Month: December 2022

Noimg

ईवीएम खराब, लगी लंबी लाइन, लगभग 40 मिनट के बाद शुरू हुआ नए ईवीएम से मतदान, मामला नवगछिया के वार्ड 24 का || GS NEWS

नवगछियानिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी नगर परिषद के पहले चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ प्रारंभ, मतदाताओं में खासा खुशी की लहर भागलपुर में आज रविवार को पहले चरण में पाँच निकायों के लिए मतदान प्रारंभ हो गया है, दो नगर परिषद नवगछिया और सुल्तानगंज, तीन नगर पंचायत कहलगांव, पीरपैंती, अकबरनगर में मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। ईवीएम हुआ खराब, लगी लंबी लाइन वही नवगछिया नगर परिषद के वार्ड नंबर 24 के प्राथमिक देशवाली कन्या विद्यालय में ईवीएम कई मिनटों तक खराब रहा जिससे लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला ईवीएम खराब होने से लंबी कतार लग गई यह ईवीएम तकरीबन 40 मिनट तक खराब रहा उसके बाद नए ईवीएम से मतदान कराया गया। ईवीएम […]

Noimg

नगर परिषद के पहले चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ प्रारंभ, मतदाताओं में खासा खुशी की लहर || GS NEWS

UncategorizedDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर में आज पहले चरण में पाँच निकायों के लिए मतदान प्रारंभ हो गया है दो नगर परिषद नवगछिया और सुल्तानगंज, तीन नगर पंचायत कहलगांव, पीरपैंती, अकबरनगर में मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है ,नवगछिया नगर परिषद में 62 मतदान केंद्रों पर 43169, सुल्तानगंज नगर परिषद में 64 मतदान केंद्रों पर 47,235 , पीरपैंती नगर पंचायत में 15 मतदान केंद्रों पर 10,918, कहलगाँव नगर पंचायत में 38 मतदान केंद्रों पर 27466, अकबरनगर नगर पंचायत में 15 केंद्रों पर 9005 मतदाता हैं। पांचों निकायों में 7 पिंक बूथ व 8 आदर्श बूथ बनाये गए हैं, गौरतलब हो कि सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है,भागलपुर जिले के अंतर्गत पहले चरण में […]

Noimg

एक ही विद्यालय का दो दो माननीयों ने किया उद्घाटन || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – नगरपारा उत्तर पंचायत के जयप्रकाश प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर का लोकार्पण विधायक ई.शैलेंद्र ने फीता काट कर किया. इस दौरान अपने संबोधन में श्री कुमार ने कहा कि पूर्व विधायक और सांसद ने अपने कार्यकाल में योजना को पूरा नहीं किया. पूछे जाने पर पिछले दिनों पूर्व सांसद द्वारा उद्घाटन हुआ पुनः उद्घाटन क्यों ? कहा कि यह उद्घाटन नहीं उपस्थिति है. बाउंड्री और शौचालय निर्माण होने पर भव्य आयोजन होगा. वहीं कृष्ण मंदिर के समीप मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से निर्मित विवाह भवन का उद्घाटन मुखिया संजीव कुमार गुड्डू और संजय शर्मा ने नारियल फोड़ कर किया . मौके पर राजेन्द्र यादव, विजय सिंह कुशवाहा,शशिभूषण यादव, कुमार गौरव , रणविजय यादव, भाजयुमो के रूपेश रूप समेत अन्य गणमान्य […]

दो बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी फरार || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

खरीक प्रतिनिधि खरीक पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर खरीक बाजार निवासी रितेश यादव के घर में छापामारी कर दो बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है. शराब कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. मामले को लेकर शराब कारोबारी के खिलाफ खरीक थाना में मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है जिसमें खरीक बाजार के रितेश कुमार को नामजद किया है.पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है. सिहकुंड में हो रहे कटाव का सर्वेक्षण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोशखरीक प्रतिनिधि खरीक प्रखंड के कोसी पार सिहकुंड में बीते कई साल से हो रहे भीषण कटाव का सर्वेक्षण करने आयी कटाव निरोधी टीम के द्वारा सिहकुंड में हो रहे कटाव […]

Noimg

राज्य बॉल बैडमिंटन चैंपियन होने पर नवगछिया पुरूष टीम के खिलाड़ियों का बिहपुर में हुआ सम्मान || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – हाजीपुर में शुक्रवार को संपन्न हुए 29वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरूष वर्ग के फाईनल मैच में पुलिस जिला नवगछिया ने पुलिस एकेडमी,पटना को 35-30,35-31 हराकर तीसरी बार चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया.चैंपियन बनकर लौटी नवगछिया टीम के खिलाडियों का शनिवार को बिहपुर के डाकबंगला मैदान पर पुलिस जिला नवगछिया बाल बैडमिंटन के द्वारा अभिनंदन किया गया।इस मौके संघ के जिलाध्यक्ष सह बिहपुर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार लाल, पुलिस जिला बैडमिंटन संघ के जिला उपाध्यक्ष सह जिप मोईन राईन आदि,वरीय कांग्रेसी मो.ईरफान आलम व. कर्रार खां ने अंगवस्त्रम से खिलाडियों व प्रशिक्षक:गुलशन कुमार व प्रबंधक:रविराहुल कुमार को सम्मानित व प्रोत्साहित किया.ज्ञात हो कि पूरे प्रतियोगिता के दौरान नवगछिया की ओर से राहुल कुमार […]

