Month: February 2025

Noimg

गोपालपुर में पर्यवेक्षक और स्वच्छता कर्मी का प्रशिक्षण ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान मे कार्यरत गोपालपुर प्रखंड के सभी स्वच्छता पेर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मीयों को सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं यथा प्रधानमंत्री आवास योजना, व्यक्तिगत शौचालय, राशन कार्ड, जीविका समूह से जोड़ना, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा, सामाजिक सुरक्षा, हेल्थ कैंप एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार के अध्यक्षता मे शिविर (कैंप) लगाया गया । जिसमें प्रखंड स्तरीय संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी के द्वारा विभागीय नियमानुसार स्वच्छता कर्मी को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु चिन्हित किया गया।मौके पर प्रखंड कोर्डिनेटर विकास कुमार, राहुल कुमार अन्य कई मौजूद थे। DESK2025

Noimg

स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर बलाहा में संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारDESK20250

नवगछिया। संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के तहत संकुल विद्यालय स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर बलाहा नारायणपुर में शनिवार को संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें संकुल के सभी विद्यालयों की सहभागिता हुई और इस कार्यक्रम में लगभग 100 प्रतिभागी भैया-बहनों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बलाहा नारायणपुर की सहभागिता सराहनीय रही। वही शिशु वर्ग, बाल वर्ग के भैया एवं बहन दोनों में विजेता टीम रहा जबकि नवगछिया टीम उपविजेता रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव शंकर प्रसाद सिंहा (संकुल प्रमुख) ने भैया-बहनों को जीत की बधाई व शुभकामना दिया। वही बलाहा नारायणपुर संकुल के लगभग 20 आचार्य एवं प्रधानाचार्य ने एक साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस कार्यक्रम में संरक्षक राजेंद्र यादव एवं […]

Noimg

क्लीन एंड ग्रीन नवगछिया फाउंडेशन द्वारा आज 23 फरवरी को मनाया जाएगा रक्तदान उत्सव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। क्लीन एंड ग्रीन नवगछिया फाउंडेशन द्वारा आज 23 फरवरी को स्व रामावतार प्रसाद सर्राफ के पुण्य स्मृति पर बाल भारती (पोस्ट ऑफ़िस रोड) में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। रक्तदान का कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से संध्या 04 बजे तक होगा। इस कार्यक्रम में नगर के कई गणमाय व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। रक्तदान उत्सव को लेकर रक्तदानियों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। मिडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि रक्तदान शिविर को लेकर तैयारी कर ली गई है। रक्तदानियों को रक्तदान करने के लिए प्रचार प्रसार के माध्यम से प्रेरित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष चन्द्रगुप्त साह, संयोजक श्रीधर कुमार, सचिव राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्रम भुडोलिया, मिडिया प्रभारी अशोक केडिया, […]

Noimg

पीएम के किसान सम्मान निधि कार्यक्रम सह जनसभा के लिए आमजनों को आने का दिया आमंत्रण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया: आगामी 24 फरवरी को भागलपुर हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसान सम्मान निधि कार्यक्रम और जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर नवगछिया नगर में शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने अपने दल के नेताओं के साथ नवगछिया बाजार भ्रमण कर आम जनता को इस ऐतिहासिक जनसभा में भाग लेने का आमंत्रण दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद, महामंत्री मुकेश राणा, कौशल जयसवाल, कुणाल गुप्ता, गौरव सिंह, रंजीत झा, विक्रम सिंह और कैन्हया केडिया सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। सैयद शाहनवाज हुसैन ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आम जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भागलपुर में 24 […]

Noimg

किसानों व आमजनों को पीएम के कार्यक्रम में पहुंचने का दिया आमंत्रण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। 24 फरवरी को भागलपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बिहपुर विस एनडीए जोरशोर से जुटा हुआ है। बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र के दिशा-निर्देशन में भाजपा नेता-कार्यकर्ता गांव-गांव व टोला-टोला में जाकर किसानों व आमजनों को पीएम के कार्यक्रम में पहुंचने का आमंत्रण पत्र भी दे रहे हैं। वहीं जनसंपर्क और जागरूकता अभियान को गति देने के लिए जन जागरण रथ के साथ विधायक ई शैलेंद्र ने भी गांवों के टोले मुहल्ले में जाकर नुक्कड़ सभा किया। विधायक ने कहा कि पीएम का भागलपुर आगमन हमारे लिए गौरव व हर्ष का क्षण है। विधायक ने आमजन व किसानों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। देश के किसानों को प्रधानमंत्री […]

