Month: April 2025

सरकारी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का बड़ा खुलासा: नवगछिया के गोटखरीक में महादलितों को बेघर करने की साजिश! ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल से एक बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है, जहां अब बिहार सरकार की भूमि भी अवैध तरीके से रजिस्ट्री कर दी जा रही है। यह मामला खरीक प्रखंड के गोटखरीक पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 13 का है, जहां चार पीढ़ियों से 70 से 80 महादलित परिवार बिहार सरकार की जमीन पर झोपड़ी व खपरैल के घर बनाकर रहते आ रहे हैं। लेकिन अब जिस भूमि पर ये परिवार बसे हुए हैं—खाता संख्या 3408 एवं खेसरा संख्या 3409—वह भूमि सरकार की नहीं रह गई है। जनवरी 2024 में जब खरीक अंचल के तत्कालीन अंचलाधिकारी निशांत कुमार से सूचना अधिकार के तहत जानकारी मांगी गई थी, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया था कि यह भूमि “अनाबाद बिहार सरकार” के […]

मुख्यमंत्री ने किया महिला संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

शुभारंभ कार्यक्रम का किया गया जिलों में सीधा प्रसारण भागलपुर । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों से महिला संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं महिला संवाद रथ को हरी झंडी दिखाकर जिलों के लिए रवाना किया गया। उक्त अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री जल संसाधन सह संसदीय कार्य विजय चौधरी, मंत्री ग्रामीण विकास विभाग श्रवण कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ एवं दीपक कुमार उपस्थित थे। एक अणे मार्ग, पटना में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। समीक्षा भवन में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। सचिव ग्रामीण विकास विभाग, बिहार लोकेश कुमार सिंह द्वारा कार्यक्रम के […]

मारपीट, रंगदारी व गोलीबारी मामले में अभियूक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । 21 जनवरी 2025 को वादी भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर निवासी मनीष कुमार पिता दिनेश यादव के द्वारा लिखित आवेंदन दिया गया कि गांव के ही मनोज यादव पिता स्व गरीब यादव के द्वारा 06-07 व्यक्तियों के साथ मिलकर इनके साथ मारपीट तथा रंगदारी की मांग व फायरिंग किया गया। इस संबंध में भवानीपुर थाना कांड संख्या 14/25, धारा- 191(2)/191(3)/190/329(3)/115(2)/308(2)/109/351(2) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान कर घटना में संलिप्त अभियुक्त भ्रमरपुर निवासी मनोज यादव पिता स्व गरीब यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेजा गया। DESK2025

कुख्यात अपराधकर्मी सोनू यादव उर्फ दिलखुश अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

दो देशी पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, दो विंडोलिया और एक काला बैग बरामद लूट, हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में रहा है आपराधिक इतिहास नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया कि 1 मार्च 2025 की रात लगभग 8 बजे करारी तीनटंगा जहाज घाट पर त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन द्वारा चल रहे बांध मरम्मती कार्य के दौरान हाईवा और पोकलेन चालक से रंगदारी मांगने, वसूली करने एवं फायरिंग की घटना को लेकर गोपालपुर थाना कांड संख्या 96/25 दर्ज किया गया था। कांड की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में नवगछिया अंचल निरीक्षक कुमार […]