Month: December 2022

Noimg

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई ,शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग के द्वारा पूरे बिहार में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जगदीशपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से देशी शराब के साथ तीन लोगों को उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। तीनो लोग गैलन में लेकर शराब बेचने का काम करते थे। वही 40 लीटर देसी शराब भी बरामद की गई है। वही गिरफ्तारी के बाद उत्पाद विभाग की टीम तीनों गिरफ्तार लोगों से सघन पूछताछ कर रही है और इस धंधे में लगे अन्य लोगों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है। DESK 04

Noimg

चेस कमिटी के अध्यक्ष बने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अजय सिंह || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर स्थानीय एक होटल में चेस एसोसिएशन की तरफ से बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें चेस से जुड़े लोग और खिलाड़ियों ने बैठक में हिस्सा लिया। जिले में पिछले 7 सालों से चेस एसोसिएशन निष्क्रिय हो चुका था। जिसके कारण इस खेल से जुड़े खिलाड़ियों को कोई सुविधा मुहैया नहीं कराई जा रही थी और स्टेट स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे प्रतियोगिता में यहां के बच्चे भाग नहीं ले पा रहे थे। जिसको लेकर इस खेल से जुड़े खिलाड़ियों के द्वारा बैठक की गई और नई कमेटी का गठन किया गया। जिसमें शहर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अजय सिंह को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वही इस खेल को बढ़ावा देने के […]

Noimg

अगुवानी पुल निर्माण कार्य में अंडर पास नहीं रहने पर कोलगामा गाँव के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया प्रर्दशन || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर सुलतानगंज अगुवानी पुल निर्माण कार्य को लेकर कोलगामा गाँव के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अंडर पास कि मांग को लेकर जनाजा को रखते हुये किया प्रर्दशन | इस दौरान कोलगामा गाँव के मुस्लिम समुदाय के समाज सेवी मो.राजु एंव मो. सोऐब ने बताया कि अगुवानी पुल निर्माण कार्य हमारे कोलगामा गाँव के समिप रोड निर्माण हो रहा है| जो हमारे कोलगामा गाँव के लोगों का जनाजा कोलगामा कबरिस्तान में दफन होता है अंडर पास नहीं रहने पर हम लोगो को आने जाने में काफी परेशानी होती है| साथ ही कोलगामा गाँव के महादलित टोला के लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है| इसके लिये जिला पदाधिकारी एंव अगुवानी पुल निर्माण कार्य के […]

Noimg

एक तरफ जीत का जश्न और दूसरी तरफ चल रही थी दनादन गोलियां || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी कहलगांव नगर पंचायत वार्ड सदस्य पद पर निर्वाचित मणिकांत मंडल के जीत पर दनादन चली कई राउंड गोलियां भागलपुर,कहलगांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 में वार्ड सदस्य पद पर निर्वाचित मणिकांत मंडल के जीत की जश्न में मंगलवार की शाम राइफल से कई राउंड फायरिंग की गई। एक तरफ डीजे की धुन पर लोग थिरक रहे हैं और दूसरी तरफ जीत का जश्न मनाते लोगों के बीच दनादन गोलियां चल रही थी, जीत की खुशी इतनी थी कि कार्यकर्ता हाथ में राइफल लेकर दनादन कई राउंड फायरिंग कर दिए। जबकि सामने में भीड़ खड़ी देखी जा सकती है। अगर थोड़ी सी चूक होती तो किसी की जान भी जा सकती थी। लेकिन जीत का जश्न ऐसा […]

Noimg

पागल साला कुत्ता इतना जूता मारेंगे ना साले कि दिमाग दुरुस्त कर देंगे तुम आना कल- जनता दल यूनाइटेड के तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी तारापुर विधायक की दादागिरी व दबंगई की वार्ता सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल भागलपुर,पागल साला कुत्ता इतना जूता मारेंगे ना साले कि दिमाग दुरुस्त कर देंगे यह बोल किसी आम अपराधी के नहीं बल्कि जनप्रतिनिधि तारापुर विधायक जदयू के राजीव कुमार सिंह का है, तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह दादागिरी और दबंगई देखना हो तो उनके क्षेत्र में आए और देखें किस तरह वह अपनी दबंगई और दादागिरी का परिचय देते हैं उसका ही एक जीता जागता नमूना मंगलवार को सामने आया है जब एक जेई अपनी फरियाद लगाने समाहरणालय परिसर में परेशान दिखे ,भागलपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत जीरो माइल बंसीटिकर ग्लोकल हॉस्पिटल के निकट का रहने वाले जेई आमोद कुमार अभी मुंगेर […]

Noimg

पीजी गर्ल्स हॉस्टल में घुस जाते हैं बदमाश, सुरक्षा की मांग को लेकर धरने पर बैठी छात्राएं || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर,तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पीजी गर्ल्स हॉस्टल की छात्राएं आज अपनी मांगों को लेकर यूनिवर्सिटी में तालाबंदी कर धरने पर बैठ गई दरअसल इन लोगों के हॉस्टल की चारदीवारी नहीं होने की वजह से आए दिन बदमाश हॉस्टल में प्रवेश कर जाते हैं, कुछ दिनों पहले भी चोरी की घटना हुई थी साथ ही साथ कई मूलभूत सुविधाएं जैसे शौचालय, पानी की जर्जर व्यवस्था से इन लोगों को जूझना पड़ रहा है, इन सभी मांगों को लेकर आज लगभग 20 से 25 की संख्या में छात्राएं कुलपति से मिलने पहुंची साथ ही प्रशासनिक भवन के गेट को बंद कर जमकर विरोध किया। DESK 04

Noimg

मिस्ड कॉल से युवक को 3 बच्चे की मां से हुआ था प्यार, मॉब लिंचिंग में ग्रामीणों ने युवक को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर ले ली जान || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर के कहलगांव सनोखर से एक बड़ी खबर सामने आई है । ताजा मामला बीती रात को मंगलवार के रात्रि के 2:00 बजे की है ,जहां एक युवक मॉब लिंचिंग का शिकार हो गया है । जिस में युवक की मौत हो गई है । घटना देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है । क्या है मामला. … बांका अमरपुर के गोरगामा का रहने वाला अविवाहित युवक को भागलपुर कहलगांव के सनोखर की रहने वाली 3 बच्चे की मां से प्यार हो गया प्यार होने का मामला बड़ा ही दिलचस्प है लड़के को महिला के नंबर पर दुर्गा पूजा के समय दो तीन बार रॉन्ग नंबर कहकर कॉल आया उसके बाद धीरे-धीरे रॉन्ग नंबर […]

Noimg

जातिगत जनगणना को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर समीक्षा भवन में जिलाधिकारी सुब्रत सेन की अध्यक्षता में जातिगत जनगणना को लेकर एक दिवसीय ट्रेनिंग का आयोजन किया गया है। जिसमें जातिगत जनगणना करने वाले ट्रेनर को कई दिशा निर्देश दिए गए। आज के ट्रेनिंग में जगदीशपुर सबौर, गोराडीह सहित हबीबपुर के ट्रेनरो को ट्रेनिंग दी गई। जिसमें ने बताया गया कि आने वाले समय में जातिगत जनगणना हो जाने के बाद सरकार की ओर से कई योजनाएं आ सकती है। जिसको देखते हुए अच्छे तरीके से हर एक घर जाकर जातिगत जनगणना करना है। जिससे कहीं से भी कोई त्रुटि में ना रह जाए।वही जिलाधिकारी ने ट्रेनरो को निर्देश दिया है कि एक जगह बैठ कर जनगणना नहीं करना है, हर एक घर में […]

Noimg

पार्षद पद पर जीत कर लौटे पति-पत्नी ने घर पहुंचकर किया वरमाला, खिलाई एक दूसरे को मिठाई, दी शुभकामनाएं || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

वार्ड नंबर 10 में पति और ग्यारह में पत्नी करेंगी प्रतिनिधित्व नवगछिया नगर परिषद का चुनाव परिणाम कुछ वार्डों में आश्चर्यजनक है तो कुछ वार्ड में नतीजे रोमांचक रहे हैं. वर्ष नंबर 10 से मनीष कुमार सिंह चुनाव जीत गए हैं तो ग्यारह से उनकी पत्नी पूर्व पार्षद स्वीटी कुमारी भी दोबारा चुनाव जीत गयी है. मनीष सिंह ने अपने निकटतम अरविंद कुमार को 90 वोट से पराजित किया है तो स्वीटी कुमारी को 265 मतों से पराजित किया है. वहीं चुनाव परिणाम के बाद मतगणना केंद्र से अपने घर राजेंद्र कॉलोनी वापस पहुंचने पर पति पत्नी ने वरमाला किया व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी . मौके पर सैकड़ों की संख्या में प्रत्याशी के समर्थक उपस्थित थे […]