Month: April 2023

Noimg

फर्जी राजस्व रसीद मामले में आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर प्रखंड के चकरामी निवासी देवेंद्र मालाकार के पुत्र दिगंम्बर मालाकार उर्फ डिगो को जमीन का दाखिल खारिज के नाम पर फर्जी राजस्व रसीद मामले में भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर आरोपी के घर आनंद बिहार कॉलोनी भागलपुर एवं वहीं स्थित उनके दुकान पर छापेमारी के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नवगछिया के धोबिनिया गांव निवासी कविता देवी ने 10 धुर जमीन खरीद दिगंम्बर मालाकार से की थी. दाखिल खारिज के नाम पर सात हजार रुपया सहयोगी के साथ ठगी कर फर्जी राजस्व रसीद थमा दिया था. इस मामले का खुलासा सीओ व तत्कालीन राजस्व कर्मचारी द्वारा किया गया था. पीड़ित कविता देवी ने भवानीपुर थाना में […]

शराब पी रहे छोटू यादव गिरोह के चार अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया गांव में शराब पीने के क्रम में पुलिस ने चार अपराधियों को धर दबोचा है. गिरफ्तार अपराधियों ने पचगछिया निवासी साजन सिंह, अभिया बाजार निवासी भूचो मंडल, मकंदपुर निवासी मो मिस्टर और रौकीरमण झा है. पुलिस को सूचना मिली थी कि छोटू यादव गिरोह का कुख्यात अपराधी साजन सिंह उर्फ अजीत गांव में शराब पी रहा है. पुलिस की छापेमारी के दौरान सभी अपराधी शराब के नशे में घुत्त थे. पुलिस को देख सभी अपराधियों ने भागने का प्रयास तो किया लेकिन सभी अपराधी नशे की वजह से जमीन पर गिर जाते थे. दूसरी तरफ पुलिस बलों ने सभी अपराधियों को चारो तरफ से घेर लिया था. लिहाजा चारो पुलिस की गिरफ्त में […]