Noimg

नवगछिया पुलिस के तत्वाधान में निकाली गई जागरूकता रैली ||GS NEWS

नवगछियास्वतंत्रता दिवस 2020DESK20250

बिहार पुलिस सप्ताह 2025 के अंतर्गत पुलिस जिला नवगछिया के तत्वाधान में नवगछिया आदर्श थाना के थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह के नेतृत्व में बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड से नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का उद्देश्य समाज को नशा से होने वाली बुराइयों और उसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था। रैली का शुभारंभ थाना प्रभारी रवि शंकर सिंह, बाल भारती प्रबंधन समिति के सचिव अभय प्रकाश मुनका, प्राचार्य कौशल किशोर जयसवाल और प्रशासक डी.पी. सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली बाल भारती विद्यालय से प्रारंभ होकर महाराज जी चौक, वैशाली होटल चौक होते हुए नवगछिया रेलवे स्टेशन तक पहुंची, और फिर स्टेशन से हरिया पट्टी होते हुए विद्यालय वापस लौटी। इस रैली […]

Noimg

बेटी है तो कल है… बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज मुक्त समाज बनाओ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

करारी तीनटंगा में अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा जागरूकता रैली व नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया अनुमंडल स्थित एनएच 31 पर स्थित अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ‘बेटी बोझ नहीं.. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और ‘दहेज मुक्त देश बनाओ’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था। कार्यक्रम में दहेज के दुष्प्रभावों और बेटियों की शिक्षा पर विशेष रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम के तहत शनिवार, 22 फरवरी को करारी तीन टंगा में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में स्कूल के छात्रों ने अपने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं, जिनपर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘दहेज […]

Noimg

प्रधानमंत्री कार्यक्रम को लेकर 24 फरवरी के लिए यातायात व्यवस्था का आदेश जारी || GS NEWS

भागलपुरस्मार्ट सिटीDESK 1010

भागलपुर, 24 फरवरी 2025: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी के मद्देनजर 24 फरवरी को यातायात व्यवस्था को लेकर डीएम कार्यालय से आदेश जारी किया गया है। सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं और भागलपुर शहर में पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित किया गया है। भागलपुर शहर की पार्किंग व्यवस्था: दूसरे जिले से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थलों का विवरण: वाहन प्रतिबंधित मार्ग: महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश: यह व्यवस्था प्रधानमंत्री कार्यक्रम की सफलता के लिए सुनिश्चित की गई है ताकि यातायात निर्बाध रूप से चले और कार्यक्रम में शामिल होने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। DESK 101

Noimg

डीएम ने पार्किंग स्थलों का किया दौरा, पीएम कार्यक्रम की तैयारी का लिया जायजा ||GS NEWS

निरीक्षणDESK 1010

भागलपुर, 24 फरवरी 2025: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शहरी क्षेत्र के विभिन्न पार्किंग स्थलों पर हो रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कुंदन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर धनंजय कुमार, पीएचडी के कार्यपालक अभियंता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक निर्देश दिए। DESK 101

Noimg

24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का होगा ऐतिहासिक जनसभा, भागलपुर के हवाई अड्डा में ||GS NEWS

भागलपुरDESK 1010

भारतीय जनता पार्टी की महिलाओं ने पीला अक्षत बांट कर शहरवासियों को दिया निमंत्रण भागलपुर में आगामी 24 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक जनसभा आयोजित किया जाएगा। इस जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी 19वीं किस्त के तहत किसान योजना की बड़ी सौगात देंगे और आम जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन की कामना करते हुए भारतीय जनता पार्टी की महिला मातृशक्ति ने आज शहरवासियों को पीला अक्षत बांटकर निमंत्रण दिया। बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं ने अपील की कि अधिक से अधिक लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनने के लिए 24 फरवरी को भागलपुर के हवाई अड्डा पहुंचें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के लिए जन्म से मृत्यु तक की योजनाओं का […]