Month: April 2023

एनएच चौक पर जेनरल स्टोर में समान और नगद की चोरी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के खरीक एनएच 31 स्थित खरीक चौक के समीप एक जेनरल स्टोर में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की रात नगद और दुकान के सामानों की चोरी कर ली.दुकानदार को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह मिली. जिसके बाद पीड़ित दुकानदार जयकिशोर यादव चौक पर स्थित अन्य दुकानों के दुकानदार के. साथ खरीक थाना पहुँचे जहाँ सभी दुकानदारों ने संयुक्तरूप से घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए गश्ती बढ़ाने की माँग की. थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने साकारात्मक आश्वासन देते हुए दुकानदारों को हर संभव सहयोग करने की बात कही. वहीं पीड़ित दुकानदार ने 10 हजार रुपये का समान और दो हजार रुपये नगद चोरी होने की बात बतायी. DESK 04

Noimg

बिहपुर – औलियाबाद में जमीन विवाद में जान मारने का प्रयास ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर प्रखंड के औलियाबाद में जमीन विवाद में जान मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है.इस बाबत अजीत राय साकिन चापरी दादपुर थाना अमरपुर जिला बांका निवासी ने झंडापुर ओपी में आवेदन देकर औलियाबाद निवासी शंकर शरण मिश्र ,मृत्युंजय मिश्र ,राजेश मिश्र ,अभिषेक मिश्र व रमोतार मिश्र को नामजद किया है.अपने आरोप में बताया की मौजा मड़वा थाना नंबर 57 खाता नंबर 1778खसरा 3642मेरी नानी स्व तुनिका देवी. पति स्व जमुना मिश्र के नाम से खतियान में दर्ज है.जिसका में वारिस हूं। मैं 30 मार्च को रामनवमी के मौके पर उक्त जमीन पर साफ सफाई कर रहा था. इसी दौरान उपरोक्त नामजद भाला ,फरसा देशी पिस्तौल से लैस होकर आया और मुझे सफाई करने से रोक दिया.जब मैं […]

Noimg

34 वर्षों से फरार चार हत्या मामले का फरारी कुख्यात को पुलिस ने दबोचा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में बिहपुर प्रखंड के जयरामपुर से 34 वर्षों से चार हत्या के मामले में फरार चल रहे एक शातिर कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया.ये शातिर अपराधी पुलिस से बचकर छिप कर जयरामपुर में एक घर में रह रहा था.बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया की ये स्थायी वारंटी रवींद्र उर्फ कारे चौधरी साकिन जयरामपुर है.इस पर करीब तीन दशक पुर्व जब जयरामपुर में फाइटर व लाइटर गुप हुआ करता था. उस समय रवींद्र फाइटर ग्रुप का सदस्य था.इस पर 1989 में जयरामपुर में हुई दो हत्या में नामजद है.वहीं 1990 में एक हत्या का नामजद आरोपी है.रवींद्र उर्फ कारे चौधरी पर मधेपुरा जिले के रतवारा थाने में 1991-1992 के मध्य में […]

Noimg

नवगछिया भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित किया गया. बैठक में जिला अध्यक्ष सहित बिहपुर विधायक ई शैलेन्द्र, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध कुशवाहा ने संगठनात्मक संरचना एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रम सामाजिक न्याय सप्ताह व बूथ सशक्तिकरण, पन्ना प्रमुखों को बूथ सत्यापित कराने को लेकर अपने अपने विचारों को रखा. बैठक में नवगछिया प्रखंड के जद यू कार्यकर्ता युवा नेता मंटू मंडल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया. सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया बैठक में जिला महामंत्री जिला उपाध्यक्ष मंत्री मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे. वही नवगछिया नगर परिषद में मुसहरी टोला में शनिवार को पार्टी के समाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम के तहत एक कार्यक्रम स्थानीय कारे मुसहर की अध्यक्षता में आयोजित की […]

Noimg

बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी प्रज्ञा को किया गया सम्मानित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – सावित्री पब्लिक स्कूल, नवगछिया की छात्रा रही प्रज्ञा भारती ने बिहार की मेजवानी में आयोजित आखिल भारतीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगियता में सम्पूर्ण भारत में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय, नवगछिया पुलिस जिला, और अपने राज्य बिहार का नाम गौरवान्वित किया है. विद्यालय परिवार द्वारा प्रज्ञा भारती को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर शिक्षाविद सह सावित्री पब्लिव स्कूल के निदेशक रामकुमार साहू ने कहा प्रज्ञा की उपलब्धि पर वे बेहद प्रश्न हैं. वास्तव में विभिन्न विधाओं में प्रतिभावान छात्र छत्राओं की तलाश करना और तराशना ही एक विद्यालय का उद्देश्य है. अगर इस तरह के कार्य मे सफलता मिलती है तो हार्दिक प्रशन्नता होती है. इस अवसर पर विद्यालय के सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रचार्य […]

Noimg

135.375 लीटर विदेशी शराब विक्रमशिला सेतु से बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

