Month: December 2022

Noimg

प्लास्टिक सीट के नीचे पूस की रात बिता रहे अग्निपीड़ित परिवार || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर- प्रखंड के बैकंठपुर दुधैला पंचायत के गोपालपुर गॉव में अग्नीपीड़ीत परिवार प्लास्टिक शीट के नीचे पूस की रात बिताने के लिए मजबूर है। मालूम हो की शुक्रवार को अलाव से अचानक आग लगने से दर्जनभर घर समेत कई कीमती समान जलकर राख हो था। अग्निपीड़ित को आपदा पदाधिकारी सह नारायणपुर सीओ अजय कुमार सरकार के द्वारा प्रत्येक परिवार के मुखिया को प्लास्टिक सीट,कंबल,सुखा राशन के साथ मुआवजा की राशि दिया गया था। वावजूद पूस की रात में अग्निपीड़ितों को राहत नहीं मिला। पूस की रात में भीषण ठंड से अग्निपीड़ित ठिठुर रहे हैं। एक परिवार में कम से कम चार से पॉच सदस्य है।इसकी सुधि लेने वाला स्थानीय जनप्रतिनिधि सांसद,विधायक,जिलापार्षद बिल्कुल नहीं है। अग्नीपीड़ीत परिवार ने बताया की आग […]

Noimg

परबत्ता में पुलिस ने छापेमारी कर 61 लीटर देसी शराब के साथ शराब बनाने के उपकरण को क्या बरामद || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत परबत्ता गांव में पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए 64 लीटर देसी शराब और शराब निर्माण के सभी उपकरणों को बरामद किया है इस संबंध में पुलिस के हवाले से मिली सूचना के अनुसार परबत्ता गांव में एक भाषा पर देसी शराब निर्माण का किया जा रहा था सूचना प्राप्त होते हैं पुलिस के द्वारा जवान छापेमारी की गई तो शराब निर्माण करने वाले व्यक्ति भागने में सफल रहा। वहां पुलिस को 61 लिटर देशी चुलाई शराब, 2 गेस सेलेंडर, ऐल्युमिनियम हंडी-1, चदरा का ड्राम-1, शराब बनाने का समाग्री बरामद किया है। साथ हीं 250 ली० अर्द्धनिर्मित देशी शराब विनिष्ट किया गया । इस घटना के विरुद्ध परबत्ता थाना कांड सं.-168/22, […]

Noimg

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भागलपुर जिले के भारत गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन का प्रशिक्षण || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – भागलपुर में भारत गैस के वितरकों द्वारा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी भारत गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण शिविर में बिहार झाड़खण्ड के प्रादेशिक प्रबंधक अजय कुमार मिश्रा ने डिलिवरी मेन को सुरक्षा संबंधी कई जानकारियां दी. व्यवसाय विकास और नेटवर्क प्रबंधक (एलपीजी) बिहार रजनीश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन ट्रांजैक्शन होने से आप सभी ज्यादा सुरक्षित महशूस करेगें. नगद भुगतान जितना कम होगा उतना अच्छा होगा. सरकार का अभियान डिजिटल भारत बनाने के लिए ग्राहकों को प्रेरित करें. क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण सोनवानी ने बताया की हमलोग आज प्रति स्पर्धा के बाजार में ग्राहकों को अपनी ओर से अच्छी सेवा के बल पर ही बरकरार […]

Noimg

मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में अभाविप महिला इकाई का पुनर्गठन || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – अखिल भारतीय विधार्थी परिषद नवगछिया नगर के मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय का पुनर्गठन किया गया. महिला कालेज इकाई सत्र 2022 – 23 के लिए कालेज अध्यक्ष साक्षी कुमारी, उपाध्यक्ष- सिंकू कुमारी, ब्युटी कुमारी, कालेज मंत्री आकंक्षा कुमारी, कालेज सह मंत्री रिमझिम कुमारी, महाविद्यालय छात्रा प्रमुख सृष्टी कुमारी, खेल प्रमुख दीपा कुमारी, कला मंच प्रमुख कोमल कुमारी, एसफएस प्रमुख कुसुम कुमारी, एसएफडी प्रमुख साक्षी कुमारी कालेज कार्यकारिणी सदस्य दीपा कुमारी वर्षा, कोमल, सपना, सविता, सोनी साक्षी अन्य को नया कालेज इकाई में दायित्व दिया गया है. DESK 04

Noimg

जीबी कॉलेज में स्नातक पार्ट वन की परीक्षा के दौरान बाहरी छात्रों ने किया उपद्रव || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – गजाधर भगत महाविद्यालय में बुधवार को स्नातक खंड एक की परीक्षा के दौरान कुछ छात्रों द्वारा उपद्रव किये जाने की सूचना है. जानकारी मिली है कि प्रथम पाली में कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सख्ती की गयी थी, जिसके फलस्वरूप दूसरी पाली में कॉलेज के बाहरी छात्रों ने बेवजह महाविद्यालय में हंगामा और उपद्रव किया. बीच बचाव कर मामले को शांत किया है. जानकारी मिली है कि परीक्षा के दौरान यहां पर पुलिस की प्रतिनियुक्ति नहीं की गयी है जिस कारण मनचले महाविद्यालय आ कर छत्राओं पर फब्तियां कसते हैं, जिससे यहां के छात्र छत्राओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. DESK 04

राघोपुर रेलवे लाइन से सुधाकर मंडल के बासा से 61 लीटर देशी और 250 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद, शराब कारोबारी फरार || GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया – परवत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर रेलवे लाइन स्थित पूर्व शराब कारोबारी सुधाकर मंडल के बासा से परवत्ता पुलिस ने 61 लीटर देशी और 250 लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब बरामद किया है. छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी के मौके से फरार हो जाने की सूचना है. पुलिस से जानकारी मिली है कि बरामद किया गए 250 लीटर अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही बर्बाद कर दिया गया. मामले की प्राथमिकी परवत्ता थाने में दर्ज कर ली गयी है जबकि आरोपी सुधाकर मंडल की गिरफ्तारी के लिये पुलिस सघन छापेमारी कर रही है. DESK 04