Month: January 2023

नवगछिया उपप्रमुख गौतम कुमार नें की पदाधिकारियों से शिकायत || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया प्रखंड उपप्रमुख गौतम कुमार ने भागलपुर जिला अधिकारी को आवेदन देकर प्रखंड प्रमुख पुत्र सह पूर्व प्रमुख मानिकेश्वर सिंह पर पंचायत समिति की बैठक में मनमाने तरीके से बैठक में घुसने, पंचायत के कार्यों में हस्तक्षेप करने साथ ही कई योजनाओं में मनमाना तरीके से कार्य करने की शिकायत की है. अपने आवेदन में गौतम कुमार ने कहा है कि बैठक के दौरान प्रमुख पुत्र हथियार के साथ बैठक कक्ष में घुस जाते हैं और कार्यपालक पदाधिकारी से मनमाने तरीके से कार्य करवाते हैं. इन सभी मामलों को लेकर कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही साथ आयुक्त और पंचायती राज पदाधिकारी को भी आवेदन दिया गया है. DESK 04

समकालीन छापेमारी अभियान में कई लोगों को किया गया गिरफ्तार, कई जगहों पर शराब बरामद || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – समकालीन छापेमारी अभियान में नवगछिया पुलिस ने बड़े पैमाने पर फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है तो दूसरी तरफ कई जगहों पर शराब की बरामदगी की गई है. ढोलबज्जा थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में पूर्णिया जिले के रुपौली थाना क्षेत्र के फुलकिया निवासी आमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. परबत्ता पुलिस ने कोतवाली थाना के वांछित एनबीडब्ल्यू वारंटी जगतपुर निवासी जंगली यादव को गिरफ्तार कर लिया है. गोपालपुर पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी कालिंदी नगर निवासी सुशेखर सिंह, सुधांशु सिंह, नवगछिया पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी श्रीपुर निवासी निरंजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि गोपालपुर पुलिस ने 750 एमएल की कुल 5 बोतल विदेशी शराब के साथ गोसाईगांव निवासी आकाश आनंद को गिरफ्तार कर […]

Noimg

मानवाधिकार विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में मानवाधिकार विषयक वाद विवाद का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कुल 79 छात्र छत्राओं ने हिस्सा लिया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को एसपी नवगछिया ने शील्ड दे कर सम्मानित किया. इस अवसर पर नवगछिया के एसपी ने कहा कि सबों ने प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया है. एसपी ने सभी छात्र छत्राओं से अपील करते हुए कहा वे लोग मेहनत करें, कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं होता है. एसपी ने बच्चों को मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी. उन्होंने नए नए योगदान देने वाले पुलिस पदाधिकारियों का उदाहरण देते हुए कहा कि इनलोगों ने मेहनत किया है तभी ये लोग आज अच्छे मुकाम पर हैं. एसपी ने […]

Noimg

बिहपुर सीएचसी में एएनएम को अनमोल ऐप के बारे दिया गया प्रशिक्षण || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी अभिषेक कुमार के द्वारा मंगलवार को एएनएम को एनसीडी /आईडीएसपी तथा अनमोल ऐप से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें बताया गया की गर्भवती माताओं को कौन -कौन सी स्वास्थ्य सुविधाएं दी जानी चाहिये तथा दिये जाने वाले सुविधाओं को ऑनलाइन पोर्टल पर कैसे अपडेट किया जाय। इस प्रशिक्षण में एएनएम राधा कुमारी ,अंजना कुमारी ,प्रीति कुमारी ,सुलेखा कुमारी ,सुशीला देवी ,प्रभा कुमारी ,जुली कुमारी ,सरोजनी कुमारी ,वर्षा रानी व पूजा उपस्थित थे. DESK 04

