Month: February 2025

Noimg

23 फरवरी को बाबा बूढ़ानाथ भक्त मंडल के द्वारा निकाली जाएगी शहर में भव्य निशांत शोभायात्रा ||GS NEWS

आयोजनभागलपुरDESK 1010

फूलों की वर्षा, रंग गुलाल, ढोल नगाड़ों की भक्ति धुन पर झूमेंगे शहरवासी, भंडारा, श्रृंगार व भजन संध्या का होगा भव्य आयोजन भागलपुर: आगामी 23 फरवरी को बाबा बूढ़ानाथ भक्त मंडल द्वारा आयोजित 11वीं निशान शोभायात्रा एक भव्य रूप में शहर में निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा गौशाला प्रांगण से सुबह प्रारंभ होकर बुढ़ानाथ मंदिर परिसर में समाप्त होगी। इस अवसर पर पूरे शहर को आमंत्रित करने के लिए एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें यात्रा के कार्यक्रम की जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता में बताया गया कि इस शोभायात्रा में वे सभी श्रद्धालु जिनके कंधे पर निशान होगा, उनके ऊपर फूलों की वर्षा की जाएगी। इसके साथ ही यात्रा के दौरान रंग गुलाल और ढोल नगाड़ों की धुन […]

Noimg

पीएम मोदी का अंग की धरती पर होगा ऐतिहासिक स्वागत- जनक राम ||GS NEWS

भागलपुरDESK 1010

देशवासियों को प्रधानमंत्री देंगे कई योजनाओं का लाभ, पूर्वांचल का हाथ करेंगे मजबूत भागलपुर: आगामी 24 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भागलपुर के हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले हैं, जहां वह किसानों के लिए कई योजनाओं की सौगात देंगे और आम जनों को संबोधित करेंगे। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे आयोजित होगा, जिसको लेकर शहर में सुरक्षा इंतजामों के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम के चलते भागलपुर में राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं, और दिग्गज नेताओं का काफिला आना शुरू हो गया है। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह […]

Noimg

नवगछिया में खुला कोसी क्षेत्र का सबसे बड़ा मॉल “सीताराम” ||GS NEWS

उद्घाटनDESK 1010

फीता काटकर व कन्या पूजन कर हुआ उद्घाटन सैकड़ों की भीड़ रही मौजूद नवगछिया: नवगछिया में कोसी क्षेत्र का सबसे बड़ा मॉल SITARAM का भव्य उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर शोरूम के संचालक परिवार द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की गई और कन्या पूजन का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह में सैकड़ों लोग उपस्थित हुए संचालक दोनों भाई ओम प्रकाश चिरानिया एवं संदीप चिरानियों को शुभकामनाएं दीं। यह मॉल अब क्षेत्र का सबसे बड़ा शॉपिंग डेस्टिनेशन बन गया है, जहाँ हर परिवार के लिए शॉपिंग की शानदार सुविधा उपलब्ध है। मॉल में ग्राहकों के लिए सभी प्रकार के कपड़े और रेडिमेड वस्त्र एक छत के नीचे मिलेंगे। ग्राउंड फ्लोर पर महिलाओं के लिए फैशनेबल और आरामदायक कपड़े, 14 से 18 साल की […]

Noimg

नवगछिया के तीनटंगा में अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा होगा जागरूकता रैली व नुक्कड़ नाटक का आयोजन|| GS NEWS

आयोजनDESK 1010

नवगछिया: नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया अनुमंडल स्थित एनएच 31 पर स्थित अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ‘बेटी बोझ नहीं .. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और ‘दहेज मुक्त देश बनाओ’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में दहेज के दुष्प्रभावों और बेटियों की शिक्षा पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के तहत कल शनिवार, 22 फरवरी को रंगरा प्रखंड के संत विनोबा उच्च विद्यालय झल्लू दास तीन टंगा में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय के संचालक अमरेंद्र सिंह मुन्ना ने कहा, “हमारे समाज में बेटियों को बराबरी का हक देना अत्यंत महत्वपूर्ण है। दहेज की कुप्रथा को समाप्त […]

Noimg

नवगछिया के प्राइवेट स्कूली हॉस्टल में घटिया भोजन, बच्चों के स्वास्थ्य से हो रहा खिलवाड़, अभिभावकों को दिया जा रहा झूठा आश्वासन || GS NEWS

ठगीदुखदDESK 1010

नवगछिया अनुमंडल में स्थित कई आवासीय विद्यालयों में बच्चों के रहने और खाने की व्यवस्था भगवान भरोसे है। अभिभावकों को झांसे में लेकर बच्चों को छात्रावास में भेजा जाता है, लेकिन वहां की स्थिति अत्यंत खराब है। इन विद्यालयों में बच्चों को ना तो हवादार कमरे मिलते हैं, और कई जगहों पर तो कच्चे मकान या चादर से बने हुए छत वाले कमरे में रखा जाता है। इसके अलावा, बच्चों को मिलने वाली शिक्षा तो कहीं ठीक रहती है, लेकिन खाने-पीने और स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत बेहद खराब है। अभिभावकों का आरोप है कि जब बच्चों की तबियत खराब होती है, तो स्कूल प्रशासन पल्ला झाड़कर उनसे यह कहता है कि वे अपने बच्चों को लेकर जाएं। कई मामलों में […]

