Month: April 2025

थाना बिहपुर रेलवे खेल मैदान के सौंदर्यीकरण की मांग, अंतरराष्ट्रीय-राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने स्टेशन अधीक्षक को सौंपा आवेदन ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। गुरुवार को राज्य प्रवक्ता सह नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंकित कुमार शर्मा, राष्ट्रीय खिलाड़ी राजा कुमार व राजीव कुमार ने स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ठाकुर को पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) के नाम संबोधित आवेदन की प्रतिलिपि सौंपी। खिलाड़ियों ने मांग की कि थानाबिहपुर स्थित रेलवे इंजीनियरिंग मैदान का सौंदर्यीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जाए। उन्होंने बताया कि यह मैदान सहायक मंडल अभियंता कार्यालय के समीप स्थित है, जहां रोजाना युवा दौड़ व अभ्यास करते हैं। कई स्थानीय खिलाड़ी इस मैदान पर तैयारी कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि बारिश के मौसम में मैदान […]

4 मई को मनाया जाएगा भागलपुर जिला स्थापना दिवस, तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक ||GS N EWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि आगामी 4 मई को पहली बार भागलपुर में जिला स्थापना दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आवंटन भी जारी कर दिया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि भागलपुर की विरासत और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाला एक लोगो तैयार किया जाएगा। इसके लिए एक प्रतियोगिता कराई जाएगी, जिसमें चयनित सर्वश्रेष्ठ लोगो को भागलपुर जिले का प्रतीक चिह्न बनाया जाएगा। स्थापना दिवस के अवसर पर […]

नवोदय में संकुल स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन ||GS  NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नगरपारा में आयोजित दो दिवसीय संकुल स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को भव्य समारोह के साथ किया गया। कार्यक्रम में जेपी कॉलेज नारायणपुर के प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके साथ प्रो. रंजीत कुमार रंजन, मवि बलाहा के प्रधानाध्यापक दीपक कुमार, विद्यालय के प्राचार्य रोशन लाल, उप प्राचार्य एस.के. चौधरी एवं अन्य शिक्षकगण भी मौजूद थे। समापन अवसर पर विजयी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य रोशन लाल ने कहा कि शिक्षा में खेलों को शामिल करना न केवल सीखने के अनुभव को रोचक बनाता है, बल्कि यह बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। बीते दो […]

स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक में कई केंद्रों पर लापरवाही उजागर, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भव्या पोर्टल, ओपीडी रजिस्ट्रेशन, टेली कंसल्टेशन, परिवार नियोजन, आशा कार्यकर्ताओं के कार्य और संसाधनों के उपयोग पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि भव्या पोर्टल पर जिले की पंजीकरण उपलब्धि 98 प्रतिशत है, जिसमें अब तक कुल 58,515 प्रविष्टियां की गई हैं, जबकि ओपीडी रजिस्ट्रेशन की संख्या 62,651 रही है। रंगरा चौक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रविष्टि स्थिति नगण्य पाई गई, जिसके पीछे वाई-फाई खराब होने की बात सामने आई। इस पर जिलाधिकारी ने प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया। भागलपुर सदर, रंगरा चौक, सन्हौला और गोपालपुर […]

मिशन केयर 45@डोर की सफलता को मिला राष्ट्रीय मंच, कोलकाता के अखबार में प्रकाशित हुई कहानी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले में कुपोषण के खिलाफ चलाए गए अभिनव अभियान मिशन केयर 45@डोर की सफलता की कहानी अब राष्ट्रीय स्तर पर सराही जा रही है। कोलकाता के प्रतिष्ठित समाचार पत्र मिलेनियम पोस्ट ने 17 अप्रैल 2025 के अपने संपादकीय लेख Nourish To Flourish में इस मिशन पर आधारित विशेष रिपोर्ट प्रकाशित की है। लगभग आधे पन्ने में छपी इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की पहल पर अगस्त 2024 में एक नया मॉडल तैयार कर मिशन की शुरुआत की गई। मिशन के तहत समेकित बाल विकास परियोजना के सहयोग से भागलपुर जिले के 10057 कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उनके माता-पिता की काउंसलिंग की गई। स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस के संयुक्त प्रयास से […]

आईसीडीएस योजनाओं में भागलपुर बना अव्वल, जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक ||GS NEWS

