Month: April 2023

Noimg

औलियाबाद में मेट्रिक के सेकेंड जिला टॉपर अनुराग को किया सम्मानित ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – शनिवार को औलियाबाद में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस सम्मान समारोह में भागलपुर जिला के सेकेंड टॉपर एवं नवगछिया पुलिस जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पंकज राय के पुत्र अनुराग कुमार को अंगवस्त्र, कलम और डिक्शनरी भेंट कर सम्मानित किया. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा सच्ची लगन व कड़ी मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है.शिक्षा से ही देश व समाज का विकास संभव है.अनुराग ने छह से आठ घंटे पढ़ाई कर सफलता हासिल किया.इस सम्मान समारोह में नवजीवन नवयुवक संघ के अध्यक्ष ब्रजेश मिश्र ,सचिव संदीप मिश्र ,कोषाध्यक्ष राजेश चौधरी ,जदयु पंचायत अध्यक्ष राजीव मिश्र ,शिक्षक बबलू सर व गुलशन आदि मौजूद थे. DESK 04

Noimg

एसडीओ ने किया प्रखंड विभिन्न कार्यालय का औचक निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के एसडीओ उत्तम कुमार ने शनिवार की दोपहर को प्रखंड मुख्यालय ,आरटीपीएस काउंटर, आधार कार्ड केंद्र अन्य कई कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपालपुर का औंचक निरीक्षण किया ।उन्होंने प्रसव कक्ष, टीकाकरण कक्ष,ड्रेसिंग कक्ष,ओपीडी व जांच घर का निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना जांच की जानकारी लैब टेकनिशियन से लिया।ओपीडी में इलाज करा रहे मरीजों से मिलने वाली दवा की जानकारी ली। वही कोरोना मे बढ रहे मामले को लेकर अस्पताल में तैयारी की जानकारी लिए। वहीं एसडीओ ने बताया कि अस्पताल में सफाई को लेकर खास दिशा निर्देश दिए गए हैं। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार, व स्वास्थ्य प्रबंधक आतिश कुमार राय मौजूद थे। DESK 04

Noimg

कांग्रेस कार्यालय में बैठक का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड के लत्तीपाकर स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया । इसकी अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने किया। मौके पर केंद्र सरकार की कार्यो पर कोंग्रेसी नें जमकर आलोचना की । कोंग्रेसी नें कहा की राहुल गांधी लोकप्रिय नेता है जिस की. सदस्यता वापस लाने की मांग की हैं । वही सैदपुर दुर्गा मंदिर प्रांगण में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंकर सिंह अशोक ने बताया कि केंद्र सरकार नें सिर्फ महंगाई बढ़ाई है इससे आम जनता की कमर टूट गई है। बैठक में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। DESK 04

बोले नवगछिया एसपी – पुलिस पर हमला बेहद अशोभनीय, हमला करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमहा गाँव मे 6 अप्रैल को देर रात पुलिस पर हमला करने मामले में नवगछिया एसपी सुशांत सरोज ने बयान दिया है। एसपी ने कहा कि डिमहा के प्रदीप मण्डल पर 5 अप्रैल को डिमहा के लड्डू शर्मा ने बगीचा में आग लगाने के विरोध में एफआईआर कराया था। प्रदीप मंडल की छापेमारी के लिए पुलिस गई थी घर की महिलाओं ने पुलिस को घुसने नहीं दिया ये कहा गया कि बच्चे के साथ मारपीट की गई, अगर ये सत्य है लोग सबूत दे हम पुलिस पर भी कार्यवाही करेंगे लेकिन जिस तरह से पुलिस पर हमला हुआ वह बेहद अशोभनीय है हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी मामला दर्ज […]

Noimg

रंगरा बासा से 36 लीटर देशी शराब एवं उपकरण के साथ तीन गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा बासा से पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान 36 लीटर देसी शराब एवं शराब बनाने वाले उपकरण के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से पुलिस ने चार हांडी, गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा के अलावे शराब निर्माण में प्रयुक्त किए जाने वाले कई उपकरणों को भी बरामद किया है ।गिरफ्तार  लोगों में मांगो कुमार, सुजीत कुमार, पिता जागो मंडल एवं राकेश कुमार पिता राजेंद्र राजेंद्र मंडल बताया जाता है। गिरफ्तार तीनों शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जहां से सुजीत कुमार(13 वर्ष) एवं राकेश कुमार (14 वर्ष)विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है । DESK 04