Month: April 2025

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 22 अप्रैल को ख़रीक के तेलघी में डॉ अंबेडकर सम्मान समारोह में होंगे शामिल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

ग्राम तेलघी में स्व अलख बाबू के श्रद्धांजलि सभा में भी होंगे शामिल नवगछिया । भाजपा नेता सह केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह आगामी 22 अप्रैल को नवगछिया पुलिस जिला के खरीक प्रखंड अंतर्गत ग्राम तेलघी पहुंच रहे हैं। जहां प्रातः 10 बजे बिहपुर विधानसभा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक ई. कुमार शैलेंद्र के नेतृत्व में बिहपुर विधानसभा के एनडीए नेता व कार्यकर्ता उनका भव्य अभिनंदन करेगें। बताया गया कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह यहां भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह में शामिल होंगे। यहां वे बिहपुर विस के एनडीए नेता व कार्यकर्ताओं से मिलेगें व उनका मार्गदर्शन भी करेगें। इस कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री ग्राम तेलघी में स्व अलख बाबू के श्रद्धांजलि सभा में भी शामिल होगें। […]

गुड फ्राइडे पर भागलपुर के चर्चों में गूंजी प्रार्थनाएं, श्रद्धालुओं ने किया ईसा मसीह को नमन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। सुबह से ही चर्चों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा की अनुभूति महसूस की गई। गुड फ्राइडे ईसाई समुदाय के लिए ईसा मसीह के बलिदान दिवस के रूप में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दिन को उनके त्याग, प्रेम और मानवता के संदेश के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है। श्रद्धालुओं ने चर्चों में मोमबत्तियाँ जलाकर प्रार्थना की और भक्ति गीतों के माध्यम से ईसा मसीह के क्रूस पर बलिदान को स्मरण किया। शहर के प्रमुख चर्चों – सेंट जोसेफ, सेंट पॉल, क्राइस्ट चर्च आदि में दिनभर विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुए। प्रशासन द्वारा […]

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की भिड़ंत, एक-दूसरे के हॉस्टल में घुसकर सिर फोड़ा ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (JLNMMCH) में बुधवार की रात डॉक्टरों के बीच जमकर मारपीट हुई। पीजी सीनियर और जूनियर डॉक्टर एक-दूसरे के हॉस्टल में घुसकर भिड़ गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों पक्षों के कई डॉक्टर घायल हो गए, जिनमें से कुछ के सिर फटने की भी खबर है। घटना रात 9:30 बजे ओल्ड एंट्रेंस हॉस्टल से शुरू हुई, जब एक सीनियर डॉक्टर ने वहां पहुंचकर एक जूनियर डॉक्टर की पिटाई कर दी। इसके बाद नाराज जूनियर डॉक्टरों ने रात 12 बजे के करीब एसएम घोष हॉस्टल में घुसकर सीनियर डॉक्टरों से बदला लिया। दोनों पक्षों में झड़प देर रात 1 बजे तक चलती रही। गुरुवार को इस घटना के बाद अस्पताल परिसर […]

कहलगांव में NH-80 चौड़ीकरण के लिए चला बुलडोजर, कई अतिक्रमण जमींदोज ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के कहलगांव में शुक्रवार को नेशनल हाईवे 80 के चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कई बार चेतावनी देने के बावजूद जब अतिक्रमणकारियों ने निर्माण नहीं हटाया, तो आज प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर सख्त कार्रवाई की। अभियान के तहत शहर के बीचोंबीच स्थित इंडिया ऑयल पेट्रोल पंप, बजाज शोरूम, अमित टायर्स, शारदा पाठशाला हाई स्कूल की बाउंड्री वॉल सहित कई पक्के निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। अधिकारियों के अनुसार, इससे पूर्व कई बार नोटिस भेजे गए थे और एक दिन पहले माइकिंग कर लोगों को जानकारी भी दी गई थी, बावजूद इसके कई लोग निर्धारित सीमा से अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं हुए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क चौड़ीकरण कार्य में किसी भी प्रकार […]

