Month: February 2025

Noimg

सड़क दुर्घटना में दो मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल, मायागंज रेफर || GS NEWS

सड़क दुर्घटनाDESK 1010

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कोलगामा गांव के समीप दो मोटरसाइकिलों में भीषण टक्कर हो गई, जिससे दोनों मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद, ग्रामीणों ने दोनों घायलों को तत्काल सुल्तानगंज अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने घायल व्यक्तियों का उपचार किया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में से एक मोटरसाइकिल चालक हिमांशु कुमार, जो कोलगामा गांव के इन्द्रदेव यादव का पोता है, की पहचान हुई है, जबकि दूसरे चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही सुल्तानगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। DESK 101

Noimg

वरिष्ठ पत्रकार शंकर दयाल ठाकुर के निधन पर प्रेस क्लब ऑफ भागलपुर के सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि || GS NEWS

दुखदनिधनDESK 1010

भागलपुर के पीरपैंती के वरिष्ठ पत्रकार शंकर दयाल ठाकुर का निधन दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रेस क्लब ऑफ भागलपुर ने शोक सभा का आयोजन किया, जो स्थानीय सैनडिस्क कंपाउंड में हुआ। इस शोक सभा में भागलपुर के सभी पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर शंकर दयाल ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा की अध्यक्षता भागलपुर के वरिष्ठ संवाददाता मदन झा ने की। इस अवसर पर पत्रकार मिलिंद गुंजन ने कहा, “शंकर दयाल जी का पत्रकारिता में लंबा अनुभव था, और उनके निधन से भागलपुर के पत्रकारों में गहरी शोक की लहर है। इस दुख की घड़ी में हम सभी […]

Noimg

शाहनवाज हुसैन ने लोगों से की अपील, बांटें आमंत्रण पत्र, कहा पीएम के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे || GS NEWS

भागलपुरराजनीतिDESK 1010

भागलपुर में 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आमंत्रण पत्र बांटे। इस अवसर पर उन्होंने भागलपुर के लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में शामिल हों। मीडिया से बातचीत करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि किसानों का कल्याण, उनकी खुशहाली और समृद्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी भागलपुर में किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे, और यह आयोजन भागलपुर की पावन धरती पर हो रहा है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित रहेंगे और उनका संबोधन […]

Noimg

कांग्रेस के गांधी भाजपा में हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने किया स्वागत || GS NEWS

राजनीतिDESK 1010

भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 फरवरी को होने वाली आम जनसभा और किसानों के साथ संवाद के आयोजन की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसी बीच, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रेस वार्ता आयोजित कर लोगों से ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने की अपील की। वहीं इस दौरान एक अनोखी घटना सामने आई, जब भागलपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता और रंगकर्मी नाटककार विजय कुमार झा गांधी ने कांग्रेस से असंतोष व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। विजय झा गांधी ने कहा कि वह अपने जीवनभर गांधी विचारों पर चलकर कांग्रेस पार्टी के विचारधाराओं को आगे बढ़ाते रहे, लेकिन अब उन्हें लगता है कि […]

Noimg

प्रधानमंत्री मोदी के आमसभा को बनाएं ऐतिहासिक- दिलीप जायसवाल || GS NEWS

आयोजनभागलपुरDESK 1010

भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आयोजित “किसान सम्मान जनसभा” (24 फरवरी 2025) कार्यक्रम की सफलता के लिए मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार सह प्रदेश अध्यक्ष बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के दिलीप जायसवाल और प्रदेश अध्यक्ष, बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) -सह- उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार के उमेश कुशवाहा ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की जनता से अपील की। दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी न केवल भागलपुर बल्कि पूरे देश के लिए कई योजनाओं की झड़ी लगाने वाले हैं। वहीं उमेश सिंह कुशवाहा ने भी प्रधानमंत्री की योजनाओं का महत्व […]

Noimg

नवमी फेल हैं तेजस्वी, लेकिन इनके पास लगता है कोई डॉक्टरी अनुभव भी है: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ||GS NEWS

