Month: April 2025

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर स्वराज आश्रम में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक, समाधान की उठी मांग ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK20250

बिहपुर प्रखंड के ऐतिहासिक स्वराज आश्रम प्रांगण में शनिवार को बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप गुट), बिहपुर इकाई की बैठक वरीय जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बिहपुर प्रखंड के सक्रिय शिक्षकों ने भाग लिया और विभिन्न शिक्षक समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई। बैठक में यह मांग की गई कि सक्षमता परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण करने के बावजूद जो शिक्षक काउंसलिंग से वंचित हैं, उनका काउंसलिंग कराया जाए। साथ ही विशिष्ट शिक्षक के रूप में योगदान देने वालों को वेतन संरक्षण देते हुए वेतन निर्धारण की कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में सभी बकाया वेतन भुगतान, शिक्षकों को एसीपी/एमएसपी लाभ देने तथा पीएम श्री योजना में शामिल विद्यालयों के शिक्षकों […]

समाजसेविका बेबी कुमारी के पुत्रों ने जेईई मेन में लहराया परचम, क्षेत्र में खुशी की लहर ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के बीरबन्ना निवासी समाजसेविका व बिहपुर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी बेबी कुमारी और शिक्षक नेता प्रियरंजन कुमार के दो पुत्रों—हरिवंश राय और मनमोहन राय—ने एनटीए द्वारा आयोजित जेईई मेन की फाइनल परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। प्रियरंजन कुमार ने बताया कि हरिवंश ने 77 पर्सेंटाइल तथा मनमोहन ने 57 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर परीक्षा में सफलता हासिल की। दोनों भाइयों ने उच्च माध्यमिक विद्यालय, नारायणपुर से बारहवीं की परीक्षा विज्ञान संकाय से क्रमशः 84% व 82% अंकों से उत्तीर्ण की थी। दोनों छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों के मार्गदर्शन और स्वाध्याय को दिया है। बेटों की इस सफलता से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रधानाध्यापक प्रभंजन कुमार, जयशंकर ठाकुर, राजकुमार […]

जयमंगल टोला में मिनी जेपीएल टूर्नामेंट का रोमांचक समापन, मानसीका टीम बनी चैंपियन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

फाइनल में जेसीसी जयमंगल टोला को पांच रन से हराकर जीता खिताब नवगछिया के इस्माइलपुर प्रखंड अंतर्गत छोटी परवत्ता पंचायत के जह्नावी चौक स्थित जयमंगल टोला में मिनी जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को बड़े ही रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में मानसीका और जेसीसी जयमंगल टोला की टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मानसीका की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 144 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेसीसी जयमंगल टोला की टीम 15 ओवरों में 139 रन ही बना सकी और मुकाबला पांच रनों से हार गई। मानसीका की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रभाकर कुमार को “मैन ऑफ द मैच” से सम्मानित किया […]