल्ली को 35-30,35-13 से,चौथे मैच में गुजरात को 35-16,35-21 एवं इसरो को पराजित कर पूल चैंपियन बना। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर के हवाले से राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि पहली बार बिहार की पुरूष टीम राष्ट्रीय सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरूष वर्ग में पूल चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया। इसके साथ हीं बिहार की पुरूष […]

डिमहा का शातिर अपराधी दिलखुश यादव कहलगांव से गिरफ्तार || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | नवगछिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शातिर अपराधी दिलखुश यादव को कहलगांव से गिरफ्तार कर लिया है। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी है की आर्म्स एक्ट एवं हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के वांछित शातिर अपराधी गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमहा निवासी दिलखुश कुमार उर्फ दिलखुश यादव को थानाध्यक्ष रंगरा, गोपालपुर एवं वज्रा प्रभारी नवगछिया के द्वारा कहलगाँव से 01 मोबाइल एवं 01 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। दिलखुश कई थानों का वांछित अपराधी था। जिसकी तलाश नवगछिया पुलिस को लंबे समय से था। इसके ऊपर गोपालपुर थाना में चार मामला, नवगछिया थाना में तीन मामला और बिहपुर […]

चोरी के मोटर और 3470 रुपए के साथ नाबालिक गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | बिहपुर के झंडापुर ओपी क्षेत्र के औलियाबाद में किराना दुकान में हुए चोरी मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है की औलियाबाद निवासी रविन्द्र कुमार सिंह के द्वारा झंडापुर ओपी में मोटर चोरी करने के आरोप में लिखित आवेदन किया गया था। जिस मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने कांड के अनुसंधान में चोरी गई मोटर को नाबालिक अभियुक्त के घर से बरामद किया है। तत्पश्चात उक्त नाबालिक अभियुक्त के निशानदेही पर 17 दिसंबर को समय 11:30 बजे बासुकी प्रसाद साह के किराना दुकान में वेडीलेटर से होकर एक अज्ञात चोर के द्वारा दो लाख रूपये चोरी होने के […]

जाति आधारित गणना 2022 लेकर प्रशिक्षण || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – प्रखंड मुख्यालय के शिल्प प्रशिक्षण भवन नारायणपुर में सोमवार को पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का बिहार जाति आधारित गणना 2022 के प्रथम बैच का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में विभिन्न बिंदुओं पर बीडीओ हरिमोहन कुमार ने पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण पर चर्चा कर कहा की बिहार जाति आधारित गणना 2022 कार्य में गणना कर्मी के रूप में नामित किए गए हैं। यह कार्य बहुत महत्वपूर्ण है, जिससे राज्य में कल्याण की योजनाओं को एक नया आयाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप सभी गणना कर्मी अपने उत्तरदायित्व को पूरी लगन और सत्यनिष्ठा से निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करेंगे। उन्होंने कहा कि आपकी समस्या के निदान के लिए हर […]

Noimg

फोन पर अज्ञात व्यक्ति जान मारने की दे रहा है धमकी, एसपी से जान माल की सुरक्षा की लगाई गुहार || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | नवगछिया थाना क्षेत्र की नया टोला पकड़ा निवासी सविता देवी ने नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज को लिखित आवेदन देकर अपने और अपने परिवार के जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। सविता देवी ने बताई की मेरे पति और पुत्र दोनो बाहर रहकर काम करते है और मेरे घर में सिर्फ मैं और मेरी पुत्री हीं रहते है। एक माह पूर्व मेरे मोबाइल नंबर 9939536462 पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने जिसका मोबाइल नंबर 7061225928 से फोन कर मुझे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए धमकी दिया की तुम अपने बेटा को बाहर से बुलाकर घर लाओ। अन्यथा तुम दोनो मां बेटी को जान से मारकर लाश गायब कर देंगे। मैने उक्त धमकी को नजर अंदाज कर दिया। […]