Month: December 2022

Noimg

वार्ड नंबर 19 से निर्विरोध निर्वाचित हुई थी मां, बेटा बन गया उपसभापति || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

वार्ड नंबर 19 से हेमलता देवी पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित हो गयी थी. जबकि उपमुख्य पार्षद पद पर पूर्व पार्षद अजय कुमार प्रमोद की पत्नी रश्मिरथी देवी निर्वाचित घोषित की गयी. रश्मिरथी देवी ने 5652 मत ला कर अपने निकटतम राखी भगत को 250 मतों से पराजित किया है. राखी भगत ने 5402 मत प्राप्त किया. जबकि 4640 मत लाकर जीनत शम्शी तीसरे स्थान पर, 4630 मत लेकर रानी देवी चौथे स्थान पर रही. उपसभापति पद पर निर्वाचित हुई रश्मिरथी देवी नवगछिया के पुराने राजनीतिक परिवार से हैं वे अरुण कुमार यादव उर्फ केडी यादव की पुत्रवधु हैं. वार्ड नंबर 10 में पति और ग्यारह में पत्नी करेंगी प्रतिनिधित्व नवगछिया नगर परिषद का चुनाव परिणाम कुछ वार्डों में आश्चर्यजनक […]

कथित रूप से गोली लगने से घायल हुए किसान ने थाने में नहीं दी है लिखित या मौखिक सूचना || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – इस्माइलपुर के बिनोवा बहियार में रविवार की रात कथित रूप से गोलीबारी में घायल हुए किसान के तरफ से अब तक थाने में लिखित या मौखिक सूचना नहीं दी गयी है. इधर इस्माइलपुर के थानाध्यक्ष एजाज रिजवी ने बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है. हम लोग इसको लेकर के जांच कर रहे हैं. गोली लगने की जगह है पर जले का निशान नहीं है. मारपीट जैसी बात सामने आयी है. अभी तक पीड़ित के द्वारा किसी तरह का लिखित या मौखिक जानकारी नहीं दी गई है. मालूम हो कि बिनोवा गांव में कैला मंडल, रत्ना मंडल और जोगी मंडल के बीच एक दशक पूर्व में हुए जमीन विवाद में विनोवा नरसंहार जैसी चर्चित घटना सामने […]

सुरक्षा व्यस्था के मुद्दे पर झंडापुर बाजार के व्यवसाईयों ने फिर की बैठक,एसडीपीओ से भी की बात || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरभागलपुरDESK 040

बिहपुर – बिहपुर के झंडापुर हाईस्कूल के मैदान पर बिहपुर प्रखंड के झंडापुर बाजार व्यवसाई संघ ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक किया.बैठक में संघ के अध्यक्ष बासुकी प्रसाद साह ने बताया कि रविवार की शाम में उनकी नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार से बात हुई.जिसमें एसडीपीओ ने व्यवसाईयों व बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी पुख्ता इ्रतजाम करने की बात कही.मालूम हो कि दो दिन पूर्व ही नवगछिया एसपी द्वारा ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार पर तबादले की कार्रवाई करते हुए उन्हें लाईन हाजिर कर दिया है. इधर बैठक में दुकानदारों ने कहा कि बाजार में रोज रात में नीजि चौकीदार ड्यूटी तो करते हैं.लेकिन प्रशासन द्वारा भेजे गए पुलिसकर्मी हमेशा गायब ही रहते हैं या रात में […]

Noimg

वार्ड नंबर 10 में पति और ग्यारह में पत्नी करेंगी प्रतिनिधित्व || |GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया नगर परिषद का चुनाव परिणाम कुछ वार्डों में आश्चर्यजनक है तो कुछ वार्ड में नतीजे रोमांचक रहे हैं. वर्ष नंबर 10 से मनीष कुमार सिंह चुनाव जीत गए हैं तो ग्यारह से उनकी पत्नी पूर्व पार्षद स्वीटी कुमारी भी दोबारा चुनाव जीत गयी है. मनीष सिंह ने अपने निकटतम अरविंद कुमार को 90 वोट से पराजित किया है तो स्वीटी कुमारी को 265 मतों से पराजित किया है. 15 में मां तो 16 में पुत्र संभालेगा नगर सरकार वार्ड नंबर 15 में सुमित्रा देवी विजयी हुई हैं तो वार्ड नंबर 16 से उनके पुत्र रवि कुमार विजयी हुए हैं. मां सुमित्रा देवी ने अपने निकटतम मनोरमा देवी को 213 मतों से पराजित किया है तो पुत्र रवि […]