राज्यपाल के आगमन से पहले धराशायी हुआ दीक्षांत समारोह का पंडाल, बड़ा हादसा टला ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के 48वें दीक्षांत समारोह से पहले एक बड़ा हादसा टल गया। टीएनबी कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले समारोह के लिए बन रहा अर्ध-निर्मित पंडाल तेज आंधी-तूफान में धराशायी हो गया। समारोह 25 अप्रैल को आयोजित होना है, जिसकी अध्यक्षता बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति महामहिम मो० आरिफ मोहम्मद खान करने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि इस दीक्षांत समारोह में कुल 5100 छात्रों को डिग्री दी जानी है, जिसमें 151 छात्रों को गोल्ड मेडल, 31 को स्मृति पदक और 217 को पीएचडी की डिग्री प्रदान की जाएगी। मैदान में पंडाल और अन्य तैयारियां जोरों पर थीं कि तभी अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के कारण पंडाल पूरी तरह से बिखर गया। कई कुर्सियां […]

महिलाओं की आवाज़ बनेगा संवाद रथ: उपविकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने शुक्रवार को जिला अतिथि गृह भागलपुर से महिला संवाद रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए भागलपुर जिले के 16 प्रखंडों में भ्रमण करेगा। उपविकास आयुक्त ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है, जिनसे समाज में व्यापक परिवर्तन आया है। इन योजनाओं के बारे में महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ उनके विचार और आकांक्षाएं जानने के उद्देश्य से ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि जीविका द्वारा गठित 1820 ग्राम संगठनों में 18 अप्रैल से 16 जून 2025 […]

रेल सप्ताह समारोह में नवगछिया स्टेशन के दो रेलकर्मी सम्मानित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : पूर्व-मध्य रेलवे के तत्वावधान में आयोजित 69वें रेल सप्ताह समारोह के अंतर्गत गुरुवार को सोनपुर के सामुदायिक भवन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोनपुर मंडल के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 49 रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया। नवगछिया स्टेशन से मुख्य वाणिज्य निरीक्षक रामबालक यादव एवं मुख्य वाणिज्य लिपिक को वर्ष 2024 में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विवेक भूषण सूद द्वारा दिया गया। नवगछिया रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य मुकेश राणा ने दोनों सम्मानित रेलकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि नवगछिया स्टेशन पर तैनात रेलकर्मी पूरी तत्परता और समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा […]

15 वर्ष का हुआ नवगछिया का “तेजस्वी पब्लिक स्कूल” ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण में बच्चों ने बटोरी तालियां नवगछिया प्रखंड के गोसाई गांव स्थित तेजस्वी पब्लिक स्कूल में गुरुवार 17 अप्रैल 2025 को विद्यालय का 15वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक सह प्रधानाध्यापक सी. पी. एन. चौधरी, निदेशिका अधिवक्ता रीता कुमारी तथा प्रबंधक नितिन कुमार की उपस्थिति में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ सत्र 2024-25 के वार्षिक परीक्षा के मूल्यांकन, विज्ञान प्रदर्शनी और विभिन्न खेलों के विजेताओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संचालक सी. पी. एन. चौधरी ने बच्चों को शिक्षा, अनुशासन और विद्यालय की अब तक की उपलब्धियों की जानकारी दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। […]

सड़क हादसे में इंदिरा आवास सहायक घायल, मायागंज रेफर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : “गुरुवार की दोपहर नारायणपुर बस स्टैंड चौक पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में इंदिरा आवास सहायक आशादेवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वे प्रखंड कार्यालय से भवानीपुर पंचायत के लिए विभागीय कार्यवश निकली थीं। नाथनगर टमटम चौक निवासी प्रह्लाद प्रसाद यादव की पत्नी आशादेवी ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थीं, तभी नारायणपुर बस स्टैंड चौक के पास एक टोटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही उनके सहकर्मी बूटेश कुमार, अमित कुमार, प्रवीण कुमार, जीविका की सुनीता कुमारी, विजय कुमार पटेल, मो. शमशाद अली व अजय रविदास समेत अन्य लोग अस्पताल पहुंचकर उनका हाल […]