Month: February 2025

Noimg

बिहपुर दक्षिण पंचायत क्रिकेट टूर्नामेंट : नवगछिया की शानदार जीत, छोटू बने मैन ऑफ द मैच ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : बिहपुर दक्षिण पंचायत के सोनबर्षा रामनगर मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को एमबीसीसी नवगछिया और ममलखा (सबोर) के बीच शानदार मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नवगछिया की टीम ने 16 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाये। छोटे कुमार ने 116 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि चंदन ने भी 58 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ममलखा की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 229 रन ही बना सकी। बल्लेबाजी में निर्मल कुमार ने 112 रनों का योगदान दिया। नवगछिया की ओर से अमित कुमार ने 4 विकेट लिए, वहीं छोटू कुमार ने भी 2 विकेट हासिल किए। मैच के दौरान छोटू ने 10 गेंदों पर 10 छक्के भी […]

Noimg

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एनडीए कार्यालय में की समीक्षा बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

बैठक में सूबे की मत्स्य व पशुपालन मंत्री रेणू देवी व विधायक ई शैलेंद्र थे उपस्थित नवगछिया। 24 फरवरी को भागलपुर हवाई अड्डा में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भाजपा नेता युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। वही तैयारी को लेकर बिहपुर एनडीए कार्यालय में सूबे की मस्त्य व पशुपालन मंत्री रेणू देवी, विधायक ई शैलेंद्र की उपस्थिति में तैयारी की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जदयू के प्रमंडलीय प्रभारी प्रह्लाद सरकार, नवगछिया जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, बिहपुर प्रभारी अमरेंद्र चंद्रवंशी व बिहार महादलित आयोग के पूर्व अध्यक्ष संजय राम आदि समेत अन्य कई एनडीए नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनोज लाल व संचालन भाजपा जिला मुख्य प्रवक्ता प्रो गोतम ने किया। मंत्री […]

Noimg

विक्रमशिला महाविहार के चारों ओर के पहाड़ों को संरक्षित करे सरकार – नागरिक समिति || GS NEWS

भागलपुरराजनीतिDESK 1010

@ समिति के प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर सौंपेंगे ज्ञापन* प्रदीप विद्रोही भागलपुर: प्राचीन विक्रमशिला महाविहार के विकास और संरक्षण को लेकर विक्रमशिला नागरिक समिति, कहलगांव के कार्यकारिणी समिति की बैठक भदेर स्थित एक विवाह भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने की, और इसमें समिति के सदस्यों ने विक्रमशिला महाविहार के चारों ओर स्थित पहाड़ों को संरक्षित करने और इसे एक पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग की। बैठक में सभी सदस्यों ने एकमत से प्रस्ताव पारित किया कि विक्रमशिला और केंद्रीय विश्वविद्यालय का पठन-पाठन चालू वर्ष से ही शुरू किया जाए। इसके साथ ही, इस विश्वविद्यालय में तकनीकी शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए कृषि, आयुष, मेडिकल और अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों की पढ़ाई […]

Noimg

कर्ण और मातृ भाषा अंगिका की उपेक्षा नहीं सहेंगे अंग प्रदेश के लोग, दानवीर कर्ण की प्रतिमा होगी स्थापित ||GS NEWS

भागलपुरDESK 1010

प्रदीप विद्रोही भागलपुर : अंग जन गण, अंग मदद फाउंडेशन और अंगिका विकास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में विश्व मातृभाषा दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय अंग समागम में देशभर से आई कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर अंग प्रदेश की संस्कृति, भाषा और महापुरुषों के योगदान को सम्मानित करते हुए 12 संघर्षशील महिलाओं को कर्ण पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भागलपुर में जन्मे नाटककार वीरेंद्र नारायण के सुपुत्र और आइआइटी रुड़की के प्राध्यापक विजय नारायण, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय केंद्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो मनोज कुमार, शिक्षाविद डॉ रतन मंडल, समाजसेवी शंभू दयाल खेतान ने किया। अतिथियों का स्वागत डॉ सुधीर मंडल, वंदना झा और डॉली मंडल ने किया। कार्यक्रम का मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार […]

Noimg

कहलगांव जनसुराज अनुमंडल कार्यालय में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के कमिटी की घोषणा संपन्न || GS NEWS

