Month: December 2022

मिट्टी का खेल बड़ा निराला सरकारी काम में गरबड़झाला || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर : प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र में मिट्टी का कारोबार बड़ा ही निराला है। इसमें सरकारी योजना का भी गड़बड़झाला है। मनरेगा जैसी सरकारी योजना में भी मिट्टी भराई का काम ट्रैक्टर से होता है।सीधे शब्दों में कह सकते हैं कि सरकार के द्वारा मनरेगा में सीधा निर्देश है कि मनरेगा योजना में मिट्टी भराई का काम मजदुर द्वारा करना है। लेकिन नारायणपुर में मजदुर के बदले जेसीबी और ट्रैक्टर से कार्य होता हैं। सोमवार को अवैध मिट्टी कारोबार का खुलासा उस समय हुआ जब नदी थाना ने कुशहा गॉव के पास से मिट्टी लदे तीन ट्रैक्टर को जब्त किया। प्रति ट्रैक्टर मिट्टी एक हजार रूपए तक लिया जाता है। मिट्टी कारोबारी सरकारी दर किसी को नहीं बताता है।निजी दर […]

Noimg

सभापति पद पर प्रीति कुमारी ने दुबारा लहराया विजय पताका, उप सभापति पर रश्मि रथी का परचम || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | नवगछिया नगर परिषद चुनाव परिणाम चौकाने वाले देखने को मिला है। जहां बड़े-बड़े महारथियों के किले ध्वस्त हो गये है। इस बार चेयरमैन के पद पर प्रीति कुमारी ने फिर से विजय पताका फहराते हुए रिकॉर्ड मतों से विजय का सेहरा अपने सिर बांधा। विकास के संकल्प के साथ प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव की पत्नी निवर्तमान सभापति प्रीति कुमारी पर एक बार फिर से नवगछिया नगर परिषद की जनता में भरोसा जताया है। वहीं इस बार उप सभापति पद पर रश्मि रथी ने अपना विजय पताका फहराया है। वहीं सभापति पद की मतगणना दुबारा की गई जिसमें प्रीति कुमारी में अपने प्रतिद्वंदी इंद्रा देवी को 2268 के भारी मतों से शिकस्त दे कर इतिहास रच दिया। वहीं इस […]

Noimg

तीन माह में बीस करोड़ राजस्व देने वाले नवगछिया स्टेशन के माल गोदाम के रैक पर सुविधाओं का अभाव || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | बीस करोड़ तीन माह में राजस्व देने वाले नवगछिया स्टेशन के मालगोदाम स्थित रैक पर व्यपारी व मजदूर की सुविधा का ख्याल नही रखा जाता हैं। खगड़िया के मक्का व्यवसाई मनोज यादव ने बताया कि नवगछिया मालगोदाम स्थित रैक पर सुविधा नही के बराबर हैं। व्यवसायाी को बैठने के लिए यात्री सेड नही हैं। न तो शौचालय और नही पेयजल की व्यवस्था हैं। मालगाड़ी के रैक में लोड और अनलोड करने के लिए पांच सौ से अधिक मजदूर कार्य करतें हैं। उन्हे शौच महसूस होता हैं तो बोतल लेकर खेत की ओर दौड़ लगाते हैं। भीषण गर्मी में उनके लिए आराम की कोई व्यवस्था नही हैं। वही पर एक छोटी सी झोपड़ी बनाकर कुछ मजदूर आराम करते हैं। […]

Noimg

जन्मदिन के बहाने रोजगार प्रदान में आगे सरकार की सराहना || GS NEWS

नवगछियाबिहारभक्ति पूजा अर्चनाDESK 040

नवगछिया | राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा का 33 वां जन्मदिन पूर्व युवा जिलाध्यक्ष कांतेश कुमार उर्फ टीनू की अगुवाई में केक काटकर मनाया। इसी कड़ी में महागठबंधन की सरकार की सराहना करते हुए कांतेश ने कहा कि सरकार ने लाखों युवाओं का सपना साकार किया है। हमें काम करने वाली सरकार मिली है।मौके पर युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टीनू यादव, पूर्व उपाध्यक्ष हिमांशु शेखर झा, रंधीर यादव, युवा प्रवक्ता शुभम यादव, पूर्व जिला सचिव गौरव कुमार, AICYA जिलाअध्यक्ष रंजीत कुमार चंद्रवंशी, सौगंध कुमार सहित अन्य मौजूद रहेंगे। DESK 04

