Month: April 2023

Noimg

गंगा में नहाने के दौरान बच्ची डूबी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

विक्रमशिला पुल के समीप नहाने के दौरान नदी में डूबने से अलालपुर निवासी जयप्रकाश मंडल की चौदह वर्षीय पुत्री चंचल कुमारी की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही जिला पार्षद पति विजय कुमार मंडल घटना स्थल पहुँचे और घटना की सूचना परवत्ता पुलिस को दी. सूचना मिलते ही परवत्ता थानाध्यक्ष पंकज कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पहुँचे. स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक शव को नदी से बाहर निकाला गया. शव की शिनाख्त खरीक के बड़ी अलालपुर निवासी जयप्रकाश मंडल की 14 वर्षीया पुत्री चंचल कुमारी के रूप में की गयी है.घटना के बाद ही मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. जिला पार्षद पति ने स्थानीय प्रशासन से मृतका के परिजनों को […]

Noimg

नवगछिया के सधुआ में स्थित STUDENTS CAREER TEACHING POINT के 87 छात्र छात्राओं नें किया फर्स्ट डिवीजन,सम्मान समारोह का हुआ आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहार विधानसभा चुनाव 2020भागलपुरDESK 040

नवगछिया के रंगरा चौक के व कटरिया स्टेशन के समीप स्थित स्टूडेंट्स कैरियर टीचिंग पॉइंट का मैट्रिक परीक्षा 2023 में शानदार प्रदर्शन रहा । रविवार को कोचिंग द्वारा भव्य रूप से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कोचिंग के संचालक सह प्राचार्य दीनमणि कुमार ने बताया कि इस बार मैट्रिक की परीक्षा में उनके कोचिंग का रिजल्ट रंगरा प्रखंड में एक शानदार रिजल्ट रहा । कोचिंग के कुल 156 छात्र-छात्राओं में 87 छात्र छात्राओं प्रथम श्रेणी से उतीर्ण हुए हैं । वहीं कोचिंग के कई छात्र छात्राओं नें 400 से अधिक अंक लाकर कोचिंग सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है । इस बाबत कोचिंग के व्यवस्थापक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि उनके कोचिंग स्टूडेंट्स कैरियर टीचिंग पॉइंट […]

Noimg

करंट लगने के बाद इलाज के दौरान बिजली मिस्त्री की मौत ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र में करंट लगने के बाद इलाज के दौरान रविवार को एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई है। मृतक बिजली मिस्त्री गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिरासी निवासी अरविंद पंडित (35 वर्ष) पिता मदन पंडित बताया गया है । मिली जानकारी अनुसार पिछले 15 दिन पूर्व रंगरा थाना क्षेत्र के कालूचक गांव के समीप पोल पर काम करने के दौरान अरविंद पंडित को 11000 भोल्ट का करंट लग गया था । जिसके फलस्वरूप वह गंभीर रूप से घायल हो गया था ।आनन-फानन में परिजनों द्वारा उसे भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।जहां से नाजुक की स्थिति को देखते हुए उसे सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान […]

Noimg

वरीय भाजपा कार्यकर्त्ता को विधायक ने किया सम्मानित ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर प्रखंड के जयपुर चूहर पश्चिम पंचायत के आशाटोल में रविवार को कार्यकार्ता सम्मान सप्ताह को लेकर पैक्स अध्यक्ष महाराज शर्मा को विधायक ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. जिला महामंत्री संजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश के निर्देश पर छः अप्रैल से चौदह अप्रैल तक कार्यकर्त्ता सम्मान समारोह मनाया जा रहा है. मौके पर मंडल अध्यक्ष बिहपुर प्रभु नंदन चौधरी,पूर्व जिला प्रवक्ता प्रो. गौतम कुमार, ई .कुमार गौरव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव, पूर्व प्रखंड महामंत्री शशिभूषण यादव,देवव्रत, पंकज ,पिंकु सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. DESK 04

Noimg

विधायक ने पहाड़पुर में इंटर व मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्रों को किया सम्मानित ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के एक निजी स्कूल में रविवार को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण इंटर व मैट्रिक के छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेन्द्र ने सम्मानित किया. सम्मान समारोह की अध्यक्षता शिक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा व संचालन संजय शर्मा ने किया. समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि बिहपुर विधान सभा के तीनों प्रखंड नारायणपुर, बिहपुर व खरीक में सभी उच्च माध्यमिक विद्यालय के उत्तीर्ण छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह जल्द किया जाएगा. विद्यालय परिवार की ओर से इलाके के शिक्षक को फूल माला व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.मौके पर जिप सदस्या उषा मिश्रा,पीएचसी प्रभारी डाॅ .विनोद कुमार ,ललन मिश्रा, डाॅ. सियाराम शर्मा,डाॅ. प्रेम नागर, रामकिशोर शर्मा, दिनेश यादव, जिला महामंत्री संजय शर्मा, प्रभुनंदन […]

Noimg

भगवती स्थान झंडापुर ने जेसीसी झंडापुर को 4 विकेट से हराया ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – रविवार को मवि औलियाबाद के मैदान पर अंबेडकर प्रीमियर लीग सॉफ्ट बॉल टी 12 का उद्घाटन मुकाबला भगवती स्थान झंडापुर और जेसीसी झंडापुर के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला गया.इस मुकाबले का उद्घाटन मुखिया ऊषा निषाद ,पंसस दरोगा प्रसाद सिंह व शिक्षक अनिल कुमार दीपक ने फीता काटकर किया। वहीं टॉस जेसीसी ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये 12 ओवर में 8विकेट पर 118 रन का स्कोर खड़ा किया.जिसमें शुभम ने 48 रन बनाया। वहीं भगवती स्थान ने 9.3 ओवर में 6विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।जिसमें गोलू ने 42 रनों का योगदान दिया.इस तरह 4विकेट से मैच जीत लिया.इस मैच में अंपायर राजा व अमन ,कमेंट्री आदित्य व अमिट राणा व स्कोरर अभिषेक कुमार आदि सक्रिय नजर आ […]

Noimg

बिहपुर : रुद्र सेना संगठन ने किया बिहार सरकार का पुतला दहन ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – रविवार को बिहपुर रुद्र सेना संगठन के द्वारा बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने एवं संचालन जिला सचिव चंद्रकांत चौधरी ने किया। प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि रामनोवमी शोभायात्रा बिहारशरीफ में कुछ असामाजिक तत्वों द्वार पत्थर बाजी किया गया. बावजूद असामाजिक तत्वों पे करवाई करने के बिहार सरकार द्वारा बिहारसरीफ के बजरंगदल संयोजक कुंदन कुमार पर फर्जी करवाई करते हुए उनके घर में कुर्की तक करवा दिया. रुद्र सेना संगठन इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करता है और जल्द से जल्द असामाजिक तत्वों पर करवाई की मांग करता है. वही जिला सचिव चंद्रकांत चौधरी ने कहा बिहार […]