Month: April 2025

स्वस्तिक पॉली क्लिनिक: नवगछिया में खुला अत्याधुनिक चिकित्सा सेवा केंद्र, 24 घंटे आपातकालीन सेवा  उपलब्ध ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : नवगछिया के प्रोफेसर कॉलोनी चौक पर स्थित स्वस्तिक पॉली क्लिनिक का भव्य उद्घाटन पूजा अर्चना के बाद चिकित्सक के परिवार जनों द्वारा किया गया । मौके पर पंडित अजीत बाबा द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ क्लीनिक का शुभारंभ किया गया । वही मौके पर क्लीनिक के संचालक डॉक्टर राहुल राज ने कहा कि यहां अनुभवी चिकित्सकों की टीम के साथ तमाम तरह की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहाँ उपलब्ध प्रमुख विभाग एवं सेवाएं इस प्रकार हैं: विशेष सेवाएं: विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम: संपर्क करें:हेल्पलाइन नंबर: 9708064658 | 9973622731आपातकालीन सेवा: 24×7 पता: प्रोफेसर कॉलोनी चौक, नवगछिया (भागलपुर) DESK2025

अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह पर नवगछिया पुलिस लाइन में हुआ मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस लाइन स्थित अग्निशामालय परिसर में अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के मौके पर एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। इस आयोजन में अनुमंडल अग्नि शमन पदाधिकारी अभय कुमार सिंह और कई अन्य पदाधिकारियों तथा कर्मियों ने भाग लिया। मैच में अग्निशामक दल और नया टोला नवगछिया टीम के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस खेल का मुख्य उद्देश्य अग्निशमन कर्मियों के बीच टीम भावना, स्वास्थ्य जागरूकता और आपसी समन्वय को बढ़ावा देना था। मुख्य रूप से उपस्थित होने वाले कर्मियों में प्रधान अग्निक कोपिंद्र प्रसाद, प्रधान अग्निक मो अमान उल्लाह, अग्निक अंकित कुमार सिंह, रवि पासवान, अखिलेश पासवान, राहुल कुमार, रत्नेश पांडेय, प्रमोद कुमार सिंह, अग्नि चालक प्रशांत कुमार, सुन्नी राज, धर्मेंद्र कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल […]

हथियार व गांजा बरामदगी मामले में चार वर्ष की सजा, 10 हजार रुपये जुर्माना ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, सुनील कुमार द्वितीय ने हथियार व गांजा बरामदगी के मामले में आरोपित सिंटू यादव को चार वर्ष की सजा सुनाई है। आरोपित को 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है, और जुर्माना न भरने पर एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अपर लोक अभियोजन पदाधिकारी परमानंद साह ने बताया कि सिंटू यादव खरीक थाना के भवनपुरा नयाटोला का निवासी है। 15 सितंबर 2021 को तत्कालीन थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने नयाटोला भवनपुरा से आरोपित को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। थानाध्यक्ष के बयान पर खरीक थाना में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सिंटू यादव की निशानदेही पर केले बगान से 325 ग्राम गांजा […]

जीरोमाइल में फल दुकानदार से मोटरसाइकिल की चोरी, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी ||GS NEWS

UncategorizedनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : जीरोमाइल स्थित फल की दुकान के मालिक से उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। इस संबंध में खरीक थाना के दादपुर निवासी सुनील कुमार ठाकुर ने नवगछिया थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल दुकान के पास खड़ी की थी, लेकिन जब वह कुछ समय बाद लौटे तो बाइक गायब थी। सुनील कुमार ठाकुर ने मामले की सूचना नवगछिया थाना को दी, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जल्द ही चोरों की पहचान कर मोटरसाइकिल की बरामदगी का आश्वासन दिया है। DESK2025

लतरा गांव में बाबा विशु के मेले में अश्लील नृत्य का वीडियो वायरल, स्थानीय लोग शर्मसार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारबैठकभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव में बाबा विशु के मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं के अश्लील नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भोजपुरी गानों पर बार बालाएं खुलेआम ठुमके लगा रही हैं, जबकि दर्शक स्टेज के नीचे नोट उड़ा रहे हैं। इस घटना ने स्थानीय लोगों को शर्मसार कर दिया है, खासकर जब यह पवित्र धार्मिक आयोजन में हो रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार की अश्लीलता पिछले कुछ वर्षों से धार्मिक आयोजनों के नाम पर परोसी जा रही है। जहां एक ओर लोग भगवान के नाम की भक्ति में जुटे होते हैं, […]

मारपीट व हत्या का प्रयास मामले के अभियूक्त गिरफ्तार||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । 23 अप्रैल 2022 को वादी साकिन थाना रंगरा निवासी अनिल कुमार मंडल पिता बनारसी मंडल के लिखित आवेदन के आधार पर पड़ोसी राधे मंडल पिता गणेश मंडल एवं अन्य के द्वारा इनके पुत्र को मारपीट कर जख्मी कर देने के आरोप में गोपालपुर (रंगरा) थाना कांड संख्या 197/22, धारा- 341/ 323/ 307/504/506/34 भादवि दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान कर घटना में संलिप्त साकिन थाना रंगरा निवासी राधे मंडल पिता गणेश मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया एवं घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है। DESK2025