राजनीतिDESK 1010

@ कई नई चेहरों को दी गई नई जिम्मेदारी।जिला अध्यक्ष अरविंद साह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई पार्टी की शपथ प्रदीप विद्रोही कहलगांव (भागलपुर).कहलगांव में शुक्रवार को प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष अरविंद साह जी की अध्यक्ष में किया गया। इस कार्यक्रम में कहलगांव,पीरपैंती व सन्हौला प्रखंड के नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंग वस्त्र प्रदान कर पार्टी की शपथ दिलाई गई।जिला मुख्य मुख्य प्रवक्ता रीतेश सिंह ने बताया कि संगठन को बजबूत करने के लिए कई नए चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई।जिसमें कहलगांव प्रखंड की महिला अध्यक्ष राजूरंजना को बनाया गया तो वही अनिल भारती को कहलगांव प्रखंड उपाध्यक्ष की कमान सौपी गई।उधर पीरपैंती से सुमित सिंह को भी पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। […]

Noimg

गंगा मुक्ति आंदोलन की 43वीं वर्षगांठ आज ||GS NEWS

आयोजनDESK 1010

गंगा बेसिन, समस्याएं और समाधान पर होगी चर्चा प्रदीप विद्रोही भागलपुर : जिले के कहलगांव में दो दिवसीय राष्ट्रीय विमर्श गंगा बेसिन – समस्याएं और समाधान की शुरुआत गंगा मुक्ति आंदोलन के 43वी वर्षगांठ पर शुरू हो रहा है. यह आयोजन 23 फरवरी तक चलेगा. 22 फरवरी को काली घाट में 11 बजे से खुला सत्र होगा जिसमें गंगा मुक्ति आंदोलन के इतिहास, उपलब्धि, बाधाएं और वर्तमान स्थिति पर चर्चा होगी. खुले सत्र में आगंतुक अतिथियों के उदगार भी होंगे. इस बीच सम्मेलन में गंगा को गंगा रहने दो, गंगा को अविरल बहने दो विषय पर भी विचार होगा। सुल्तानगंज से कहलगांव तक डॉल्फिन अभ्यारण के कारण मछुआरों की ऊपर हो रहे शोषण के खिलाफ भी चर्चा होगी।गंगा मुक्ति आंदोलन, […]

Noimg

सनोखर बाजार में 15 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस || GS NEWS

घटनानिधनDESK 1010

भागलपुर के सनोखर थाना क्षेत्र के सनोखर बाजार में देर शाम एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । मृतका की पहचान प्रकाश केसरी की 15 वर्षीय पुत्री के रूप में हुई है, जो उच्च विद्यालय सनोखर हाट में दशवीं कक्षा की छात्रा थी मृतक के परिवार वालों ने कहा कि बगल के ही वीरेंद्र भारती के भाई राजेश भारती रेप करने के बाद हत्या कर मेरे घर में लाकर रख दिया और बताया कि आपकी लड़की ने फां””सी लगाकर आ””त्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है . फिलहाल,सनोखर थाना पुलिस एवं एफएसएल की टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि सच्चाई का खुलासा हो सके पोस्टमार्टम रिपोर्ट और […]

Noimg

नगर निगम के सभी कर्मियों ने मैराथन दौड़ लगाकर साफ-सफाई का दिया संदेश || GS NEWS

नगर निगमDESK 1010

भागलपुर: नगर निगम के मेयर डॉ. वसुंधरा लाल, डिप्टी मेयर सलाहुद्दीन हसन और नगर निगम के सभी अधिकारियों व कर्मियों ने एक अनूठे तरीके से शहरवासियों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए तिलकामांझी से हवाई अड्डा के गेट तक मैराथन दौड़ लगाई। इस दौड़ का उद्देश्य शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देना और नागरिकों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था। मेयर डॉ. वसुंधरा लाल ने भागलपुर शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घर के आसपास सफाई रखें और खुद को स्वस्थ रखने का प्रयास करें। डिप्टी मेयर सलाहुद्दीन हसन ने भी इस अभियान के महत्व को बताते हुए कहा कि नगर निगम के सभी अधिकारी और कर्मी मिलकर शहरवासियों को यह संदेश […]

Noimg

एनडीए की महिलाओं ने अपनी हथेलियों पर मेहंदी से कमल फूल और नरेंद्र मोदी लिखकर प्रधानमंत्री के स्वागत की कर रही तैयारी ||GS NEWS

भागलपुरDESK 1010

भागलपुर: आगामी 24 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भागलपुर आ रहे हैं, जहां वे 19वीं किस्त किसान योजना के तहत किसानों को एक बड़ी सौगात देने और आम जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। उनके आगमन को लेकर एनडीए की महिला कार्यकर्ताओं ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत और कार्यक्रम की सफलता की कामना को लेकर आज एनडीए कार्यालय में एक भव्य नमो मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एनडीए की सभी महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी हथेलियों पर मेहंदी से कमल फूल और नरेंद्र मोदी का नाम लिखकर उनका स्वागत करने की अनोखी तैयारी की है। यह आयोजन एनडीए के पांचों घटक दलों की महिला मातृशक्ति के संयोजन में […]