बिहपुरDESK20250

भागलपुर। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में गुरुवार को एक अहम समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आईसीडीएस की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत भागलपुर जिले की उपलब्धि 129 प्रतिशत रही है। विगत कई महीनों से जिले की बिहार में प्रथम रैंकिंग बरकरार है। वर्तमान माह में कुल 1541 के लक्ष्य के विरुद्ध 460 पंजीकरण किए गए हैं, जो वर्ष 2025-26 के पहले माह की 30 प्रतिशत उपलब्धि है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत प्रति आंगनबाड़ी केंद्र तीन लाभुकों के लक्ष्य के अनुसार जिले को 9246 का लक्ष्य प्राप्त है, जिसमें अब तक 157 प्रतिशत पंजीकरण हो चुका है। इस योजना में […]

धूमधाम से मनाया गया “तेजस्वी पब्लिक स्कूल” का 15वां वार्षिकोत्सव  || GS NEWS

भागलपुरBarun Kumar Babul0

धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण में बच्चों ने बटोरी तालियां नवगछिया प्रखंड के गोसाई गांव स्थित तेजस्वी पब्लिक स्कूल में गुरुवार 17 अप्रैल 2025 को विद्यालय का 15वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक सह प्रधानाध्यापक सी. पी. एन. चौधरी, निदेशिका अधिवक्ता रीता कुमारी तथा प्रबंधक नितिन कुमार की उपस्थिति में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ सत्र 2024-25 के वार्षिक परीक्षा के मूल्यांकन, विज्ञान प्रदर्शनी और विभिन्न खेलों के विजेताओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संचालक सी. पी. एन. चौधरी ने बच्चों को शिक्षा, अनुशासन और विद्यालय की अब तक की उपलब्धियों की जानकारी दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। […]

नवगछिया नगरवासी लेंगें बेहतरीन वॉशिंग और ड्राई क्लीनिंग सेवाओं का आनंद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के व्याहुत चौक पर हुआ टम्बल ड्राई का भव्य उद्घाटन नगर परिषद प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ़ डब्लू यादव नें फीता काटकर किया उद्घाटन नवगछिया बाजार के व्याहुत चौक स्थित गजाधर भगत रोड पर अन्नपूर्णा होटल के बगल में बुधवार को टम्बल ड्राई का नया आउटलेट का उद्घाटन हुआ। इस उद्घाटन के मौके पर टम्बल ड्राई के संचालक अजीत कुमार भगत और राकेश कुमार भगत के साथ मुख्य अतिथि के रूप में नवगछिया नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव उपस्थित थे। इस भव्य उद्घाटन समारोह में कई समाजसेवी और स्थानीय नेता भी शामिल हुए, जिन्होंने टम्बल ड्राई के इस नए आउटलेट को लेकर अपनी शुभकामनाएं दीं। नवगछिया वासियों के लिए खुशखबरी: अब नवगछिया और आसपास के […]

आज खाटू वाले श्याम के शीश का नवगछिया में होगा भव्य स्वागत, सांवरिया सरकार द्वारा नगर भ्रमण और भजन संध्या का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : आज गुरुवार को प्रातः 7:00 बजे नवगछिया रेलवे स्टेशन पर खाटू वाले श्याम की आलोकित छवि बाबा श्याम के शीश का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण किया जाएगा, और शीश को संजय खेमका के घर पर रखा जाएगा। संध्या 7:00 बजे से भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु बाबा श्याम के भजनों का आनंद लेंगे। यह शीश सांवरिया सरकार नवगछिया द्वारा स्थाई रूप से लाया जा रहा है और अब यह स्थाई रूप से सांवरिया सरकार नवगछिया के पास रहेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सांवरिया सरकार नवगछिया के सभी सदस्य जुटे हुए हैं। DESK2025

भ्रमरपुर गांव में विवाद के बाद दो पक्षों के खिलाफ मामले दर्ज, पुलिस कर रही जांच ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट और अन्य गंभीर आरोपों को लेकर मामले दर्ज किए गए हैं। कल्याण मिश्रा की पत्नी सोना देवी ने गांव के ही गौरब मिश्रा, प्रभाष मिश्रा, दिलीप कुमार मिश्रा सहित अन्य पर घर में घुसकर अभद्र गाली-गलौज, छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष के दिलीप कुमार मिश्रा ने भी आरोप लगाया कि गांव के ही कल्याण मिश्रा, प्रवीण कुमार उर्फ राकेश और अन्य ने घात लगाकर पिस्टल सटाकर उनसे रूपये और सोने की चैन छीनने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर […]