Month: December 2022

लोडेड देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | नवगछिया थाना क्षेत्र के महद्दतपुर टोल प्लाजा के पास से नवगछिया थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि। बुधवार की रात करीब 9:00 बजे गुप्त सूचना मिली की महद्दतपुर टोल प्लाजा से 100 मीटर पश्चिम एक चाय के दुकान के पास एक व्यक्ति हथियार के साथ घूम रहा है। जो कोई अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। प्राप्त सूचना के आधार पर जब नवगछिया थाना के पुलिस अवर निरीक्षक शिव प्रसाद रमाणी और सशस्त्र बल के साथ उक्त स्थान पर पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। […]

Noimg

कुख्यात अपराधी को देशी कट्टा और दो कारतूस के साथ किया गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | नवगछिया पुलिस ने कई कांडो में वांछित कुख्यात अपराधकर्मी सौरव कुमार को एक देशी कट्टा और दो कारतूस के साथ गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि हमे गुप्त सूचना मिली थी की कुख्यात अपराधी सौरव कुमार कुर्सेला से नवगछिया की ओर आ रहा है। जिसके रंगरा थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में नवगछिया थाना के आशुतोष कुमार, और उमाशंकर के द्वारा रंगरा चौक पर सघन वाहन चेकिंग चलाया गया गया। वाहन चेकिंग के क्रम में हीं कुख्यात अपराधकर्मी नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी सौरव कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे पास से पुलिस एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस को भी बरामद किया है। एसपी ने […]

Noimg

एसएससी की परीक्षा देने जा रहे दो युवक की विक्रमशिला पुल पर हुई दुर्घटना, एक की हालत गंभीर || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर के विक्रमशिला पुल पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी । दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है । युवक सबौर के रजनन्दीपुर के रहने वाले गोपाल साह के पुत्र आशीष कुमार व एतवारी मंडल का पुत्र रूपेश कुमार है । दोनों युवक बिहार एसएससी का परीक्षा देने पूर्णिया जा रहा था । इसी दौरान नवगछिया की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी । जिससे आशीष गम्भीर रूप से घायल हो गया तो रूपेश को भी चोट आई है । दोनों का ईलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है । युवक एसएससी का परीक्षा देने जा रहा था दोनों युवक बिहार एसएससी का परीक्षा देने पूर्णिया जा रहा था । शुक्रवार […]

Noimg

मध्य विघालय में बच्चे को कीड़े वाला चावल और कच्चा चावल खिलाने पर बच्चे एंव अभीवावक ने जमकर किया हंगामा || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर सुलतानगंज के राजकीयकृत दरबारी सिंह मध्य विघालय घाट रोड में बच्चे को कच्चा चावल खिलाने पर बच्चे सहित अभीवावक ने स्कूल में जमकर किया हंगामा| वही बच्चे कि मां रम्मी कुमारी ने बताया कि हमारे तीन बच्चे स्कूल पढते है तीन चार दिन से हमारे बच्चे को कच्चा चावल खिलाने पर हमारे बच्चे के पेट में दर्द होने पर स्कूल पहुचने पर स्कूल के प्रधानाध्यापक दिपक कुमार से शिकायत किया गया नहीं मानने पर और भी मिलकी मुहल्ला के भी महिलाओं ने स्कूल में कच्चा चावल खिलाने पर हंगामा किया गया और कहा गया की मिनु के हिसाब से बच्चे को खाना नहीं खिलाया जाता है | रसोईया के गलती के कारण बच्चे पढ़ रहे हैं […]

Noimg

ग्राम कचहरी राघोपुर में चलाया गया नशा मुक्त अभियान, दर्जनों युवाओं ने लिया इसमें हिस्सा || GS NEWS

नवगछियानिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर, ग्राम कचहरी राघोपुर सरपंच प्रमोद मंडल के द्वारा नशा मुक्त अभियान चलाया गया ,हाल ही में जिला सारण में दारू पीने से लगभग 70 लोगों की मृत्यु दुखद घटना एवम् बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतिश कुमार जी शराब बन्दी चुनौती दे हुए जहरीली शराब पीने से मृत्यु कि गोद में सो रहे लोगों को शराब पीने से, शराब बनाने से हम सब रोकने का प्रयास कर रहे है, जब किसी एक परिवार से 5 लोगों की मृत्यु होती है उस समय उसके परिजनों पर किया बीतता है वह दुख बयां नहीं कर सकते मौत का तांडव दियारा क्षेत्र न हो जिसके लिए हम सभी ग्राम कचहरी के सभी सदस्य एवम् ग्राम रक्षा दल के सभी सदस्य […]

