Month: December 2022

सात जनवरी को होने वाले बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया संपन्न || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारDESK 040

नवगछिया – सात जनवरी को नवगछिया बार एसोसिएशन चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई. मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद पर अनुज कुमार चौधरी, सुरेंद्र नारायण मिश्रा, नीरज कुमार झा, भूप नारायण सिंह ने अपना पर्चा भरा है. उपाध्यक्ष के लिए तीन पद पर उदय कांत कुमर, अरुण कुमार साह, श्रीकिशोर झा, विजय कुमार सिंह प्रथम ने पर्चा दाखिल किया है. महासचिव पद पर जय नारायण यादव, कृष्ण कुमार आजाद ने पर्चा भरा है. संयुक्त सचिव के तीन पदों पर श्यामल किशोर श्यामल, राधा कृष्ण सिंह, नंद लाल यादव, राजेंद्र विश्वकर्मा ने नामांकन दाखिल कराया है. सहायक सचिव के 3 पद पर ललन कुमार मंडल, प्रकाश चंद्र यादव, राजकिशोर पोद्दार, ओम प्रकाश चौधरी, विजय कुमार […]

पूर्व मुखिया एवं भाजपा नेता के बीच विवाद दोनों ने कराई प्राथमिकी दर्ज || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तिनटंगा निवासी भाजपा नेता बासुकी मंडल ने पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद मंडल पर मारपीट एवं रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराया है. मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता बासुकी मंडल ने तिनटंगा के पूर्व मुखिया विनोद मंडल, मनोज मंडल व विजय मंडल सहित अन्य पर गांव से बाहर जाने के दौरान रंगदारी मांगने को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. दूूसरी ओर पूर्व मुखिया विनोद मंडल के भाई विजय उर्फ बिजल मंडल ने बासुकी मंडल सहित तीन अन्य लोगों के ऊपर मारपीट कर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है.गोपालपुर पुलिस द्वारा बताया गया है कि मामला संदिग्ध है जांच की जा रही है.जांचोपरान्त विधि सम्मत कार्रवाई […]

गोपालपुर थानाध्यक्ष को अंग वस्त्र से किया सम्मानित || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

भाजपा के वरिष्ठ नेता नितेंद्र सिंह उर्फ गुलाब जी की लाइसेंसी पिस्टल पिछले दिनों घर से चोरी हो गई थी.चोरी गई उक्त पिस्टल को गोपालपुर थाना पुलिस ने को चौबीस घंटे के अंदर बरामद कर लिया था .जिसे आज माननीय न्यायालय नवगछिया के द्वारा दिये गये निर्देश के बाद गोपालपुर पुलिस ने पिस्टल को भाजपा नेता को सौंपा. भाजपा नेता नितेंद्र सिंह उर्फ गुलाब जी, जेडीयू के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार उर्फ दादा ,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शंकर सिंह अशोक,राजद नेता प्रवीण कुमार ,भाजपा नेता कौशिक कुमार सिंह एवं अन्य वरिष्ठ ग्रामीणों ने मौके पर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार को अंग वस्त्र से सम्मानित किया. DESK 04

Noimg

मां एवं डेढ वर्षीय बच्ची को ट्रैक्टर ने रौंदा,मौके पर हुई दोनों की मौत,|| GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर को रोककर क्या विरोध,कई थाना की पुलिस व अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया गांव के काली मंदिर के समीप शौचालय ढोने वाले अनियंत्रित ट्रैक्टर से डिमहा तेलिहारी गांव जा रही एक महिला एवं डेढ वर्षीय बच्ची को सााने से रौंद दिया. जिससे बच्ची व महिला की मौत मौके पर हो गयी .घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों के द्वारा ट्रैक्टर को रोक कर विरोध किया गया. घटना की सूचना पर गोपालपुर थाना सहित परबत्ता, कदवा, नवगछिया थाना व गोपालपुर अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम को हटाने का प्रयास किया और घटना की सूचना मृतिका के परिजनों को दी गयी.पहले तो पता ही नहीं चल रहा था […]

Noimg

बेगूसराय ने भागलपुर को छह विकेट से हराया ,रॉबिन मैंन ऑफ द मैच बने || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर -बिहपुर प्रखंड मैदान पर बुधवार को वाईसीसी चैलेंजर्स ट्रॉफी टेनिस बॉल टी 20 टूर्नामेंट मैच में तीसरा मैच भागलपुर व बेगूसराय के बीच खेला गया.भागलपुर की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये सभी विकेट खोकर 131रनों का स्कोर खड़ा किया.जिसमें डीके ने 28 रन व लाल ने 23 रनों का योगदान दिया.वहीं जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.इस तरह बेगूसराय ने छह विकेट से इस मैच को जीत लिया.जिसमें रॉबिन ने नाबाद 80 रन व सोनू सावरा ने 36 रनों का योगदान दिया.इस मैच में अंपायर की भूमिका प्रशांत कुमार उर्फ डिंपल एवं लालमोहन ने कियावहीं स्कोरर की भूमिका में अंशु ,रोहित ,आर्यन एवं कमेंट्री सोनू और राजगौरव […]

Noimg

जे.पितचैया का जन्मदिन बॉल बैडमिंटन दिवस के रूप में मनाया गया || GS NEWS

UncategorizedDESK 040

बिहपुर – भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के निर्देशानुसार बुधवार को नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा बिहपुर के रेलवे मैदान पर बॉल बैडमिंटन खेल के प्रथम अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ी जम्मालमदक पितचैया के जन्मदिन के अवसर पर बॉल बैडमिंटन दिवस मनाया गया.इस मोके पर राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ ने आज अर्जुन पुरस्कार विजेता बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी जे.पितचैया के 105वें जन्मदिन को बॉल बैडमिंटन दिवस घोषित किया है. भारत सरकार द्वारा बॉल बैडमिंटन के स्टार खिलाड़ी जे.पितचैया को 1970 में अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया.आंध्र प्रदेश के बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी रहे जे.पितचैया ने राष्ट्रीय स्तर के कई प्रातियोगिताओं में स्टार प्लेयर ऑफ इंडिया का खिताब जीता.बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों के […]

Noimg

साहित्य श्री सम्मान से सम्मानित हुए कुमार धनंजय सुमन || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारDESK 040

बिहपुर – बिहपुर प्रखंड का सोनवर्षा गाँव भले ही अपने विशिष्ठ कार्यों के लिए हमेशा चर्चा विषय बना रहता है और इस क्रम में इस बार साहित्य के क्षेत्र में नया नाम जुड़ गया साहित्य श्री सम्मान से सम्मानित कुमार धनंजय सुमन .किसानों,खिलाड़ियों, शिक्षितो की अधिकता वाले इस गॉव में जन्में कुमार धनंजय सुमन को साहित्य की दुनियॉ साहित्यिक संस्था के द्वारा साहिबगंज झारखंड में आयोजित साहित्यिक समागम सह राष्ट्रिय कवि सम्मेलन में साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए जिले के कई साहित्यों,प्रशासनिक पदाधिकारीयों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला शिक्षाधिकारी एवं जिला खेल पदाधिकारी के द्वारा साहित्य श्री सम्मान से सम्मानित किया गया. देश के ज्वलंत मुद्दे किसान की समस्या एवं गंगा की दुर्दशा पर […]