Month: April 2023

Noimg

कुरकुरे लदे पिकअप वैन में अवैध शराब बरामद ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर रविवार को वाहन जांच के दौरान भवानीपुर पुलिस ने एक पिकअप को गाड़ी घुमाने के दौरान संदेह होने पर पर रूकने का इशारा किया. पिकअप चालक द्वारा भागने के प्रयास के दौरान खदेड़ कर रोकने के बाद ऊपर से कुरकुरे लदे पिकअप वैन के बीच अवैध शराब बरामद किया गया. पिकअप चालक को पुलिस ने हिरासत में लेते हुए पिकअप को जप्त कर छानबीन में जुट गयी है .मामले को लेकर पुलिस हिरासत में लिए गए चालक झारखंड निवासी टिंकू रवानी से देर शाम तक पुछताछ में जुटी रही. थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया की मामले को लेकर मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर […]

Noimg

गरिमा को टीवी पर देख आह्लादित हुए नवगछिया के लोग ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया – सोनी टीभी पर बहुचर्चित इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3 में पहली बार रविवार को नवगछिया की गरिमा चौधरी टीभी पर प्रदर्शन करते हुए दिखी. उसने तूने मुझको है चुना गाने पर अपनी प्रस्तुति दी. गरिमा की प्रस्तुति देखने नवगछिया के लोग नियत समय पर टीभी से चिपके नजर आए. गरिमा के प्रदर्शन के बाद जज गीता कपूर ने उसके प्रदर्शन की तारीफ की और कहा कि तुमने बहुत अच्छी प्रस्तुति दी. गीता कपूर ने गरिमा के प्रदर्शन से काफी आश्चर्य चकित थी. गीता कपूर ने गरिमा से पूछा कि तुम किस क्लास में हो तो गरिमा ने उत्तर दिया 9th, फिर गीता कपूर ने पूछा की तुमको रियाज के लिये इतना समय कैसे मिल जाता है. गीता कपूर […]

Noimg

दीपक बने ट्रांसपोर्ट इम्प्लाइज यूनियन इंटक का प्रमंडलीय अध्यक्ष ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह के द्वारा दीपनारायण सिंह दीपक को भागलपुर प्रमंडल का ट्रांसपोर्ट इम्प्लाइज यूनियन इंटक का प्रमंडलीय अध्यक्ष मनोनीत किया है. अध्यक्ष मनोनीत करने पर ट्रांसपोर्टरों ने खुशी जताते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट में काम करने बाले ड्राइवर और मजदूरो को मजदुरी दिलाने एवं ट्रांसपोर्ट में काम करने वाले सभी साथियों को भरपूर सहयोग एवं उन्हें उचित मजदूरी दिलाने का अभियान चलाया जायेगा. इस अवसर पर ट्रांसपोर्ट इम्प्लाइज पंबन कुमार सिंह, आलोक कुमार, सुदर्शन सिंह, गुडु सिंह, लाल सिंह, मिथलेश सिंह, अमरजीत राय, बेदानन्द शर्मा आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है. DESK 04

Noimg

चार पैक्स चुनाव के लिए प्रखंड में अंतिम दिन हुआ अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए नामंकन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया प्रखंड में चार पैक्स के चुनाव के लिए अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए अभ्यर्थियों ने अंतिम दिन अपना अपना नामंकन पत्र दाखिल करवाया. निर्वाची पदाधिकारी सह नवगछिया बीडीओ गोपाल कृष्णन ने जानकारी देते हुए बताया कि नामंकन के अंतिम दिन तेतरी पैक्स के लिए अध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार राय, सदस्य पद के लिए उपेंद्र साह, मिंटू देवी, श्याम यादव, नवीन कुमार झा, पूनम देवी, अजय कुमार झा, धर्मदेव राजक ने नामंकन दाखिल करवाया. मनियामोर उजानी पैक्स हेतु अध्यक्ष पद के लिए मु. मोजीम और मु. अनवार आलम तथा सदस्य पद के लिए शीतल पासवान, नरेश प्रसाद साह, उमा देवी, लाल बहादुर यादव, मु. अनवार आलम, सोएब आलम, मु. नौशाद, शबाना खातुन, रूही खातुन ने नामंकन दाखिल […]

Noimg

गरैया गांव के पास विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर सड़क हादसे में एक घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के परवत्ता थाना क्षेत्र के गरैया गांव के पास विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर हर सड़क हादसे में एक साईकिल सवार के घायल हो जाने की सूचना है. घायल व्यक्ति की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई थी. उसे 112 नंबर की पुलिस द्वारा इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया गया था. घायल व्यक्ति ने अपना नाम तरुण कुमार बताया है, जबकि नाम के अलावा वह कुछ भी बताने में समर्थ नहीं था. अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिये जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया है. जानकारी मिली है कि साइकिल सवार किसी अज्ञात वाहन के धक्के से घायल हो गया था. DESK 04