Month: December 2022

बार एसोसिएशन नवगछिया का चुनाव सात जनवरी को || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया: बार एसोसिएशन नवगछिया का चुनाव सात जनवरी को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक होगा. मतगणना भी 7 जनवरी को संध्या 5 बजे से शुरू होगी. निर्वाची पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 10 जनवरी को दिन को एक बजे से होगा। इस चुनाव में 520 मतदाता 11 पदों के लिए 30 पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे। यह जानकारी निर्वाची पदाधिकारी सीताराम सिंह ने दी है. निर्वाची पदाधिकारी सीताराम सिंह के अनुसार यहां बीस वर्षीय अनुभव युक्त अध्यक्ष के लिए एक, बीस वर्षीय अनुभव युक्त उपाध्यक्ष के लिए तीन, दस वर्षीय अनुभव युक्त महासचिव के लिए एक, सात वर्षीय अनुभव युक्त संयुक्त सचिव के लिए तीन, सात वर्षीय अनुभव युक्त सहायक सचिव के लिए तीन, दस वर्षीय अनुभव युक्त कोषाध्यक्ष के […]

Noimg

नवगछिया जीरोमाइल के पास एनएच 31 पर सड़क हादसे में गणेशपुर के दुकानदार की मौत || GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया – नवगछिया जीरोमाइल के पास एनएच 31 पर हुए एक अज्ञात वाहन के धक्के से खरीक के गणेशपुर के दुकानदार अजय कुमार शर्मा की मौत हो गयी है. स्थानीय लोगों की मानें तो दुकानदार नवगछिया बाजार से अपने दुकान के लिये सामानों की खरीददारी कर वापस साइकिल से घर जा रहा था. पीछे से एक अनियंत्रित ट्रक ने उक्त व्यक्ति को धक्का मार दिया. घटना स्थल पर ही उक्त व्यक्ति की मौत हो जाने की बात कही जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम रविवार सुबह किया जाएगा. घटना की सूचना मिलने पर देर शाम मृतक के परिजन […]

Noimg

ज्ञानीदास टोला में एक कुएं में फंसे शाही का वन कर्मियों ने किया रेस्क्यू || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

नवगछिया – रंगरा के ज्ञानीदास टोला में एक कुएं में फंसे शाही का वन कर्मियों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया है. ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ज्ञानीदास टोला पहुंची थी. जानकारी दी गयी है कि शादी का चिकित्सकीय परीक्षण करने के बाद वन विभाग द्वारा सुंदरवन अस्पताल भेज दिया गया. वन क्षेत्र पदाधिकारी पृथ्वीनाथ सिंह ने कहा कि इस इलाके के लिये शाही दुर्लभ होते जा रहे हैं. यह जानवर काफी फुर्तीला होता है और इसके शरीर में लगभग 30 हजार कांटे होते हैं. एक जब खतरा महसूस करता है तो एक साथ कई कांटों से दुश्मन पर प्रहार करता है. इस तरह के जानवरों का यहां के अभ्यारण में देखा जाना पर्यावरण के लिये अच्छी […]

अवध असम और तिनसुकिया एक्सप्रेस से रेल पुलिस ने बरामद किया 49 बोतल विदेशी शराब || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया पुलिस द्वारा ट्रेनों में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान नवगछिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर अवध असम एक्सप्रेस के एक बोगी से 33 बोतल और तिनसुकिया एक्सप्रेस के एक बोगी से 16 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है. पुलिस ने दोनों ट्रेनों से कुल 750 एमएल की कुल 49 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है जबकि शराब की कुल मात्रा 36.750 लीटर है. रेल थाने में दोनों मामलों में अगल अलग प्राथमिकी दर्ज कर की गयी है. जबकि शराब तस्कर का पता लगाने के लिये पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है. DESK 04

Noimg

कई लेयर में है सुरक्षा व्यवस्था, उपद्रवियों की खैर नहीं ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बोगस वोट करने वालों पर भी रहेगी नजर नवगछिया नगर परिषद चुनाव की सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गयी है. शनिवार को रामधारी सिंह इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में बनाये गए क्लस्टर प्वाइंट से विभिन्न बूथों के लिये मतदानकर्मियों और पुलिसकर्मियों को सामग्रियों के साथ रवाना किया गया. जबकि नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज, अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार और एसडीपीओ दिलीप कुमार ने मतदान कर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया है. पदाधिकारियों ने कर्मियों से बिना भेद भाव के निष्पक्ष चुनाव कराने की अपील की है. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि कई लेयर जोन सूपर जोन स्तर की सुरक्षा व्यवास्था की गयी है. एसडीपीओ, एसडीओ और वे भी दल बल के साथ […]

नवगछिया अनुमंडल के करीब एक दर्जन गांव की बुधवार तक कट जायेगी बिजली || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

15 दिन में 600 उपभोगताओ की काटी गई बिजली 90 लाख रुपया है बकाया 17 लोगों पर मामला दर्ज 3 लाख 32 लाख लगाया गया जुर्मानानवगछिया अनुमंडल में करीब एक दर्जन गांव से बिजली विभाग को रेवेन्यू नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण बिजली विभाग ने ऐसे गांव की सूची तैयार की है। इन गांव की बिजली 1 सप्ताह बाद काट दी जाएगी।पहले चरण में 1 गांव की कटेगी बिजलीबिजली विभाग द्वारा पहले चरण में रंगरा प्रखंड के कोसकीपुर सहोरा, तीनटंगा , नवटोलिया, सहोरा बांध, भवानीपुर गोपालपुर प्रखंड के तीनटंगा करारी , बुद्धचक, बंदटोली अजमाबाद, कालिंदीनगर, लतरा नवगछिया प्रखंड के जमुनिया, तेतरी, राघोपुर इस्माइलपुर प्रखंड के केलाबाड़ी, 30 बिघी , मेघा टोला, मोती टोला, सुदन टोला खरीक के मारर […]

आय भर जोगी ले, नय त बनलो’ बनैलो’ सब वोट चरी जैतो’ |GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद सभी प्रत्याशियों को लग रहा है कि वे जीत रहे हैं. ऐसे में एक एक प्रत्याशी अपने समर्थकों को निर्देश दे रहे हैं. “हम्में जीती गेलो’ छियै, बस आय भर जोगी ले, नय त बनलो’ बनैलो’ सब वोट चरी जैतो” शनिवार को दिन भर भले ही चुनाव प्रचार बंद था, लेकिन सेटिंग गेटिंग का सिलसिला देर रात तक जारी थी. अफवाह कहें या सच इलाके में यह भी चर्चा थी कि किसी प्रत्याशी द्वारा लिफाफ में पैसे बांटे जा रहे थे. प्रत्याशी और उनके समर्थक मोबाइल फोन, वाट्सएप्प कॉलिंग का अधिक प्रयोग करते देखे गए. रात में प्रत्याशियों के बैठकों में रह रह कर सूचना आती रही कि फलां वार्ड में फलां […]