Month: April 2025

तेज आंधी-बारिश में बैकटपुर दुधैला दियारा क्षेत्र के हजारों लोगों का उड़ा आशियाना ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

प्रशासनिक सहायता से वंचित लोग सड़क किनारे लेने लगे हैं शरण भागलपुर। बैकटपुर दुधैला पंचायत के दियारा क्षेत्र में गुरुवार देर रात आई तेज आंधी, बिजली की करकराहट और बारिश ने भारी तबाही मचाई। हजारों लोगों के आशियाने उड़ गए, जिससे वे बेघर हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक किसी भी प्रशासनिक पदाधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों की सुध नहीं ली है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण दियारा क्षेत्र के सैकड़ों घर उजड़ गए। ग्रामीणों को मजबूर होकर सड़क किनारे शरण लेना पड़ रहा है। स्थानीय मुखिया अरविंद कुमार मंडल ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में किसी प्रकार की जानमाल की क्षति तो नहीं हुई है, लेकिन हजारों परिवारों के आशियाने […]

गया था बच्चों के लिए समोसा लाने, सड़क क्रॉस करते वक्त गई जान ||GS NEWS

बिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK20250

घोघा पक्की सराय में सड़क दुर्घटना, राजेंद्र तांती की इलाज के दौरान मौत भागलपुर। घोघा थाना क्षेत्र के पक्की सराय से एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय राजेंद्र तांती बच्चों के लिए समोसा लाने बाजार गए थे। लौटते समय सड़क पार करते हुए एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान घोघा निवासी लक्ष्मी तांती के पुत्र राजेंद्र तांती के रूप में की गई है। राजेंद्र तांती अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ […]

बूढ़ी बीमार मां और बेटी न्याय की गुहार लगाने पहुंचीं ग्राम कचहरी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

बेटे और बहू पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, पीड़िता की शादी पर खतरा भागलपुर। बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 8, दोगच्छी गांव से एक मार्मिक मामला सामने आया है, जहाँ एक बुजुर्ग मां और उसकी बेटी अपनी सुरक्षा और बेटी की शादी को लेकर ग्राम कचहरी में न्याय की गुहार लगाने पहुंचीं। पीड़िता आमना खातून ने बताया कि उसकी बेटी आयशा खातून की शादी 26 अप्रैल को कोलकाता में तय हुई है। शादी के लिए दो कट्ठा जमीन बेची गई थी। इसी बात को लेकर बेटा मोहम्मद महफूज और बहू बीबी रशीदा आए दिन झगड़ा और मारपीट करते हैं। पीड़िता के अनुसार, सोमवार को जब परिवार के अन्य सदस्य कोलकाता गए हुए थे, तब घर में वह […]

मतदाता सूची पर राजनैतिक दलों के साथ हुई समीक्षा बैठक ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर में मतदाता जागरूकता बढ़ाने और नाम जुड़वाने को लेकर दिए गए सुझाव भागलपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार के निर्देश पर भागलपुर के उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी भाप्रसे प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में 7 जनवरी 2025 को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक उनके कार्यालय कक्ष में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की गई, जिसमें मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के उपरांत हुई गतिविधियों की समीक्षा की गई। प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि 7 जनवरी से 18 अप्रैल 2025 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6 में कुल 13,513 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि नाम विलोपित करने हेतु फॉर्म 7 में 5,379 और संशोधन हेतु फॉर्म 8 में 9,880 आवेदन […]

महिला संवाद से हो रही गाँव-घर के विकास की बात ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर के 30 ग्राम संगठनों में महिलाओं ने साझा किए अनुभव, रखीं विकास की बातें भागलपुर। महिलाएं अब केवल घर तक सीमित नहीं, बल्कि गाँव और समाज के विकास में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसका प्रमाण शनिवार को भागलपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित 30 ग्राम संगठनों में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में देखने को मिला, जहाँ महिलाओं ने खुलकर अपने विचार रखे। जीविका द्वारा सम्पोषित ग्राम संगठन स्तर पर आयोजित इस संवाद में महिलाओं ने अपने गाँव और परिवार के विकास की योजनाओं को साझा किया और सरकार की ओर से चल रही महिला सशक्तिकरण योजनाओं से आए बदलावों की चर्चा की। महिला संवाद दो पालियों में आयोजित किया गया । सुबह की पहली पाली […]

पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी को लेकर स्काउट गाइड ने चलाया आंतरिक सेवा अभियान ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। पीरपैंती के जगन्नाथ कन्या मध्य विद्यालय, बाराहाट ईशीपुर में भारत स्काउट और गाइड प्रथम सोपान का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर स्काउट जिला प्रशिक्षक मुकेश आजाद के नेतृत्व में शुरू हुआ है। प्रशिक्षण के तीसरे दिन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बालदेव ठाकुर ने शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान स्काउट गाइड के बच्चों ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता अभियान चलाया। स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए डस्टबिन बनाए गए, वृक्षारोपण पर स्लोगन लिखे गए, एकल उपयोग पॉलिथीन के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई, तथा पानी बचाओ अभियान के साथ-साथ पशु-पक्षियों को दाना-पानी देने की दिशा में आंतरिक सेवा अभियान चलाया गया। इसके अलावा बच्चों ने बैच, बैनर और रिपोर्ट कार्ड भी तैयार किए, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को बीईओ […]

चाहरदीवारी निर्माण के दौरान करंट की चपेट में आया युवक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नारायणपुर स्थित जयप्रकाश नारायण महाविद्यालय में चाहरदीवारी निर्माण कार्य में संलग्न राजमिस्त्री मनोज रविदास का पुत्र गौरव रविदास शुक्रवार को काम के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह संतुलन खो बैठा और चाहरदीवारी से नीचे गिर पड़ा। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद कॉलेज कर्मियों और अन्य मजदूरों की मदद से घायल गौरव को प्राथमिक उपचार के लिए नारायणपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने उसका इलाज किया। चिकित्सक ने बताया कि युवक की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। DESK2025

एनएच 31 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के खरीक चौक के पास एनएच 31 पर रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में झंडापुर निवासी विनोद मंडल का पुत्र हर्ष कुमार, सुभाष ठाकुर का पुत्र हिमांशु कुमार और सूरज शाह का पुत्र पिंटू कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक से नवगछिया आ रहे थे, इसी दौरान एनएच 31 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। तीनों में से एक युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे […]

“दान-पुण्य किया करो, नहीं तो मिथुन यादव की तरह मार दिए जाओगे” – भवानीपुर निवासी को मिली जान से मारने की धमकी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK20250

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर निवासी अजय किशोर यादव के पुत्र पुष्कर कुमार को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस संबंध में पुष्कर कुमार ने रंगरा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित पुष्कर ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आया, जिसमें धमकी दी गई—”दान पुण्य किया करो, वरना मिथुन यादव की तरह गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी।” गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व इस्माइलपुर प्रमुख के पुत्र मिथुन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह उस समय गोदाम का निर्माण करवा रहे थे, जब बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए मौत के घाट उतार […]