विक्रमशिला सेतु पर एक स्कॉर्पियो से परवत्ता पुलिस ने 135.375 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. पुलिस की कार्रवाई में स्कार्पियो का चालक और शराब तस्कर भागने में सफल रहा. पुलिस ने शराब के साथ स्कार्पियो को भी जब्त कर लिया है. जानकारी मिली है कि बरामद शराब में 375 एमएल की कुल 361 बोतल है. बरामद शराब की कुल मात्रा 135.375 लीटर है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि भागलपुर से शराब की एक खेप नवगछिया जाने वाला है. गुप्त सूचना के आधार पर एसआई राहुल कुमार और अविनाश राउत ने सेतु पर पहले से नाकाबंदी कर दी थी. शराब तस्कर और चालक पुलिस को देखते ही काफी दूरी पर स्कॉर्पियो को खड़ी कर […]

Noimg

12 अप्रैल को होगा कबड्डी टैलेंट सर्च प्रतियोगिता ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – बिहार राज्य कबड्डी संघ के निर्देश पर बिहार के विभिन्न जिलों में प्रतिभा खोज अभियान दिनांक दो अप्रैल से 15 अप्रैल तक हो रहा है.इसी कड़ी में 12 अप्रैल 2023 को सुबह के 10:00बजे से भागलपुर जिला के वो सभी कबड्डी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, उम्र 31 दिसंबर 2023 को 19 वर्ष व 15 वर्ष से कम हो. बालक व बालिका दोनो वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं. खिलाड़ियों की उम्र की जांच आधार कार्ड से किया जाएगा. आधार कार्ड अनिवार्य रूप से प्रतियोगिता स्थल पर लाना होगा. प्रखंड संघ के सचिव से अपने प्रखंड के स्कूल, क्लब आदि से सम्पर्क कर सूचना करेंगे. जिला में 15 दिन का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा. जिला में प्रशिक्षण […]

Noimg

भाजपा के कार्यकर्ताओं में आई दरार, बटे दो खेमे में ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

अब प्रधानमंत्री और केंद्र कमेटी ही कराएगी सुलह भागलपुर।2024 का चुनाव सामने है केंद्र में पार्टी की मजबूती को लेकर कई रणनीति बनाए जा रहे हैं लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं में दरार देखी जा रही है ,अब भाजपा कार्यकर्ता दो खेमे में बट गए हैं, अपने ही पार्टी के कार्यकर्ता अपने ही पार्टी के सदस्यों की आंखों को भा नहीं रहे, दोनों खेमा एक दूसरे की टांग खींचने में लगे हुए हैं। ताजा मामला भागलपुर जिले का है जहां तकरीबन 50 से 60 भाजपा कार्यकर्ता किसी निजी विवाह भवन में बैठक करते दिखे ,यह बैठक भागलपुर के ही कार्यकर्ता शशि मोदी और पंकज झा के नेतृत्व में किया जा रहा था, इस बैठक में अपने ही पार्टी के विरोध में […]

Noimg

आई एम ए के द्वारा स्वास्थ्य सप्ताह के छठे दिन बेबी शो का हुआ आयोजन, दर्जनों छोटे बच्चे व उनके अभिभावकों को संस्थान ने किया पुरस्कृत ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर में आईएमए के द्वारा स्वास्थ्य सप्ताह मनाया जा रहा है आज उसका छठा दिन है आज इस कार्यक्रम के तहत छोटे बच्चों के लिए आईएमए हॉल में बेबी शो का आयोजन किया गया जिसमें शहर के दर्जनों बच्चे व उनके अभिभावक की मौजूदगी थी कार्यक्रम के दौरान सभी छोटे छोटे बच्चों का मानसिक व शारीरिक जांच कर उसे प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया गया साथ ही कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों के अभिभावकों के लिए प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें कई अभिभावकों ने प्रश्नों का सही जवाब देकर पुरस्कार पाया । आज के इस बेबी शो कार्यक्रम में तीन श्रेणियां बनाई गई थी पहला जीरो से 1 वर्ष के बच्चों के लिए दूसरा 1 वर्ष […]

Noimg

भागलपुर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक संघ के बैनर सेवांत लाभ से वंचित शिक्षकों की हुई बैठक ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

तिलकामांझी भागलपुर विवि सेवानिवृत्त शिक्षक संघ के बैनर तले आज मारवाड़ी कॉलेज भागलपुर में सेवांत लाभ से वंचित शिक्षकों की बैठक संपन्न हुई। संस्थापक अध्यक्ष प्रो राम चरित्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन महासचिव प्रो अर्जुन प्रसाद ने किया जिसमें भागलपुर और मुंगेर विवि के चार दर्जन सेवानिवृत्त शिक्षक शामिल हुए। बरसों बरस से सेवांत लाभ से वंचित शिक्षकों ने विवि के अधिकारियों के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त किया और बैठक के बाद कुलपति का घेराव करने विवि पहुंच गए, जहां कुलपति सहित अन्य कोई पदाधिकारी कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। बताया गया कि कुलपति जी अचानक कल रात पटना चले गए हैं।बैठक में पारित प्रमुख प्रस्ताव – DESK 04