Noimg

सभापति पद पर प्रीति कुमारी की कुर्सी बरकार, रश्मिरथी बनी उपसभापति || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया नगर परिषद से सभापति पद पर प्रीति कुमारी ने अपनी कुर्सी को बरकरार रखी है. उन्होंने 8395 मत प्राप्त कर अपने निकटतम इंद्रा देवी को 2268 मतों से पराजित किया है. इंद्रा देवी को 6127 मत प्राप्त हुए. जबकि तीसरे स्थान पर सोनी देवी ने 6070 मत प्राप्त किया है. 1622 मत प्राप्त कर पूनम कुमारी चौथे स्थान पर रहीं. जबकि अनिता देवी ने 769, खुशबू कुमारी ने 1197, नजमा खातून ने 353, शांति देवी ने 692 और सितारा खातून ने 1137 मत प्राप्त किया है. चुनाव के बाद कयास लगाया जा रहा था कि नवगछिया नगर परिषद से उपसभापति पद पर त्रिकोणीय संघर्ष होगा, ऐसा हुआ भी, सुबह मतगणना शुरू होते ही सोसल मीडिया पर सामने […]

Noimg

राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन टीम में बिहपुर के राहुल,अंकित व नवगछिया की साक्षी का चयन, पटना रवाना। || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर। 24 से 28 दिसम्बर तक कोल्लम(केरल) में आयोजित होने वाली 68वीं राष्ट्रीय सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता( पुरूष व महिला ) में भाग लेने वाली बिहार टीम में नवगछिया पुलिस जिला के तीन खिलाड़ी का चयन हुआ है। इसका चयन पिछले दिनों कुशवाहा आश्रम,हाजीपुर वैशाली में 14 से 16 दिसंबर तक आयोजित 29वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता ( पुरूष व महिला ) के प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया है। यह जानकारी राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने दिया। ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि बिहपुर बाजार निवासी राहुल कुमार, अंकित कुमार शर्मा व पूर्व टोला सिमरा नवगछिया निवासी साक्षी कुमारी का चयन हुआ है। राज्य टीम में चयनित होने पर नवगछिया […]

Noimg

चैलेंजर्स ट्रॉफी में नवगछिया ने मुंगेर को दो विकेट से हराया ,साजिद बने मैंन ऑफ द मैच || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया की ओर से साजिद ने 5 विकेट चटकाया।जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नवगछिया ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 162 रन बनाकर मैच को दो विकेट से जीत लिया। जिसमें कृष्णा ने 40 रनों का योगदान दिया।मुंगेर के दानिश व धीरज ने 3-3 विकेट चटकाया।मैंन ऑफ द मैच साजिद को चुना गया।वहीं मैच के सुचारू संचालन में प्रशांत कुमार उर्फ डिंपल, डब्लू कुमार, लालमोहन ,रवि ,अंशु ,राजगौरव,विक्की मिश्रा आदि सक्रिय नजर आ रहे है। बिहपुर। बिहपुर प्रखंड मैदान पर वाईसीसी चैलेंजर्स ट्रॉफी टेनिस बॉल टी 20 क्रिकेट मुकाबले के दूसरा मैच मुंगेर व नवगछिया के बीच खेला गया।इससे पूर्व मैच का उद्घाटन बिहपुर बीडीओ सतीश कुमार ,जनार्दन कुमार ने किया। मुंगेर ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 19 ओवर […]

नवोदय की छात्रा जागृती एवं भावना को बिहार सरकार करेगी सम्मानित || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

रामानुज टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में नवोदय की छात्रा बनी जिला टॉपर नारायणपुर- बिहार काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी तारामंडल पटना द्वारा आयोजित राष्ट्रीय गणित दिवस 2022 के तत्वावधान में श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च मैथमेटिक्स प्रतियोगिता परीक्षा में कक्षा अष्टम के टॉप 10 में से छह एवं सप्तम के टॉप 10 में दो स्थान पर जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा (भागलपुर) के बच्चों ने कब्जा जमाया। कक्षा सप्तम की जागृति राज जिला में प्रथम एवं प्रियांशु कुमार जिला में आठवां स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा अष्टम की भावना प्रियदर्शी जिला में दुसरा,तूलिका गुप्ता चौथा, नेहा रानी पांचवां,अमर कुमार छठा ,सुदर्शन कुमार सातवां एवं निपुण कुमार दसवां स्थान प्राप्त किया है। राज्य स्तर पर प्रत्येक कक्षा के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त […]