Month: January 2023

कोबरा सांप का वन विभाग ने किया रेस्क्यू || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | नवगछिया वन विभाग के कर्मियों ने भवानीपुर के ग्रामीण चिकित्सक फंटूश के घर से एक जहरीले इंडियन कोबरा का रेस्क्यू किया है। गृहस्वामी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कोबरा दिन में भी बाहर निकल आता था। रात में कोबरा के फुंफकार से वे लोग भय के साये में जी रहे थे। मंगलवार को उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी और मौके पर वन रक्षी अमन कुमार की टीम ने कोबरा का सफल रेक्सयू किया। अमन ने बताया कि रेस्क्यू किया गया कोबरा काफी जहरीला है। कोबरा का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, वह पूरी तरह से स्वस्थ है। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर कोबरा को अभ्यारण में छोड़ दिया जाएगा। DESK 04

Noimg

रंगरा में आर पी एल सीजन 8 का क्रिकेट मैच बना रोमांचक || GS NEWS

UncategorizedDESK 040

रंगरा के भगवती क्रिकेट मैदान में आरपीएल सीजन 8 का क्रिकेट मैच बीते रविवार से प्रारंभ हो चुका है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रंगरा में आरपीएल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है।वर्ष 2023 सीजन की शुरुआती दौर में बीते रविवार को पहला मैच तीनटंगा और चौहान चैलेंजर के बीच खेला गया जिसमें तीनटंगा ने चौहान चैलेंजर को मात देते हुए अपनी जीत दर्ज की। वही टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला बिते सोमवार को रंगरा राइडर और कोसी चैलेंजर के बीच हुआ। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कोशी चैलेंजर ने रंगरा राइडर को पछाड़ते हुए शानदार जीत दर्ज की। वहीं बीते मंगलवार को दबंग सुपर किंग और सधुआ के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। जिसमें शानदार बल्लेबाजी करते हुए […]

साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक खाते से निकल गया 85 हजार || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गॉव के युवक श्रीकांत शर्मा साइबर ठगी का शिकार होने पर मंगलवार को भवानीपुर ओपी में आवेदन दिया है। आवेदन में बताया गया है कि उसके मोबाइल पर फोन आया कि आपका किसान क्रेडिट कार्ड बंद हो गया है। किसान क्रेडिट कार्ड चालू कर लीजिए नहीं तो आपको 2,390 रूपये फाइन के रूप में रूपया लगेगा। श्रीकांत ने फाइन देने से इनकार करते हुए कहा कि उसे चालू कर दीजिए तो. उधर से मोबाईल पर अपना परिचय मुंबई महाराष्ट्र के साऊद मंजीर अंसारी कहते हुए बताया गया कि एक रास्त्ता है एक एप्प भेज रहा हूं उस एप्प को आप डाउनलोड कर लीजिएगा जो ओटीपी जाएगा उसे मुझे फॉरवर्ड कीजिए तो आपका फाइन […]

Noimg

उपमुखिया को मिली जान मारने की धमकी ,दिया आवेदन || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर। झंडापुर पूरब पंचायत के उपमुखिया सुरेश पंडित को घर चढ़कर जान मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।जिसके बाद उपमुखिया सुरेश पंडित ने बिहपुर थाने में केस दर्ज कराने के लिए लिखित आवेदन दिया है। जिसमें उसने बिहपुर निवासी राजीव यादव को नामजद किया है। जिसकी प्रतिलिपि एसपी नवगछिया ,डीएसपी नवगछिया व बीडीओ बिहपुर को भी दिया है। वहीं आवेदन में बताया की 23 जनवरी को शाम सात बजे राजीव यादव घर पर चढ़कर गालीगलौज करने लगा और धमकी दिया प्रखंड आओगे तो गोली मार देंगे। उस समय गला दबाने का प्रयास कर रहा था।इस बाबत बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया आवेदन के आलोक में पड़ताल किया जा रहा है। DESK 04

Noimg

बिहपुर डाकबंगला परिसर में  मनाया गया कर्पूरी ठाकुर की जयंती || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर। मंगलवार को बिहपुर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर बिहपुर के डाकबंगला परिसर में  उन्हें  श्रद्धांजलि सुमन अर्पित की गई। श्रधांजलि सभा की अध्यक्षता खरीक के द्ल्लु यादव एवं संचालन जिप सदस्य मोइन राइन ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा  वे भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके है। लोकप्रियता के कारण उन्हें जन-नायक कहा जाता है।वे सरल और सरस हृदय के राजनेता माने जाते थे। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया। हमलोगों को उनके बताये रास्तों पर चलना चाहिए। राजद जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान ,नंदू यादव ,किशोर यादव ,लालू यादव समेत अन्य कई मौजूद थे। DESK 04

Noimg

नवगछिया में मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

लोजपा रामविलास के प्रदेश महासचिव सुरेश भगत की अध्यक्षता में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई । मौके पर अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रभात रंजन ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर की सामाजिक सोच को समाज में जिंदा रखने हेतु परिचर्चा की । उन्होंने कहा कि हमें कर्पूरी ठाकुर जी की राहों पर चलना होगा म वही मौके पर कार्यक्रम में गोपाल कुमार अरुण कुमार सिंह अमन शर्मा युगल चौरसिया सुनील शर्मा सभी प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव प्रभास पासवान के अलावे कई कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे । कार्यक्रम का आयोजन जमुनिया प्रधान कार्यालय में आयोजित हुआ । DESK 04