Noimg

दक्ष खेल प्रतियोगिता का समापन || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – नगरपारा दक्षिण पंचायत के रामनाथ बाबा मैदान में चल रहें दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय दक्ष खेल प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ हरिमोहन कुमार व संचालन संजय झा ने किया. मुखिया अन्नपूर्णा देवी में दलीय खेल का शुभारंभ किया. जिसमें अंडर 14 कबड्डी बालिका वर्ग में राजकीय बुनियादी विद्यालय नगरपारा व बालक वर्ग में मध्य विद्यालय बिरबन्ना , उच्च विद्यालय नारायणपुर नें अंडर 17 में बालक व बालिका वर्ग,ताइक्वांडो में तन्मय राणा और शतरंज में अभिषेक कुमार भारती ने सफलता का परचम लहराया. शिक्षिका अंजू कुमारी ने बताया कि अंडर 14 में खो खो में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बलाहा ने दोनों वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया हैं. वालीबॉल में +2 शिवधारी सुखदेव उच्च […]

Noimg

नवगछिया राजद ने जननायक की मनाई 99 वीं जयंती || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – राष्ट्रीय जनता दल नवगछिया के नेता तथा कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी तथा महान समाजवादी नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का 99 वां जयंती समारोह मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान, तथा मंच का संचालन ज़िला प्रधानमहासचिव संजय कुमार मण्डल ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रत्याशी शैलेश कुमार शामिल हुए. कार्यक्रम में महासचिव महेश फौजी, अशोक यादव, रामविलास सिंह, धर्मेन्द्र यादव, तनवीर अहमद, हिमांशु यादव, राकेश कुमार, अधिवक्ता राकेश कुमार, गौरीशंकर यादव, रणवीर कुमार सिंह, प्रिंस कुमार मण्डल, गौतम पासवान, बिरजू ठाकुर, राजेश कुमार उर्फ पिंकू यादव, अरविंद राम, बालमुकुंद, बाल्मीकि यादव, अनिल कुमार जायसवाल तथा गुलाब सिंह ने भी शामिल होकर पुष्पांजलि अर्पित […]

Noimg

भाजपा कार्यालय में कर्पूरी जयंती पर किया गया समारोह का आयोजन || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – भारतीय जनता पार्टी कार्यालय नवगछिया में जननायक करपुरी ठाकुर की 99वी जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि कर्पूरी जी के विचारों को समाज मे स्थापित कर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है लेकिन आज बिहार में ही कर्पूरी जी के नाम का इस्तेमाल वोट के लिए कर रहे हैं. इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, जिला उपाध्यक्ष विजय, जिला मंत्री शंभू ठाकुर, कार्यालय मंत्री रंजीत झा, विस्तारक राजेश कुमार झा, मंडल महामंत्री चंदन कुमार भगत, ब्रिगेडियर ठाकुर मुकेश यादव, किशन कुमार, सुभाष पासवान, रंजीत ठाकुर, अजीत कुमार समेत अन्य भी मौजूद थे. DESK 04

Noimg

मनायी गई कर्पूरी ठाकुर की जयंती || GS NEWS

नवगछियाबिहारभक्ति पूजा अर्चनाDESK 040

नारायणपुर – नारायणपुर गांव स्थित कोसी स्नातक कार्यालय में कर्पूरी जयंती समारोह में राजद पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कर्पूरी जयंती मनाया. इस अवसर पर डॉ नितेश यादव ने कहा कि कर्पूरी जयंती का पखवाड़ा प्रत्येक पंचायत में मनाया जाएगा. इस अवसर पर प्रखंड प्रभारी सतीश यादव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कर्पूरी जयंती सप्ताह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष केदार शर्मा, युवा प्रखंड अध्यक्ष बंशराज यादव, पूर्व मुखिया बैरिस्टर सिंह, लक्ष्मीकांत शर्मा, श्रीवास्तव मंडल, निवास शर्मा ,सुभाष यादव प्रकाश रविदास, अरुण कुमार यादव बम शंकर शाह ,अजीत कुमार आशुतोष कुमार बशीर खान लाल बिहारी शर्मा आदि उपस्थित थे. DESK 04