Month: April 2025

कोसी नदी पर बनेगा 20 करोड़ की लागत से पीपा पुल, किसानों में खुशी की लहर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : बिहपुर प्रखंड के कोसी पार हरियो पंचायत के ग्राम गोविंदपुर-मुसहरी और कहारपुर को बिहपुर प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने के लिए कोसी नदी पर लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से पीपा पुल का निर्माण किया जाएगा। इस पुल के निर्माण की प्रक्रिया के तहत जरूरी सरकारी कार्रवाई पूरी हो चुकी है, और जल्द ही इसका टेंडर भी जारी किया जाएगा।क्षेत्रीय विधायक इं. शैलेंद्र की पहल से शुरू हुई इस परियोजना से न केवल संबंधित गांवों के लोग खुश हैं, बल्कि कोसी पार दियारा में स्थित खेतों वाले किसानों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। विधायक शैलेंद्र ने पिछले कई वर्षों से इस पुल के निर्माण की मांग की थी और हाल ही में बिहार विधानसभा में […]

जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में संकुल स्तरीय दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में दो दिवसीय कटिहार संकुल स्तरीय वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ। यह आयोजन बिहपुर पीआरओ काजल कुमारी, पूर्ववर्ती छात्रा एवं राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार, पीटीसी सदस्य महेंद्र प्रसाद सिंह और अन्य क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गया। दीप प्रज्ज्वलन और खेल कूद झंडा फहराने के बाद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि काजल कुमारी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शपथ दिलाई और उनकी हौसला अफजाई की। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी विशिष्ट तकनीकों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राचार्य रोशनलाल ने कहा कि “अच्छा स्वास्थ्य और समझ जीवन के दो सर्वोत्तम वरदान हैं, और इनकी प्राप्ति […]

नवगछिया के व्याहुत चौक पर हुआ टम्बल ड्राई का भव्य उद्घाटन || GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया नगरवासी लेंगें बेहतरीन वॉशिंग और ड्राई क्लीनिंग सेवाओं का आनंद नगर परिषद प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ़ डब्लू यादव नें फीता काटकर किया उद्घाटन नवगछिया बाजार के व्याहुत चौक स्थित गजाधर भगत रोड पर अन्नपूर्णा होटल के बगल में बुधवार को टम्बल ड्राई का नया आउटलेट का उद्घाटन हुआ। इस उद्घाटन के मौके पर टम्बल ड्राई के संचालक अजीत कुमार भगत और राकेश कुमार भगत के साथ मुख्य अतिथि के रूप में नवगछिया नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव उपस्थित थे। इस भव्य उद्घाटन समारोह में कई समाजसेवी और स्थानीय नेता भी शामिल हुए, जिन्होंने टम्बल ड्राई के इस नए आउटलेट को लेकर अपनी शुभकामनाएं दीं। नवगछिया वासियों के लिए खुशखबरी: अब नवगछिया और आसपास के […]

खेत में घास काट रही महिला से छेड़खानी, चांदी की सिकरी छीनकर भागा युवक ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र की एक महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ नवगछिया महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने मकई के खेत में पशुओं के लिए घास काट रही थी, तभी खरीक थाना के सुरहा गांव निवासी टिंकू कुमार वहां पहुंचा और छेड़खानी करने लगा। महिला ने जब शोर मचाया और अपने पति को बुलाया, तो आरोपी युवक ने उसके गले से चांदी की सिकरी छीन ली और मौके से फरार हो गया। जाते-जाते आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। महिला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही […]

अग्निशमन सेवा दिवस पर नवगछिया में जनजागरूकता अभियान, शुरू हुआ अग्नि सुरक्षा सप्ताह ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। मंगलवार को बिहार अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर नवगछिया शहर के रूगंटा बालिका उच्च विद्यालय के समीप अग्निशमन पदाधिकारी की अगुवाई में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद चम्पा कुमारी और समाजिक कार्यकर्ता मुकेश राणा भी उपस्थित रहे। अग्निशमन विभाग द्वारा यह अभियान विशेष रूप से आमजनों और छात्राओं के बीच अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चलाया गया। विभाग ने जानकारी दी कि 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक पूरे सप्ताह को अग्नि सुरक्षा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मकसद लोगों को आग लगने की घटनाओं से बचाव व सतर्कता के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में […]

अग्निशमन विभाग ने किया मॉक ड्रिल और जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। अग्निशमन विभाग की ओर से एक विशेष मॉक ड्रिल एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों और शिक्षकों को आग से बचाव की तकनीक एवं जरूरी सावधानियों के प्रति सजग करना था। कार्यक्रम की अगुवाई अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अभय कुमार सिंह ने की। उनके नेतृत्व में अग्निकर्मियों की टीम ने बच्चों और शिक्षकों को शॉर्ट सर्किट, गैस सिलेंडर लीक जैसी विभिन्न प्रकार की आग की घटनाओं से निपटने के उपायों की जानकारी दी। साथ ही अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग और संचालन की विधि को भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अग्नि सुरक्षा को लेकर प्रभातफेरी निकाली और विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में स्टिकर और पंपलेट बांटकर लोगों […]

पति के साथ जाने का किया दावा, फिर लिया यू-टर्न — नवगछिया थाने में महिला ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। यूपी के कन्नौज से अपने पति और बेटे को छोड़कर खरीक थाना क्षेत्र के कठेला निवासी कुणाल के घर रह रही एक महिला ने नवगछिया थाना परिसर में जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। महिला की पहचान लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना अंतर्गत अभयपुर निवासी मीना कुमारी के रूप में हुई है। मीना कुमारी ने नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार को आवेदन देकर कहा कि उसकी शादी कन्नौज जिले के शिव रामू थाना अंतर्गत बिकूपुर निवासी जय दूबे से हुई थी, जिससे उसे एक बेटा हर्ष कुमार भी है। शादी के बाद पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए वह भागकर कठेला गांव में अपने परिचित कुणाल के पास आ गई थी। एसपी ने मामले को नवगछिया महिला […]

करंट से घायल गरुड़ को वन विभाग ने बचाया, सुंदरवन पुनर्वास केंद्र में चल रहा इलाज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। इस्माईलपुर प्रखंड से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां करंट की चपेट में आकर घायल हुए एक दुर्लभ पक्षी गरुड़ को नवगछिया वन प्रक्षेत्र की तत्परता ने नया जीवन दिया। घटना की सूचना स्थानीय पशु चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार ने वनरक्षी अमन कुमार को दी। सूचना मिलते ही वनरक्षी अमन कुमार अपने सहयोगियों मिथिलेश कुमार और मोहम्मद मुमताज के साथ मौके पर पहुंचे और घायल गरुड़ को सुरक्षित रेस्क्यू किया। तत्पश्चात, घायल पक्षी को तत्काल भागलपुर के सुंदरवन गरुड़ पुनर्वास केंद्र भेजा गया, जहां विशेषज्ञों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई की चारों ओर सराहना हो रही है। यह रेस्क्यू संकटग्रस्त प्रजातियों की रक्षा में एक मिसाल बन गया है। […]