पुलिस ने अलग अलग शराब मामले में सात लोगो को किया गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | नवगछिया पुलिस ने अलग अलग शराब मामले में सात लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि इस्माईलपुर थाना पुलिस के द्वारा छोटी परबत्ता से शराब मामले में छोटी परबत्ता निवासी अजीत कुमार गिरफ्तार कर लिया है। वहीं रंगरा पुलिस ने शराब मामले में दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार दोनो व्यक्ति इस्माइलपुर के विपिन शर्मा और अवधेश यादव है। वहीं दूसरी ओर ढोलबज्जा पुलिस ने शराब अधिनियम के तहत तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में धोबनीया बासा निवासी बबलू यादव, सोनू यादव और सरस्वती नगर नगडहरी निवासी विकास कुमार एवं दीपक कुमार शामिल है। सभी को जेल भेज दिया गया […]

Noimg

निकाय चुनाव की मतगणना पूरी, जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों में खुशी की लहर || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर में प्रथम चरण में हुए 5 नगर पालिका के चुनाव की मतगणना अहले सुबह 8 बजे से शुरू हो गयी थी जिसे दोपहर 1 बजे तक पूरा कर लिया गया। वोटों की गिनती इस बार ऑनलाइन माध्यम से की गई। मतगणना बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के परिसर में चल रहा था। चुनावी मैदान में 543 उम्मीदवार थे, जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों में अलग ही खुशी देखने को मिली वहीं समर्थकों द्वारा फूल का माला पहना कर व गुलाल लगा कर विजयी उम्मीदवारों का स्वागत किया गया । निकाय चुनाव का मतगणना 15 हॉल में हुई । इसके लिए 105 टेबल बनाए थे। सुल्तानगंज व नवगछिया के नगर परिषद के लिए 30 टेबल बनाए गए थे तो कहलगाँव, पीरपैंती […]

Noimg

अगर आप 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे से होटलों व प्रतिष्ठानों में कराते हैं काम तो होगी कानूनी कार्रवाई || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी श्रम संसाधन विभाग ने चलाया विशेष अभियान ,किया 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे को दुकानों व होटलों से विमुक्त भागलपुर,बिहार सरकार द्वारा श्रम संसाधन विभाग के भागलपुर एवं बांका प्रमंडल के द्वारा बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाते हुए कई होटलों एवं प्रतिष्ठानों में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को विमुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाई जा रही है उसी बाबत आज सबौर प्रखंड में एक निजी चाय दुकान में श्रम संसाधन विभाग भागलपुर एवं बाका प्रमंडल के अधिकारियों के तहत. अभियान चलाते हुए एक 14 वर्षीय बालक को विमुक्त कराया गया वही विभाग के पदाधिकारी ने कहा बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत बच्चों को किसी भी प्रतिष्ठान होटल में 18 वर्ष […]

Noimg

विद्यालय में मुकुट निर्माण कार्यक्रम का हुआ आयोजन || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर, पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगा कोठी चंपानगर भागलपुर के प्रांगण में कक्षा पंचम के भैया बहनों के बीच मुकुट निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार एवं शशिकांत गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।राजेश कुमार ने कहा कि शिक्षा पूर्ण मानव क्षमता को प्राप्त करने हेतु मूलभूत आवश्यकता है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ही भारत का. भविष्य निर्भर है आज के मुकुट निर्माण प्रतियोगिता से भैया बहनों के अंदर क्रियात्मक ज्ञान का विकास होगा जो वर्तमान समय की मांग है। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सभी प्रकार का ज्ञान अर्जन करवाना शिक्षकों का कर्तव्य हो गया है।मुकुट निर्माण कार्यक्रम में कक्षा पंचम के 40 […]