Noimg

पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी को लेकर कार्यकर्ता बैठक आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 24 फरवरी को भागलपुर में होने वाली जनसभा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए नवगछिया में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक नवगछिया पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद की अध्यक्षता में हुई, जिसमें बिहार सरकार की मंत्री और नवगछिया प्रभारी रेणु देवी और बिहार भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने भाग लिया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री मुकेश राणा ने किया, और इसमें सभी मंडल अध्यक्षों से जनसभा की तैयारी का फीडबैक लिया गया। मंत्री रेणु देवी और प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नवगछिया के कार्यकर्ता काफी सजग हैं और आगामी जनसभा में नवगछिया से पचास हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। गांव-गांव […]

सनोखर बाजार में 15 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। जिले के सन्हौला प्रखंड स्थित सनोखर थाना क्षेत्र के सनोखर बाजार में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रकाश केसरी की 15 वर्षीय पुत्री के रूप में हुई है। जो राष्ट्रीय उच्च विद्यालय सनोखर हाट में दशवीं कक्षा की छात्रा थी।घटना के संबंध में चर्चा यह है कि बगल के ही वीरेंद्र भारती के घर में छात्रा की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। इसके बाद वीरेंद्र भारती के भाई राजेश भारती ने मृतक छात्रा के शव को . उसके पिता प्रकाश केसरी के घर लाकर रख दिया और बताया कि आपकी लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। आसपास के लोग तरह-तरह […]

Noimg

मिलकी गांव में सात दिवसीय उर्स का आयोजन आज, चादरपोशी से होगा समापन ||GS NEWS

बिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

बिहपुर प्रखंड अंतर्गत मिलकी गांव में दाता मांगन शाह रहमतुल्ला अलैह का सात दिवसीय उर्स आज से शुरू हो रहा है। उर्स का समापन बिहपुर थाना की ओर से थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर के नेतृत्व में चादरपोशी के साथ किया जाएगा। इस मौके पर भागलपुर के पूर्व सांसद शाहनवाज हुसैन, बिहपुर विधायक ईं कुमार शैलेंद्र समेत सैकड़ों कार्यकर्ता दाता के दरबार में चादरपोशी करेंगे और क्षेत्र में अमन-चैन की कामना करेंगे। उर्स के समापन समारोह में पूर्व प्रमुख अरविंद चौधरी, नवगछिया जिला भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रो. गौतम, आलोक सिंह बंटू सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, सदर मु. ईरफान आलम, सचिव मु. अबुल हसन, उपाध्यक्ष असद राही, उप सचिव शहाबुद्दीन, खजांची जैनूल अंसारी आदि भी उपस्थित रहेंगे। […]

Noimg

जेपी कॉलेज में एनएसएस विशेष शिविर के चौथे दिन एमएसएमई कार्यशाला और एचआईवी/एड्स जागरूकता रैली का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नारायणपुर : जेपी कॉलेज में गुरुवार को एनएसएस विशेष शिविर के चौथे दिन एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दिन संत रैदासा फाउंडेशन के अजय कुमार रविदास द्वारा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और रोजगार सृजन पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में स्वयंसेवकों और ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के अवसरों, उद्यमिता की संभावनाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यशाला के बाद, प्राचार्य डा. सत्येंद्र कुमार ने एमएसएमई सेक्टर के ग्रामीण अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी कम करने में महत्वपूर्ण योगदान की बात की। कार्यशाला के समापन के बाद, सभी एनएसएस स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डा. रितिका गौतम के नेतृत्व में एचआईवी/एड्स जागरूकता रैली निकाली। इस रैली के माध्यम से स्वयंसेवकों ने फ्लायर्स और पोस्टरों के जरिए […]

Noimg

मधुरापुर में श्री श्री 108 राम वन हनुमान मंदिर की पहली वर्षगांठ पर निकला भव्य कलश शोभा यात्रा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नारायणपुर : मधुरापुर स्थित वार्ड नंबर सात के श्री श्री 108 राम वन हनुमान मंदिर की पहली वर्षगांठ पर गुरुवार को भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में राम दरबार, बाल कृष्ण, शिव परिवार, हनुमान, श्रवण कुमार समेत विभिन्न धार्मिक झांकियाँ गाजे-बाजे के साथ रथों पर सजी हुई थीं। कलश शोभा यात्रा में 551 महिला एवं कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया और यात्रा मधुरापुर से होते हुए बलाहा गंगाघाट तक गई। वहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगाजल भरा गया। इसके बाद यात्रा नगर भ्रमण करती हुई रामधुन स्थल पहुंची, जहां घट स्थापना की गई और अखंड हनुमान चालीसा का पाठ शुरू हुआ। इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष सुभाष यादव ने पूजन स्थल पर भगवान गणेश, राम […]