Noimg

विश्वविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर आंदोलन हुआ तेज || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहपुरभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन के द्वारा टीएमबीयू के कुलपति का किया गया पुतला दहन भागलपुर,तिलकामांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी लगातार प्रदर्शनकारियों का अड्डा बनता जा रहा है ,आज विश्वविद्यालय परिसर में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के द्वारा तिलकामांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर जवाहरलाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया. दरअसल तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी के पीजी गर्ल्स हॉस्टल की चारदीवारी टूटी होने के कारण पीजी गर्ल्स हॉस्टल में रात के अंधेरे में बदमाश घुस जाते हैं. जिसको लेकर छात्राओं ने कुलपति को कई बार आवेदन दिया लेकिन अभी तक हॉस्टल की चारदीवारी की मरम्मत नहीं की गई है. तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी के पीजी गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा भगवान भरोसे है. मामले से यूनिवर्सिटी प्रशासन […]

Noimg

प्लॉटर अमरेंद्र सिंह हत्याकांड में पुलिस ने की कार्रवाई ,फरार चल रहे आरोपियों के घर चिपकाया गया इश्तेहार || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर,जमीन कारोबारी अमरेंद्र सिंह हत्याकांड के फरार चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अभियुक्तों के घर इश्तेहार चिपकाया। हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त अजीत कुमार उर्फ करकु यादव साथ ही उसका भाई उमाकांत और सुजीत यादव के साथ फरार चल रहे शुभम सुनार के घर इश्तेहार का तमिला ढोल नगारा के साथ बबरगंज पुलिस के द्वारा कराया गया। आपको बता दें कि 19 सितंबर की शाम बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज मोहल्ले में अपराधियों ने अमरेंद्र सिंह की हत्या गोली मारकर कर दी थी अमरेंद्र के बेटे के बयान पर केस दर्ज कराया गया था। DESK 04

Noimg

भागलपुर के बंसीटीकर स्थित होली फैमिली स्कूल में क्रिसमस को लेकर हुआ कार्यक्रम का आयोजन || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी भागलपुर के बंसीटिकर स्थित होली फैमिली स्कूल में क्रिसमस को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में यीशु मसीह से जुड़े कई कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से किया गया, शहर के गणमान्य लोग एवं विद्यालय के प्राचार्य ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन किया । इसमें रंग-बिरंगे परिधानों में बच्चे एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देते दिखे, वही बच्चों ने यीशु मसीह के जन्म पर एकांकी नाटक की प्रस्तुति दी साथ ही यीशु मसीह पर आधारित नृत्य की बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया वही होली फैमिली स्कूल की प्राचार्य […]

Noimg

सड़क दुर्घटना में महिला और उसकी दो वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत, पति और चार वर्षीय बेटी गंभीर रूप घायल || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियानिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर,नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया बाजार के काली मंदिर के सामने बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला और उसकी दो वर्षीय पुत्री की मौत घटना स्थल पर हीं हो गई। वहीं इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में महिला के पति और उसके चार वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए है। मृतक की पहचान पूर्णिया जिला के रुपौली थाना क्षेत्र के झवुआरी निवासी पंकज कुमार ठाकुर की 25 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी उर्फ आरती कुमारी और दो वर्षीय पुत्री रिंकी कुमारी के रूप में हुई है। वहीं इस घटना में मृतक महिला के पति पंकज कुमार ठाकुर और उसके चार वर्षीय पुत्री संध्या कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा -यह […]

Noimg

भागलपुर में 3 मार्च की रात हुए जोरदार धमाके की चपेट में आए मृतकों के परिजनों व घायलों को मुआवजा देने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर के काजवलीचक में तीन मार्च की रात हुए जोरदार धमाके की चपेट में आए मृतकों के परिजनों व घायलों को मुआवजा देने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। मामले को लेकर 27 मई को एनजीटी ने मुआवजा दिए जाने की बात कही थी मृतकों के परिजनों को 20 लाख और घायलों को 10 लाख मुआवजा देने की बात हुई। जिला प्रशासन ने इस आदेश के विरुद्ध जाकर राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंपी इसके बाद जिला प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को प्रोफॉर्मा पक्ष के रूप में लेते हुए प्रतिवादी की सूची से हटा दिया। वहीं […]