Month: December 2022

Noimg

पटना के डाकबंगला चौराहे पर सातवें चरण के शिक्षक अभ्यर्थी पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सैंडिस कंपाउंड से निकाला गया विरोध मार्च || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर 13 दिसंबर को पटना के डाक बंगला चौराहा पर सातवें चरण के शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सैंडिस कंपाउंड से विरोध मार्च निकाला गया जो स्टेशन चौक पर जाकर समाप्त हुआ। विरोध मार्च के दौरान शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में जहां जमकर नारेबाजी की। वही सरकार और शिक्षा मंत्री के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया जा रहा था। लेकिन सरकार के निर्देश पर उन लोगों के साथ बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज कर सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों को पीटा गया। जिससे कई शिक्षक अभ्यार्थी घायल हो गए हैं। इन लोगों का कहना है कि अगर सरकार 28 दिसंबर […]

Noimg

18 दिसम्बर को नगर पंचायत अकबरनगर एंव नगर परिषद सुलतानगंज में नगर निकाय चुनाव को लेकर एसडीओ के नेतत्व में ईबीएम मशीन को सेक्टर मजिस्ट्रेट एंव पुलिस कर्मी को नियुक्ति कर बुथों पर किया रवाना || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

एसडीओ एंव अन्य अधिकारियों द्वारा सभी बुथों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एंव मजिस्ट्रेट को ईबीएम मशीन देकर किया रवाना भागलपुर सुलतानगंज के मुरारका काॅलेज के प्रांगण में 18 दिसम्बर को नगर निकाय चुनाव के मतदान को लेकर एसडीओ धनन्जय कुमार के नेतृत्व में नगर परिषद सुलतानगंज के 64 बुथ पर एंव अकबरनगर नगर पंचायत के बुथों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एंव मजिस्ट्रेट कि नियुक्ति करते हुये| ईबीएम मशीन देकर अकबरनगर नगर पंचायत के बुथों पर एंव नगर परिषद सुलतानगंज के सभी बुथों पर रवाना किया गया| इस दौरान एसडीओ धनन्जय कुमार ने मिडिया को बताया कि नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी बुथों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एंव मजिस्ट्रेट कि नियुक्ति की गई| इसके लिये सभी बुथों पर ईबीएम मशीन देकर रवाना किया […]

Noimg

उत्पाद विभाग ने 100 शराब पीने वाले और बेचने वालों को किया गिरफ्तार, कोरोना टेस्ट कराने में लगी लंबी कतार || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपूर छपरा में जहरीली शराब से 80 लोगों की जहां मौत हो गई उसके बावजूद भी लोग शराब पीने से बाज नहीं आ रहे हैं। वही उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार शराब पीने वाले और शराब बेचने वालों के खिलाफ सघन कार्रवाई की जा रही है। कल दोपहर से जिले में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 89 शराब पीने वाले पकड़े गए। वही 11 शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। कुल 100 लोगों की गिरफ्तारी उत्पाद विभाग के द्वारा की गई है। वही उत्पाद विभाग के लोगों का कहना है कि ज्यादातर लोग बगल के सटे झारखंड से शराब पीकर पहुंच रहे हैं और उसी रास्ते से शराब लाई भी जाती है। जिसकी […]

Noimg

एक तरफ जहरीली शराब से मर रहे हैं लोग वहीं दूसरी तरफ 49 कार्टून विदेशी शराब को पुलिस ने किया जप्त, 7 लोगों को लिया गिरफ्त में || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर छपरा में जहरीली शराब से 80 लोगों की मौत के बाद जहां लगातार उत्पाद विभाग के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन की ओर से भी शराब की खेप पकड़ी जा रही है। इसी क्रम में आज औद्योगिक थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज के पास से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक स्कॉर्पियो और एक पिकअप भान जिस पर आलू और लहसुन लदा हुआ था, उसके भीतर छुपा कर 49 कार्टून विदेशी शराब के साथ कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जो झारखंड के गोड्डा से शराब की खेप ला रहे थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही गिरफ्तार लोगों से पुलिस लगातार अन्य तस्करों के […]

