April 20, 2025
भागलपुर में जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ का कार्यालय उद्घाटन, ललन सर्राफ ने कहा – “2025 में फिर से नीतीश, 2025 में 225” ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। जनता दल यूनाइटेड के व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ भागलपुर महानगर के कार्यालय का उद्घाटन रविवार को विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता, जदयू के प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ललन सर्राफ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भागलपुर में जदयू का यह पांचवां कार्यालय है और इससे संगठन की मजबूती का अंदाजा लगाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान 80 कार्यकर्ताओं एवं वार्ड अध्यक्षों को पार्टी का सदस्यता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। “विपक्ष को ढूंढनी पड़ेगी सीट” ललन सर्राफ ने अपने संबोधन में कहा कि भागलपुर के कार्यकर्ता इतने जांबाज हैं कि जिस दल में ये होंगे, वहां […]