राजनीतिDESK 1010

भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर बिहार के कई मंत्री पिछले कई दिनों से भागलपुर दौरे पर हैं। इस तैयारी के बीच, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और जनता दल यूनाइटेड प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की। इस दौरान दोनों घटक दल के प्रदेश अध्यक्षों ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव द्वारा नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर किए गए बयान पर तंज कसते हुए कहा कि “तेजस्वी कोई डॉक्टर नहीं हैं, और न ही वे किसी स्वास्थ्य की जांच कर सकते हैं। वह नवमी में फेल […]

Noimg

नवगछिया प्रखंड में पंचायत समिति की बैठक, पुराने योजनाओं के तहत लंबित भुगतान पर लिया निर्णय ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया प्रखंड में पंचायत समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में यह तय किया गया कि पिछले तीन वर्षों में पंचायतों के तहत किए गए कार्यों का भुगतान जल्द से जल्द किया जाएगा। उपप्रमुख गौतम कुमार ने बैठक में इस फैसले की जानकारी दी और बताया कि पकरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य धीरेंद्र सिंह, जमुनिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र साह, नगरह पंचायत के पंचायत समिति और तेतरी पंचायत के पंचायत समिति के योजनाओं के तहत किए गए कार्यों का भुगतान अभी तक लंबित है। बैठक में छह पंचायतों के तीन वर्षों के किए गए कार्यों का भुगतान करने का निर्णय लिया गया। उपप्रमुख गौतम कुमार ने कहा कि यह निर्णय […]

Noimg

जेपी कॉलेज नारायणपुर के एनएसएस द्वारा विशेष शिविर के पांचवे दिन शिक्षा जागरूकता और आंगनबाड़ी केंद्रों पर फोकस ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नारायणपुर: जेपी कॉलेज नारायणपुर के एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित विशेष शिविर के पांचवें दिन शुक्रवार को शिक्षा जागरूकता, सर्वेक्षण और आंगनबाड़ी केंद्रों पर आधारित विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षा जागरूकता रैली से हुई, जो कॉलेज से शाहपुर और चौहद्दी गांव तक निकाली गई। इस रैली में स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व, स्कूल में नामांकन, बालिका शिक्षा और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। स्वयंसेवकों ने “शिक्षा का अधिकार, सबका अधिकार” जैसे नारों के माध्यम से अभिभावकों को प्रेरित किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और उनकी शिक्षा पर ध्यान दें। रैली के दौरान ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें बताया गया कि बच्चों का […]

Noimg

आज सीसीएल की कंमेंट्री करेंगे अभिषेक शानू ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग में अभिषेक शानू की कंमेंट्री का जोरदार प्रदर्शन नवगछिया : सूरत के लाल भाई कंट्रेटर स्टेडियम में इस शनिवार और रविवार को होने वाली सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL) में मशहूर कमेंटेटर अभिषेक शानू एक बार फिर अपनी आवाज़ का जादू बिखेरेंगे। जियोहॉटस्टार और सोनी स्पोर्ट्स 3 पर सीधा प्रसारण किया जाएगा, जहां लाखों दर्शक उनके द्वारा की गई कंमेंट्री का लुत्फ उठाएंगे। अभिषेक शानू, जो पहले भी एशिया कप और विभिन्न राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में कमेंट्री कर चुके हैं, इस बार सीसीएल के विशेष मैचों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। बिहार के भागलपुर जिले के भ्रमरपुर गांव के रहने वाले अभिषेक ने कम उम्र में ही क्रिकेट कमेंट्री में खुद को साबित किया है। उन्होंने […]

Noimg

नवगछिया स्टेशन पर भाजपा और जद यू नेताओं का भव्य स्वागत, एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया अभिवादन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जाने के क्रम में नवगछिया स्टेशन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल और जद यू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिवादन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। स्वागत समारोह में भाजपा के विधायक ई शैलेन्द्र, जदयू विधायक गोपाल मंडल, पूर्व सांसद अनिल यादव, विनोद मंडल, सुबोध कुशवाहा, मुकेश राणा, वीरेंद्र सिंह, चंदेश्वरी सिंह, मो कमरूजमा अंसारी, प्रभु चौधरी, रूपेश रूप, दिनेश यादव, प्रो. गौतम, अजय कुशवाहा, कुणाल गुप्ता, कौशल जयसवाल सहित भाजपा, जद यू, और लोजपा के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। समारोह में उपस्थित नेताओं ने एनडीए की एकजुटता और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। […]