Noimg

35 वर्षीय नवयुवक नौकरी छोड़ बना किसान, दिया कई लोगो को काम || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर कहावत है हिम्मत और हौसले मनुष्य को नामुंकिन को भी मुमकिन कर दिखाता है जी हां मैं आपको एक आइसे नवयुवक की बात बता रहे है जो स्पीच ऑडियोलॉजी सहायक वाणी का सरकारी नौकरी को छोर आज के दिन मशरूम की खेती कर अपने घर से लेकर कई घरों को रोजगार मुहैया करा रहा है।इससे लगभग 15 परिवार का जीवन यापन होता है।वो भागलपुर के एक छोटे से गांव फतेहपुर के पासवान टोला का प्रीतम कुमार , नागेश्वर पासवान का पुत्र है।प्रीतम बताते है की हम ग्यारहमी पास करके 2010 में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय से स्पीच एंड हियरिंग की पढ़ाई की 2012 में बिहार शिक्षा परियोजना सहरसा में असिस्टेंट स्पीच थियोरेपिस्ट कम ऑडियो लॉजिस्टिक (सहायक वाणी ) के […]

Noimg

जहरीली शराब से 80 लोगों की मौत के बाद भारतीय जनता पार्टी उतरे सड़क पर, किया मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन और शराब माफियाओं का पुतला दहन || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर,छपरा में जहरीली शराब से 80 लोगों की मौत के बाद भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलाफ आंदोलन की बिगुल फूंक चुकी है। इसी क्रम में आज शहर के भगत सिंह चौक से खलीफाबाग तक बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा पैदल मार्च निकाला गया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जिला प्रशासन और शराब माफिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि जहरीली शराब से हुई मौत के बाद जिस प्रकार का बयान मुख्यमंत्री के द्वारा दिया गया है वह कहीं से भी उचित नहीं है। वही इन लोगों ने सरकार से मांग की है कि जहरीली शराब से हुई मौत के पीड़ितों को सरकार मुआवजा दें, और शराबबंदी […]

Noimg

एक तरफ जहरीली शराब से हो रही है मौतें दूसरी तरफ नशे में धुत कृषि विभाग के कर्मी, घायल शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर,छपरा में जहरीली शराब से 50 से अधिक मौतों के बाद भी लोग शराब पीने से बाज नहीं आ रहे हैं। शहर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के मनाली चौक के पास घायल अवस्था में एक शराबी आम लोगों को मिला। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वही मौके पर पहुंची पुलिस शराब के नशे में चूर घायल व्यक्ति को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल ले गई। वहीं शराब के नशे में चूर व्यक्ति ने बताया कि वह शराब पिए हुआ है और वह कृषि विभाग का कर्मचारी है। छपरा सहित कई अन्य जिलों में जहरीली शराब से मौत के बावजूद भी लोग शराब का सेवन कर रहे हैं। समझा जा सकता है कि सरकार के […]

बभनगामा में जमीन विवाद में जमकर चले लाठी -डंडे ,दो घायल || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरभागलपुरDESK 040

बिहपुर -प्रखंड के बभनगामा में शुक्रवार को जमीन विवाद में जमकर लाठी -डंडे ,लोहे का रड फरसा चला. जिस कारण दो लोग सिद्दीकअली व मोहम्मद मुश्ताक अली घायल हो गये. दोनों घायलों का इलाज बिहपुर सीएचसी में किया गया.वहीं इस बाबत मोहम्मद सिद्दीक अली ने बिहपुर थाने केस दर्ज कराने को आवेदन दिया है. जिसमें उसने मोहम्मद कलामउद्दिन ,मोहम्मद अरबाज राइन ,मोहम्मद फकरुद्दिन ,मोहम्मद अजीज रजा ,रवीना खातून ,मनीषा खातून ,नूरजो खातून ,मदीना खातून ,बेगम खातून ,बेबी खातून ,व अफसाना खातून को नामजद किया है.अपने आरोप में बताया की उपरोक्त सभी नामजद विवादित जमीन पर कम कर रहे थे.जब कम करने से मना किया तो मुझे व मेरे बेटे का सिर फोड़ दिया.बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया आवेदन के […]

Noimg

छर्रा पट्टी में केला बागान बुला कर युवक को मारी गोली || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – परवत्ता थाना क्षेत्र के छर्रा पट्टी गांव के युवक अभिमन्यु कुमार को उसके पड़ोसी सुभाष यादव ने गांव के पास वाले केला बागान बुला कर गोली मार दी है. युवक की छाती में एक गोली लगी है. घटना के तुरंत बाद युवक को इलाज के लिये भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. देर रात युवक का इलाज किया जा रहा था. अभिमन्यु कुमार का कहना है कि वह अपने पंचायत के सरपंच से मिलने के लिए गरैया गांव गया था. वहां से लौटने के क्रम में सुभाष यादव ने उसे केले के खेत में बुलाया. पहले उसके साथ विवाद किया और फिर उसे गोली मार दी. युवक ने बताया कि जिस वक्त […]