Month: April 2023

Noimg

नवगछिया सर्किल के लंबित कांडो की एसपी ने की समीक्षा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के एसडीपीओ कार्यालय में नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने नवगछिया सर्किल के विभिन्न थानों के कांडों की समीक्षा की है. नवगछिया के एसपी ने समीक्षा के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि सभी थानाध्यक्षों, अनुसंधानकों को टारगेट देते हुए कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. एसपी ने कहा कि निर्देश दिया गया है कि रिर्पोटिंग डेढ़ गुणा ज्यादा मामलों का निष्पादन किया जाय. कुछ खास कांडों पर भी नवगछिया के एसपी ने बात चीत कर पदाधिकारियों को जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. अगर पदाधिकारी मामलों का निष्पादन नहीं करेंगे तो निश्चित रूप से वैसे पदाधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी. एसपी ने कहा कि उम्मीद है कि इस माह बड़े […]

Noimg

सात दिनों में की गयी 49 लोगों की गिरफ्तारी, साठ लीटर देशी विदेशी शराब बरामद – एसपी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने अपने कार्यालय में सप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि 16 अप्रैल से अब तक 49 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है. जिसमें पांच हत्या का प्रयास, तीन पुलिस पर हमले के मामले में और एक लूट कांड और एक एससीएसटी कांड में गिरफ्तारी की गयी है. इस क्रम में पांच किलो गांजा, पांच लाख रूपया बरामद किया गया है. स्थानीय थानों की पुलिस और एएलटीएफ ने साठ लीटर देशी विदेशी शराब को बरामद किया गया है. एक शराब की भट्ठी को भी ध्वस्त किया गया है. जबकि आठ सौ लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद किया गया है. 12 प्रस्ताव शराब विनष्टीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है. दो वाहनों को राज्य सात करने का प्रस्ताव भेजा […]

Noimg

पकरा गांव में गले में ओढ़नी का फंदा डाल कर विवाहिता ने की आत्महत्या ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा गांव में चंडीगढ़ में रहने वाले सत्यम कुमार उर्फ गौतम कुमार की 20 वर्षीय पत्नी द्वारा गले में ओढ़नी का फंदा डाल कर आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. जहां से देर शाम तक शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया था. मृतक के ससुर कोचिंग संचालक सह मेडिकल दुकान चलाने वाले नवीन ठाकुर ने बताया कि उसका पुत्र सत्यम उर्फ गौतम चंडीगढ़ में रह कर कमाई करता है. उसने पिछले दिनों कुछ रकम एलसीडी खरीदने के लिए भेजा था. उसकी बहू जूली कुमारी रविवार को नवगछिया बाजार एलसीडी खरीदने […]

Noimg

प्रवर्तन निदेशालय के सहायक निदेशक के नेतृत्त्व में अवैध संपत्ति के मामले में एक महिला सहित दो लोगों से हुई पूछताछ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

प्रवर्तन निदेशालय पटना के सहायक निदेशक उमेश गांधी के नेतृत्व में सोमवार की दोपहर बाद तिनटंगा करारी गांव के तीन लोगों से अवैध संपत्ति के मामले में पूछताछ किया गया.श्री गांधी ने गोपालपुर थाना परिसर में बताया कि तिनटंगा करारी के कुख्यात अपराधी अखिलेश यादव की दो करोड आठ लाख रुपये की अवैध संपत्ति को पिछले दिनों कुर्क किया गया था.जिसमें कहलगांव, नवगछिया व कटिहार के भवन शामिल हैं. उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव की और अवैध संपत्तियों का पता लगाया जा रहा है.जो उन्होंने अपने अलग अलग रिश्तेदारों के नाम खरीदे हैं.पूछताछ में एक महिला व दो पुरुष रिश्तेदार शामिल हैं.मिली जानकारी के अनुसार अपराध के बल पर अखिलेश यादव ने अकूत संपत्ति खडा कर लिया है.प्रवर्तन निदेशालय की […]

Noimg

पृथ्वी दिवस के अवसर पर कई तरह के प्रतियोगिता का किया गया आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – बाल भारती विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया जिसमें वर्ग तृतीय से लेकर दसवीं वर्ग तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. इस अवसर पर विद्यालय में भाषण, चित्रांकन, पोस्टर बनाना एवं कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय के बहुत सारे छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. इप्सिता, वैष्णवी ,सुहाना ,अंकित कुमार, प्रकृति सागर सुमन ,कृष्णा कांत ,अंकित कुमार, मीनल चिरानिया, एवं वर्षा कुमारी ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर पृथ्वी से जुड़ी बहुत सारी जानकारियां दी. विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए पृथ्वी दिवस के महत्व एवं आज किस प्रकार विभिन्न कारणों से पृथ्वी प्रदूषित हो रही है इस पर विस्तृत […]