किराना दुकान का गल्ला तोड़ चोरों ने उड़ाये दो लाख कैश || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – झंडापुर बाजार में एक किराना दुकान में अज्ञात चोर द्वारा 11से 12 बजे रात्रि के बीच भेंडीलेटर से घुसकर दुकान का गल्ला तोड़ दो लाख रुपये उड़ा लेने का मामला सामने आया है.जिसको लेकर बाजार के दुकानदारों में डर का माहौल है.जिस रास्ते से चोर घर में घुस रहा था.वहां सीसीटीवी लगा हुआ था.जिसको अपने साथ उखाड़ ले गये.उसके बाद चोर दुकान में घुस गये और गल्ला तोड़ कर दो लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया और जिस रास्ते से आये थे. उसी रास्ते से वापस फरार हो गये.जब दुकानदार सुबह दुकान खोला तो देखा गल्ला का ताला टूटा हुआ है.उसके चोरी की घटना की सूचना झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार को दिया. सूचना पर ओपी प्रभारी […]

Noimg

भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का निकाला अर्थी यात्रा व फूंका पूतला ,विधायक ने कहा जहरीली शराब से मरे लोगों के || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

परिजनों को मुआवजा दे सरकार,नीतीश कुमार मुर्दाबाद के लगे नारे बिहपुर – शनिवार को बिहपुर डाकबंगला परिसर से प्रखंड अध्यक्ष प्रभुनन्दन चौधरी व ई गौरव कुमार की अगुवाई में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अर्थी यात्रा निकाला.अर्थी यात्रा डाकबंगला से निकलकर स्टेशन गोलंबर पर पहुंची और पुतला फूंका गया.इस मौके पर बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र भी मौजूद थे.इस अर्थी यात्रा में जमकर नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगे.वहीं विधायक श्री शैलेंद्र ने कहा छपरा व सीवान में जहरीले शराब पीने से सैकड़ों लोग मर चुके है. कई बहनें विधवा हो गई.सरकार इनको मुआवजा दें.सदन में मुआवजा की बात मुख्यमंत्री भड़क गये. इन्होंने तो बर्बाद करने की धमकी दे डाली.भ्रष्ट मुख्यमंत्री जो सुशासन बाबू के नाम से जाने जाते थे.हमलोगों जंगल राज […]

अनुमंडल स्तरीय जांच शिविर का किया गया आयोजन || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – प्रखंड संसाधन केंद्र नवगछिया में बिहार शिक्षा परियोजना भागलपुर के समावेशी शिक्षा प्रभाग के द्वारा लो- विजन बच्चों का अनुमंडल स्तरीय जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में अनुमंडल के सभी प्रखण्ड से बच्चे आये थे, जिनकी दृष्टि जांच की गयी. जांच के उपरांत उन्हें चश्मा, लेंस, रीडिंग स्टैंड इत्यादि सहायक उपकरण के लिए चिंहित किया गया. शिविर में कुल 30 बच्चे उपस्थित हुए जिन्हें उपकरण दिया जाएगा. शिविर में समावेशी शिक्षा प्रभाग के ऋषिकेश कुमार, सुमन, धनंजय, रविश, मनीष, जय कृष्ण दुबे इत्यादि उपस्थित थे. DESK 04

Noimg

भाकपा – माले ने खरीक ग्रिड की धांधली के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

ग्रामीणों ने की मीटर लगाने की मांग, मीटर लगने तक परेशान करना बंद करे बिजली विभाग नवगछिया – खरीक ग्रिड की मनमानी और धांधली के खिलाफ भाकपा – माले के बैनर तले सैकड़ों ग्रामीणों ने खरीक ग्रिड का घेराव कर प्रदर्शन किया. दो साल से बिजली कनेक्शन की लिखित (ऑनलाइन) मांग किए जाने के बावजूद विभिन्न बहानों से ग्रामीणों को अब तक कनेक्शन नहीं देने और बिजली विभाग द्वारा उल्टा ग्रामीणों को परेशान किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने पार्टी के झंडे-बैनर से लैश होकर ढोढ़ीया दादपुर से जुलूस निकाला और खरीक ग्रिड पहुंच कर घंटो घेराव किया. प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा – माले के खरीक प्रखंड सचिव सुशील कुमार भारती, जिला कमिटी सदस्य मो. नईम आलम व मौजूद प्रखंड […]